Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Blogging»Hindi या Hinglish : अपना Blog किस Language में बनायें
    Blogging

    Hindi या Hinglish : अपना Blog किस Language में बनायें

    By Rose13/11/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Hindi या Hinglish किस भाषा में ब्लॉगिंग करना बेहतर है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    Blogging कौन सी भाषा में करनी चाहिए? Hindi या Hinglish? आजकल हर नया Blogger अपना Blog Start करने से पहले कई बार सोचता है की उसे अपना Blog किस Language में बनाना चाहिए? Hindi में Blogging करना ज्यादा बेहतर है या फिर Hinglish में.

    Hindi Vs. Hinglish में चुनाव को लेकर हर Blogger की आजकल अपनी एक अलग राय है. यदि आप इसके बारे में Internet पर Search करते हैं तो भी आपको कई अलग अलग तरह के जवाब मिलते हैं जो नए बन्दों को भ्रमित करते हैं. वो सही से नहीं समझ पाते की अपना Blog किस भाषा में बनाये?

    हमने इस Blog पर Blogging से सम्बंधित हर Confusion को दूर करने का प्रयास किया है और इसी कड़ी में हम नए Bloggers के लिए ये पोस्ट लेकर आये हैं. ताकि वो समझ पायें की Hindi या Hinglish में से कौनसी Language उनके Blog के लिए Better रहेगी.

    हम आपको Internet पर मौजूद अन्य Blogs की तरह घिसी पिटी जानकारी नहीं देंगे बल्कि हम आपको वो बताएँगे जो आपके भविष्य के लिए सही रहे. ताकि हर वो बंदा जो 2023 में अपना Blog शुरू करना चाहता है या Blogging में Career बनाना चाहता है वो किसी तरह के असमंजस में ना रहे.

    • Blogging में Career कैसे बनाये
    • नए Bloggers ये 10 गलतियाँ करते हैं

    हम आपको बताएँगे की Hindi बनाम Hinglish Blogs में से किनका Future ज्यादा Better रहेगा और क्यों रहेगा? अगर आप Blogging को लेकर बहुत ही Serious हैं और इसमें दूर तक जाने की सोच रखते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही जरूरी है.

    ताकि आप भी उन New Bloggers की तरह शुरुआत में ही वो बड़ी गलती ना करें, जिसका उन्हें अब हर समय पछतावा रहता है. Blogging में संभलकर चलना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यहाँ एक गलती आपका सपना चकनाचूर कर सकती है.

    India में जब भी कोई बंदा Blogging शुरू करना चाहता है तो दो चीज़ें उसे बहुत परेशान करती हैं. एक होता है Blogging किस Language में करें और दूसरा होता है उसके Blog का विषय. ये दोनों ही चीज़ें बहुत ही ज्यादा Important हैं. क्योंकि अगर शुरुआत में ही गलती हो गयी तो फिर समझो चिड़िया चुग गयी खेत.

    काफी ज्यादा आगे निकल जाने के बाद अपनी गलती को सुधारना बड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए Blogging के क्षेत्र में हर कदम फूंक फूंक कर रखना पड़ता है. हम हर Point को नज़र में रखते हुए, हर पहलु को ध्यान में रखते हुए आपको बताने की कोशिश करेंगे की Future के लिए Blogging के लिए कौनसी Language Best है.

    जो बीत गया वो Past था, वहां किसको कामयाबी हासिल हुयी? कौन असफल रहा? इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है. हमें जानना है की आने वाले समय के लिए क्या बेहतर है. तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं Hindi V/s Hinglish में से आपको Blogging शुरू करने के लिए कौनसी भाषा Select करनी चाहिए.

    नया Blog कौनसी Language में Start करें – Hindi या Hinglish

    जब भी कोई नया Blog शुरू करने का सोचता है तो वो चाहता है की उसका हर Selection और Decision बिलकुल सही साबित हो. ताकि उसे Blogging में हर तरह से फायदा ही फायदा मिले किसी तरह का कोई नुकसान न हो. ठीक ऐसा ही वह Blog की भाषा के चयन को लेकर भी सोचता है.

    • Blogging करने के फायदे और नुकसान

    ताकि भविष्य में उसे सिर्फ तरक्की मिले, किसी तरह के Failure की कोई संभावना ना हो. लेकिन Blogging ऐसा कुछ Fix नहीं होता की आप Fail ही ना हों. क्योंकि Blogging में Success किसी एक चीज़ पर Depend नहीं करती बल्कि यह बहुत सी चीज़ों पर निर्भर करता है.

    अपना नया Blog किस Language में बनायें

     

    अगर आप भी चिंतित हैं की अपना Blog किस भाषा में बनायें? तो शांत हो जाइए और इस पोस्ट पर अपना ध्यान दोगुना कर दीजिये. क्योंकि हम निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले आपका ध्यान कई Points पर दिलवाना चाहते हैं. आखिरी फैसला लेने से पहले इन सब चीज़ों को जानना अति आवश्यक है.

    सबसे पहले तो आप ये समझिये की Hindi और Hinglish में फर्क क्या है? हिंदी कैसे लिखी जाती है और Hinglish को कैसे लिखा जाता है. वैसे Hinglish कोई अलग भाषा नहीं है, Hinglish भी Hindi ही है जिसे English में लिखा जाता है? Confuse हो गए? चलिए आपको एक उदाहरण देकर समझाते हैं.

    Hindi Language – “राम सीता से बहुत प्रेम करते थे” – (ये वाक्य है Hindi भाषा में)

    Hinglish Language – “Ram Sita Se Bahut Prem Karte The” – (ये Sentense है Hinglish में)

    तो Hindi और Hinglish भाषा में क्या अंतर है आप समझ चुके होंगे. Internet पर अभी भी हजारों Hinglish Blogs मौजूद हैं. चलिए अब मुद्दे पर आते हैं और जानने की कोशिश करते हैं की Hindi या Hinglish में से Blogging किस भाषा में करना ज्यादा बेहतर है.

    देखिये, दूसरों से जवाब जानने से पहले आप खुद से कुछ सवाल कीजिये? की आपको कौनसी Language ज्यादा अच्छी लगती है? आपके लिए किस भाषा को समझना और Type करना ज्यादा आसान रहेगा? आपको क्या लगता है की कौनसी भाषा ज्यादा लोगों के दिलों से जुडी हुयी है.

    ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर आप खुद अपने विवेक से खुद को दीजिये. लेकिन सिर्फ इतने भर से भी काम नहीं चलेगा, क्योंकि Blogging आप सिर्फ मजे के लिए शुरू नहीं कर रहे हैं. अपितु आपको इससे काफी सारा पैसा कमाना है या इसमें अपना Career बनाना है.

    • Blog से पैसे कैसे कमाए

    इसीलिए तो हम कह रहे हैं की आखिरी फैसला लेने से पहले कई पहलुओं को ध्यान में रखना होगा. हमें इस चीज़ पर ध्यान देना होगा की Blog के Future के लिए कौनसी Language Best रहेगी? इसके अलावा आपको ये भी सोचना होगा की कौनसी भाषा आपको ज्यादा फायदा दे सकती है.

    Blogging में और भी कई चीज़ें हैं जैसे SEO के लिहाज से Hindi में Blogging करनी चाहिए या Hinglish में? किस Language में Blog Start करने से आपको जल्दी Organic Traffic मिलना शुरू हो जाता है? और Hindi या Hinglish Blogs में से कमाई किसकी ज्यादा हो सकती है?

    तो चलिए सबसे पहले हम अपनी इन सभी शंकाओं को दूर करते हैं ताकि हमें आखिरी फैसला लेने में आसानी हो जाए. हर चीज़ के दो पहलु होते हैं, अगर उसके फायदे होते हैं तो नुकसान भी होते हैं. तो हम यहाँ सबसे पहले Hinglish Language के दोनों पहलुओं को जान लेते हैं.

    Hinglish Blog के कुछ फायदे –

    (1) देश में एक बड़ी संख्या है ऐसे लोगों की जिन्हें हिंदी भाषा को पढने में दिक्कत होती है या जिन्हें हिंदी भाषा सही से नहीं पढनी आती. East और South India में ऐसे लाखों लोग मौजूद हैं. लेकिन ये लोग Hinglish Blog को पढ़कर आसानी से समझ जाते हैं. तो आपको ये बड़ा फायदा मिल जाता है.

    (2) अगर आपका Blog Hinglish में है तो आपको India में High CPC मिलने का ज्यादा Chance रहता है. क्योंकि आप अपनी Post में Hinglish Keywords का Use करते हैं जिनकी CPC हिंदी कीवर्ड से बेहतर होती है. Hinglish Blog से आप कम Traffic में ज्यादा पैसा कमा सकते हो.

    • Keyword क्या है और क्यों महत्वपूर्ण हैं
    • Adsense की CPC कैसे बढ़ाये

    (3) Hinglish Blog का Bounce Rate कम ही रहता है जिससे आपके Blog की Autority बढती है. चूँकि Hinglish Post को पढने में हिंदी पोस्ट से थोडा ज्यादा समय लग जाता है. इसलिए हर Visitor आम तौर पर Blog पर ज्यादा समय बिताता है.

    नुकसान – 

    (1) Hinglish एक Recognised भाषा नहीं है इसलिए Future में Hinglish Blogs का क्या होगा कुछ कह नहीं सकते. हालांकि कुछ Bloggers का अभी से ही ये कहना की Google अब Hinglish Blogs को Spam मान रहा है, पूरी तरह से गलत है. अभी तक ऐसा कुछ नहीं है.

    Hindi या Hinglish किस भाषा में ब्लॉगिंग करना बेहतर है

    (2) Hinglish Blogs को Traffic मिलने में आजकल थोड़ी समस्या हो रही है ये बात सच है. अब ये पता नहीं की लोग Hinglish Blogs को नहीं पढना चाहते या फिर Google ऐसे Blogs को थोडा कम Importance दे रहा है.

    (3) Hinglish Blogs को Social Media Platforms से भी आजकल कम Traffic मिल रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हाल के दिनों में Hindi Blogs की संख्या अचानक से बढ़ी है. बाकी SEO के लिहाज से Hinglish Blog बनाने में कोई दिक्कत नहीं है.

    तो यहाँ आपने Hinglish Blog के दोनों पहलु जान लिए हैं. अगर आप सोचते रहते थे की अपना Blog किस Language में बनायें? Hindi या Hinglish कौनसी भाषा आपके लिए Best रहेगी? तो आधा मामला तो आपके सामने Clear हो ही चूका है.

    अब बारी आती है Hindi Blogs की, Hindi में Blogging करने से आपको कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं और क्या क्या नुकसान हो सकता है? ये भी जान लेते हैं. उसके बाद आपके मन में किसी भी तरह की कोई दुविधा नहीं रहेगी.

    Hindi भाषा में Blog बनाने के फायदे

    (1) Hindi Blogs पर आजकल Hinglish Blogs की तुलना में ज्यादा Traffic आता है. यही नहीं अगर आपका Blog नया है तो भी जल्दी ही Organic Traffic आना शुरू हो जाएगा. तो सबसे पहला फायदा तो आपको ये मिलता है.

    • Blog की ट्रैफिक कैसे बढ़ाये
    • क्या Hindi Blogging का Future अंधकारमय है

    (2) ये बात भी पूरी तरह सच है की खुद Google हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की बात कर रहा है. तो इस बात में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए की हमें भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी. ये सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है.

    (3) हिंदी Blogs को Social Media Platforms से भी काफी ज्यादा Traffic मिल जाता है. क्योंकि हमारे देश में ऐसे लोगों की भी बहुत बड़ी तादाद है जिन्हें English से Problem है. इसलिए वो Hinglish को छोड़कर Hindi Blogs को ही पढ़ते हैं.

    नुकसान-

    (1) Hindi Blogs का SEO करना थोडा ज्यादा मुश्किल होता है. क्योंकि इसमें Typing Mistakes बहुत ज्यादा होती हैं और Keywords को Use करने में भी दिक्कत आती है. अगर हम अपनी पोस्ट में Keyword को Hinglish में Use करते हैं तो वो अलग से बहुत ही भद्दा दिखता है और ये SEO के लिहाज से सही नहीं है.

    (2) Hindi Blogs पर मिलने वाली CPC वास्तव में Hinglish Blogs की तुलना में काफी कम होती है. ये बात हमने खुद आजमाकर देखी है. यही कारण है की कई हिंदी Blogs पर Per Day हजारों का Traffic होते हुए भी बहुत ही कम Earning होती है.

    (3) हिंदी भाषा में बनाये गए Blog पर Bounce Rate को Manage करना बहुत ही Tough है. यही कारण है की हिंदी Blogs का Bounce Rate अमूमन कुछ ज्यादा ही रहता है जिसका Blog पर गलत असर पड़ता है.

    तो ये थे Hindi Blog के पहलु जिसमें आपको कुछ Idea तो हो ही गया होगा की हिंदी भाषा में Blog बनाने के फायदे क्या क्या फायदे हैं और हमें क्या क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. मुझे लगता है ज्यादातर लोग अभी भी Confuse ही हैं.

    उन्हें अभी भी समझ नहीं आया की Blogging किस Language में करना बेहतर रहेगा? Hindi या Hinglish? तो चलिए अब पहुँचते हैं निष्कर्ष पर और देते हैं आपको आखिरी जवाब. जानिये Future को देखते हुए कौनसी Language Blog के लिए Best रहेगी.

    हमारी पोस्ट के मध्य में हमने आपको एक बात बताई थी की Hinglish एक Recognized Language नहीं है और इसके भविष्य के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. हालांकि Google ने अभी तक Hinglish और Hindi में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया था.

    लेकिन अब कुछ कुछ ऐसा नज़र आने लगा है जैसे Google Hinglish Blogs में कुछ अरुचि दिखा रहा है. आजकल आप कोई भी Keyword Search करते हैं तो Top Page में लगभग Hindi Blogs ही रहते हैं. हालांकि हम इस बात को 100% दावे के साथ नहीं कह सकते.

    पर आप खुद Google पर Search करके देखेंगे तो आपको माजरा समझ आ जाएगा. हालांकि ये बात भी सच है की Hinglish Blog से आप Per Day 1000 Traffic से ही उतना कमा सकते हो जितना एक Hindi Blog से 1700 – 1800 Per Day Traffic में कमाया जा सके.

    लेकिन सिर्फ एक इसी चीज़ को देखकर आप Hinglish Blog बनाने का फैसला भी नहीं ले सकते. एक Blog बनाने में मेहनत नहीं लगती, लेकिन उसे Successful बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगती है. मान लो अभी आप Hinglish Blog बना लें और वो सफल भी हो जाए.

    लेकिन तब क्या होगा जब अचानक से उसके साथ कुछ बुरा हो जाए. हो सकता है Google एक दम से ही Hinglish Blogs को Down कर दे. ये कोई मज़ाक नहीं है, इस बात की पूरी पूरी संभावना है की भविष्य में Hinglish भाषा को Google कम ही Importance देगा.

    तो ये भी तो हो सकता है की बिलकुल भी Importance ना दे. इसलिए अगर आपको Blogging में अपना भविष्य बनाना है तो हमारे हिसाब से Hindi Blog Start करना ही सही रहेगा. कम से कम उसके Future की चिंता तो नहीं रहेगी और आप काम पर Focus कर पाएंगे.

    तो यही हमारा आखिरी फैसला है, यदि आप 2023 में Blog Start करने जा रहे हैं तो हिंदी भाषा में ही करें. अन्यथा आपके सर पर हमेशा तलवार लटकी रहेगी और आप हमेशा Red Zone में रहेंगे. वैसे भी हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे देखते ही हृदय में प्रेम उमड़ पड़ता है.

    हमारे देश में सबसे ज्यादा Hindi Language पढने वाले लोग ही हैं और Google के अनुसार Smartphones की घर घर तक पहुँच से अगले 1-2 साल में अचानक इसमें 20% से ज्यादा की वृद्धि होगी. तो आप खुद सोच सकते हैं की आपको Blogging किस भाषा में करनी चाहिए.

    आखिरी निर्णय आपके हाथ में है, आप खुद दिल से सोचिये की Blogging करने के लिए कौनसी भाषा सही है? आपको किस Language में काम करने में ज्यादा मज़ा आएगा. बस उसी भाषा में अपना काम शुरू कर दीजिये.

    ये भी पढ़ें –

    • Blog क्या होता है पूरी जानकारी
    • WordPress Blog कैसे बनाये
    • Blog से कितने पैसे मिलते हैं
    • SEO (Search Engine Optimization) क्या है
    • नए Blog से पैसे कमाने में कितना Time लगता है

    ये था हमारा लेख Hindi या Hinglish – अपना Blog किस Language में बनायें. उम्मीद है आपके सारे Confusions दूर हो चुके होंगे और आपको ये लेख काफी पसंद आया होगा.

    तो फिर लेख को Like और Share जरूर करें ताकि अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें. हमारे साथ भविष्य में भी जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को जरूर Like करें और हमें Subscribe कर लें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Creative Design Agency: Quick Tips To Choose The Perfect Option

    19/09/2023

    Spam Score क्या है | Blog का Spam Score कैसे कम करें

    06/04/2023

    Blog की ट्रैफिक कैसे बढ़ाये | Organic Traffic बढाने के Tips 2023

    28/03/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.