Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Mota Hone Ka Tarika | जल्दी से जल्दी मोटा होने के उपाय
    Health & Fitness

    Mota Hone Ka Tarika | जल्दी से जल्दी मोटा होने के उपाय

    By Rose28/01/2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Mota Hone Ka Tarika
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    जो लोग बहुत ही दुबले पतले और कमजोर है, उनके लिए सिर्फ 2 महीने में Mota Hone Ka Tarika लेकर आये हैं. ऐसे लोगों के लिए Mota Hone Ke Upay काफी मायने रखते है जो एक लम्बे समय से अपने वजन में इजाफा नहीं कर पा रहे हैं. इस लेख में हम आपको बताएँगे की मोटे होने के लिए क्या करे.

    असल में मोटे होने का तरीका वही लोग खोजने में लगे रहते हैं जो अपनी तरफ से मोटे होने के सारे प्रयास कर चुके होते हैं. ऐसे लोग ना जाने कितने वजन बढ़ाने के तरीके आजमा चुके हैं. लेकिन अभी तक उन्हें समझ ही नहीं आया की मोटा होने के लिए क्या करना चाहिए.

    अपनी तरफ से सब कुछ करने के बाद भी Result वही ढाक के तीन पात ही रहा. आज आपको हर परिवार में 1 ना 1 तो ऐसा बन्दा मिल ही जाएगा जो अपने मन में सोचते हुए मिल जायेगा की मोटे कैसे हों. लेकिन आप बिलकुल फ़िक्र ना करें, आज की हमारी पोस्ट में हम आपके सभी सवालों का जवाब देंगे.

    जैसे मोटा होने का Formula क्या हैं या फिर मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए. जिस प्रकार वजन घटाने की प्रक्रिया कठिन होती है उसी प्रकार वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में भी समय लगता है. कई लोग तो इतने दुबले पतले होते हैं की उनका उपहास उड़ाया जाता है.

    वो लोग ज्यादातर अकेले ही रहना पसंद करते हैं, क्योंकि दोस्तों साथियों और समाज में बीच में रहने में उन्हें घबराहट होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनका आत्म-विश्वास बहुत ही नीचे गिर गया होता है, उन्हें डर रहता है की कहीं कोई उसकी खिल्ली ना उड़ा दें.

    ऐसा सोचते सोचते उनकी सोच ही Negative जाती है. देखिये ज्ञानी लोगों का कहना है की अगर एक रोग से आपको 3 रोग और लग रहे हैं तो आप उस 1 रोग का इलाज़ करवाए, 3 रोगों का नहीं. उस 1 रोग के ठीक होते ही बाकी के 3 अपने आप ठीक हो जायेंगे.

    हमारे कहने का मतलब है की अपना ज्ञान बढाइये, सुरक्षित तरीके से Mota Hone Ke Upay कीजिये और उन पर अमल करना शुरू कीजिये. मोटा होना Height बढ़ाने की तरह आनुवंशिकता पर निर्भर नहीं करता, लगभग 98% लोग कभी भी मोटे होने के तरीके आजमाकर मोटे हो सकते हैं.

    इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. बहुत ज्यादा दुबले पतले लोगों को कई तरह की Problems आती हैं, कई तरह की सरकारी jobs में, रिश्ता होने में और यहाँ तक की लड़कियां भी ज्यादा दुबले पतले लोगों को पसंद नहीं करती. तो आप सोच सकते हैं की ये कितनी बड़ी समस्या है.

    लेकिन वो कहते हैं ना की अगर समस्या है तो उसका हल भी है. हम आपके लिए आज वो समाधान यानी Mote Hone Ka Tarika लेकर आये हैं, हमें पूरा विश्वास है की अगर आपने ये पोस्ट पूरी पढ़ी और इस पर अमल किया तो आपको मोटा होने से कोई नहीं रोक सकता. हमें बस एक बार इसकी प्रक्रिया को समझने की जरूरत है.

    Mota Hone Ke Upay – Mota Hone Ka Tarika

    चलिए अब पोस्ट को ज्यादा लम्बा ना करते हुए शुरू करते हैं और जानते हैं की Naturally मोटे कैसे हों. हम यहाँ एक उदाहरण लेकर चलेंगे. मान लेते हैं आपकी उम्र 30 साल है और आपका वजन मात्र 50 kg है. आप बहुत पतले हैं, और अब आपको मोटा होना है. तो अब आपको मोटे होने के लिए क्या करना चाहिए पढ़िए.

    Focus On Your Calorie Intake First

    देखिये पतला और मोटा होना हमारे खाने की Quality और Quantity दोनों पर निर्भर करता है, ये तो आप सब को पता ही है. तो अब सबसे पहले आपको ये देखना है की आप दिन भर में क्या क्या और कितना खा रहे हैं. एक बार इस पर गौर कीजिये और हिसाब लगाइए की आप दिन में Total कितनी Calories ले रहे हैं.

    Mota Hone Ke Upay

    कई लोगों को Calorie Count करने में दिक्कत होती है, क्योंकि उनको नहीं पता होता की कौनसी खाने की चीज़ हमें कितनी Calories देती है, तो इसके लिए आप Google का सहारा ले सकते हैं. एक बार अगर आप अपनी कैलोरी Count करना सीख गए तो समझो आपको कोई और मोटे होने के तरीके खोजने की जरुरत नहीं है.

    अब मान लेते हैं की आपकी Total Calories हुयी 1800. अब आप बात को समझिये की रोज 1800 कैलोरीज लेने पर आपका Weight 50 किलो पर अटका हुआ है, तो साधारण सी बात है अगर आपको मोटा होना है तो सबसे पहले आप अपनी Calories में कम से कम शुरुआत में 400-600 Calories और जोड़ दीजिये.

    मतलब इतना खाना और ज्यादा खाइए जिससे आपको 400 से 600 Calories मिल जाएँ. लगातार 3 महीने तक ऐसा कीजिये. 3 महीने के बाद आप अपने आप को शीशे में देखिये या फिर Weight मशीन पर खड़े होकर देखिये.

    आपको अपना वजन लगभग 55 से 57 किलो के बीच मिलेगा. सिर्फ 3 महीने के लिए 400 से 600 Calories बढ़ाने में आपको ये परिणाम मिला.

    Filter Your Food, Stay Away From Empty Calories

    ऊपर हमने आपको बताया की आप ज्यादा खाना शुरू कीजिये, इसका मतलब ये नहीं की आप कुछ भी खाना शुरू कर दें. आपको तरीके से मोटा होना है, ऐसा नहीं करना की आपका शरीर एक दम से बेडौल हो जाये और पेट बाहर निकल आये या खूब सारी चर्बी आपके शरीर पर जमा हो जाये.

    आपको अपने खाने में से वो चीज़ें हटा देनी हैं जो आपमें फालतू की चर्बी बढ़ा रही हो. हम इस पोस्ट के अंत में आपको Top Best Foods For Weight Gain के बारे में बताएँगे.

    जिससे आपको अंदाज़ा हो जाएगा की मोटा होने के लिए क्या खाए. आपको उन चीज़ों में से कम से कम 4 चीज़ें चुननी हैं और उनका लगातार 2 से 3 महीने सेवन करना है.

    अगर आप इस प्रकार की चीज़ों से मोटे होंगे तो आपका पूरा शरीर बिलकुल सही अनुपात में मोटा होगा. और आप भद्दे लगने के बजाय हष्ट पुष्ट नज़र आयेंगे. आपकी Personality में चार चाँद लग जायेंगे.

    लेकिन Calories बढ़ाने के चक्कर में अगर घटिया खाने के चक्कर में पड़ गए तो ना सिर्फ आपकी Shape बिगड़ेगी, बल्कि आपको चर्बी बढ़ने के कारण कई रोग लग सकते हैं. इसलिए ध्यान रखना है की Calories चाहे 100 बढानी हों या हज़ार, आपको पौष्टिक खाने से ही बढानी है.

    कई लोग मोटा होने के लिए ज्यादा तेल वाली और मीठी चीज़ें खाना शुरू कर देते हैं, इससे कुछ दिन में मोटापा तो बढ़ जाता है, लेकिन वो ज्यादातर आपके पेट पर दिखाई देगा. ये बहुत ही गलत Mota Hone Ka Tarika है, आपको ऐसा नहीं करना है. Healthy चीज़ें खाइए और उनसे वजन बढाइये.

    Add Some More Time In Your Daily Sleep

    अगर आपको मोटा होना है तो आपको ज्यादा सोना होगा. ये हम नहीं विज्ञान कहता है. आप खुद इस बात को देख सकते हैं, जो लोग बहुत Active रहते हैं और बहुत कम सोते हैं, वो ज्यादा मोटे नहीं हो पाते हैं.

    इसलिए आपको रात को जल्दी सोना है और थोडा ज्यादा देर तक सोना है. इसके अलावा गर्मियों के मौसम में आप दिन में भी कम से 1 घंटा जरूर सोयें.

    अगर आपने खाने की मात्रा के साथ साथ अच्छी नींद को भी सुधार लिया तो यकीन मानिए आप बहुत जल्दी मोटे हो जायेंगे. आप अभी जितने घंटे सोते हैं उसमें कम से कम 1 घंटा तो जरूर जोड़ दीजिये, चाहे वो दिन में हो या रात को हो.

    Try To Live Stress Free Always, Forget Tension

    ये बात तो आप बड़े-बुजर्गों से आप बचपन से ही सुनते आये हैं की चिंता आदमी को पनपने नहीं देती. आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो अपने कमजोर समय में बहुत ही दुबले पतले हुआ करते थे.

    • Tension Free कैसे रहे
    • जीवन में हमेशा खुश कैसे रहे

    क्योंकि उस समय वो हर वक़्त चिंता के अँधेरे में डूबे रहते थे. जैसी ही उनके काम बने, उनका वक़्त सही आया उनके शरीर में भी परिवर्तन आ गया और वो मोटे हो गए.

    ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि अब उन्होंने Tension लेना छोड़ दिया है, उनकी चिंता दूर हो गयी है. तो आपको भी गाँठ बाँध लेनी है की आज से फालतू की चिंता करना बंद कर देंगे. जो भी है, जैसा भी है, सब सही है.

    अगर आप इस मन्त्र को याद रखेंगे तो आप बहुत जल्दी मोटे हो जायेंगे. ये बहुत ही विश्वशनीय Mota Hone Ke Upay हैं, एक बार इन पर अमल करके तो देखिये.

    Increase The Quantity Of Healthy Fats

    रोज थोड़ी सी मात्रा में किसी भी प्रकार की Healthy Fats अपने खाने में शामिल करने से आपकी मोटे होने की इच्छा बहुत जल्दी पूरी हो जाएगी. Healthy Fat जैसे देसी घी, नारियल का तेल और Peanut Butter बहुत जल्दी आपका वजन बढ़ाएंगे और आपका मोटे होने का सपना पूरा करेंगे.

    लेकिन ध्यान रखना है की जो भी वसा आप ले रहे हैं वो Healthy ही होनी चाहिए. क्योंकि Unhealthy Fat के द्वारा आप मोटे तो हो जायेंगे पर ये आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होगी.

    Drink Cold Water Everytime, Even In Winter

    अगर आपको जल्दी मोटा होना है तो ठंडा पानी भी आपकी खूब मदद कर सकता है. जब भी आपको प्यास लगे आप कुछ ज्यादा ही ठंडा पानी या फिर फ्रिज का पानी पीयें. इससे होगा ये की ये आपके Metabolism Rate स्लो कर देगा और आप धीरे धीरे मोटे होने लग जायेंगे.

    इसके अलावा खाना खाने से पहले पानी कभी ना पीयें, नहीं तो आप ज्यादा खाना नहीं खा पाएंगे जो की Calories बढ़ाने के लिए जरुरी है. यहाँ आपको जितने भी मोटे होने के Tips बताये जा रहे हैं, आपको उन सबका ख्याल जरूर रखना है. इससे आप जल्दी से जल्दी अपना लक्ष्य प् लेंगे.

    Take Fruit Juice Instead Of Fruits

    जब भी आपका मन किसी प्रकार का फल खाने का करे, तो सीधा फल खाने के बजाय उसका Shake या Juice बनाकर पीयें. इससे क्या होगा की आपको फलों के लाभ के साथ साथ आपको Calories भी ज्यादा मिलेंगी.

    Mota Hone Ka Tarika

    जो की आपको मोटा करने में अहम् भूमिका निभाएंगी. मान लीजिये आपको आम खाने हैं, तो आप Direct आम खाने के बजाय Mango Shake बनाकर पीयें. इसका फर्क आपको कुछ दिन में ही दिख जायेगा.

    You Can Use Supplements Also

    अगर आपको मोटा होना है तो कुछ पैसे खर्च करने से ना डरें. अपना शरीर बनाने के लिए कुछ खर्चा तो आपको करना ही होगा, आखिर आपकी Personallity भी तो बनेगी. आजकल Market में दुबले पतले लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया बढ़िया Weight Gainer Supplements आपको मिल जायेंगे.

    • Body बनाने का Best Powder

    आप किसी बढ़िया Comapny का Supplement ले और उसे दिन में 2 बार दूध में मिलाकर लें.कुछ लोगों का कहना होता है की Supplements लेने से शरीर खराब हो जाता है, ऐसा कुछ नहीं होता. Weight Gainer Supplements बस एक प्रकार के पूरक होते हैं.

    वो भी खाने पीने की चीज़ों से ही बनाये जाते हैं. उससे आपके शरीर को आवश्यक पौषक तत्व मिल जाते हैं और आप जल्दी मोटे हो सकते हो, ये आपके लिए सबसे बढ़िया Mota Hone Ka Tarika होगा, क्योंकि फिर आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं होगी की मोटा होने के लिए क्या खाए.

    Exercise Will Fulfill Your Dream

    अगर आपको मोटा होना है, तो इससे अच्छा उपाय आपको नहीं मिल सकता. Exercise ना केवल आपको जल्दी आपकी मंजिल तक पहुंचाएगी, बल्कि आपके शरीर में एक जगह चर्बी जमा होने से भी रोकेगी. मतलब आप मोटे भी हो जाओगे लेकिन भद्दे नहीं बल्कि हष्ट पुष्ट दिखाई दोगे. मोटा होने के लिए आपको शाम के समय में Exercise करनी होगी.

    Some Ayurvedic Medicines Can Really Help You

    कई ऐसी अयुर्वेदिक दवाएं हैं जो आपको मोटा कर सकती हैं और जिनके कोई Side Effects भी नहीं हैं. तो अगर आपको लगता है की आप ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं और आपको खाने के लिए कुछ ख़ास मिल नहीं पाता है तो आप आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं.

    • मोटा होने और वजन बढ़ाने की दवा

    जैसे अश्वगंधा एक बहुत ही अच्छी Medicine है मोटा होने के लिए. आप दिन में 2 बार इसका इस्तेमाल करें. इसके अलावा भी कई दवाएं हैं जो की आप किसी आयुर्वेद स्पेशलिस्ट से पता करके लेना चालू कर सकते हैं. शायद उसके बाद आपको सोचने की जरुरत ना पड़े की मोटे कैसे हो.

    हमारी आपको कड़ी हिदायत है की मोटा होने के लिए किसी भी Allopathic दवा का इस्तेमाल ना करें. इनके बहुत ज्यादा Side Effects होते हैं और इनके Results भी स्थाई नहीं होते. आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लेना गलत नहीं होगा, क्योंकि इनसे आपको किसी प्रकार की हानि नहीं होगी.

    Yoga Can Make You Very Strong

    कई लोग योग को एक फालतू की चीज़ समझते हैं, और खासकर Gym करने वाले तो इससे खास नफरत करते हैं और इसे समय की बर्बादी मानते हैं. ये उन लोगों की भारी भूल है. आपको बतादें की योग करके आप अपने शरीर में जो चाहे परिवर्तन ला सकते हैं.

    • योग करने के 10 जबरदस्त फायदे

    आप पतले भी हो सकते हैं और मोटे भी. मोटा होने के लिए आपको 3-4 योगासन के नाम बता देते हैं, जैसे शीर्षासन, सूर्य नमस्कार और भुजंगासन. आप रोज कम से कम आधा घंटा योग को दें.

    और कम से कम 6 महीने तक लगातार करें. 6 महीने बाद आपको अपने आप पता चल जाएगा की योग किस तरह हमें मोटा कर सकता है. पर योग हमेशा ध्यान से करना चाहिए.

    तो अगर आप ऊपर बताये गए Tips का का अनुकरण करते हैं तो आप आसानी से अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हो. इसके अलावा एक बात आपसे और कहना चाहेंगे की कई लोगों का कुछ बीमारियों के चलते वजन नहीं बढ़ पाता है और वो मोटे नहीं हो पाते हैं.

    अगर आप भी हज़ार कोशिशों के बावजूद मोटे नहीं हो पा रहे हैं तो एक बार अपना Medical Check Up जरूर करवा लें. अब बात करते हैं की मोटा होने के लिए क्या क्या खाएं और कितना खाएं. हम जो भी खाने की चीज़ें बता रहे हैं वो तेजी से आपका वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेंगी.

    Top Best Foods For Weight Gain In Hindi – वजन बढाने वाले आहार

    (1) दूध – दूध में वो सब कुछ होता है जो आपको मोटा होने के लिए चाहिए. जैसे Fat, Carbs, Vitamins, Minerals और Calcium वगैरह.

    (2) Nuts – बादाम, अखरोट, काजू, मूंगफली और चने भिगोकर खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा. इनमें Healthy Fats के अलावा अन्य पौषक तत्व भी होते हैं.

    (3) चावल – जिन लोगों को जल्दी मोटा होना है उन्हें हर रोज चावल जरूर खाने चाहिए. ये Carbohydrates का बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं जो Calories बढाते हैं.

    (4) केला – केला वजन बढ़ाने के लिए ही प्रसिद्द है. इसमें कार्ब्स के साथ साथ कई ऐसे पौषक तत्व होते हैं जो जल्दी Weight बढ़ाने में कारगर हैं.

    (5) अंडे – मोटा होना है तो हर रोज 3 या 4 अंडे पीली ज़र्दी समेत खाएं. ये Healthy Fats और Protein के बढ़िया स्त्रोत हैं.

    (6) Peanut Butter – Peanut Butter एक Healthy Fat है जिसे मूंगफली से बनाया जाता है. इससे आपको काफी अच्छी Calories मिलती है.

    (7) दही – दही में Protein, Healthy Fat और Carbs सब कुछ पाया जाता है. जल्दी से जल्दी मोटा होना है तो रोज दही में थोड़ी चीनी मिलाकर नाश्ते में खाएं.

    (8) उबले हुए आलू व सकरगंद – इनसे आपको काफी अच्छी मात्रा में Carbohydrates व स्टार्च मिलेगा जो वजन बढ़ाने में सहायक है.

    (9) पनीर – पनीर एक बहुत ही अच्छा Option है मोटा होने के लिए. इसमें Healthy Fat, Protein व Carbs सब कुछ होता है. इससे आपको ज्यादा Calories मिलेंगी.

    (10) Dark Chocolate – डार्क चॉकलेट से आपको Healthy Calories मिलेंगी और ये सुरक्षित तरीके से आपका Weight बढ़ाएगी.

    (11) गन्ने का रस – अगर मोटा होना चाहते हैं तो आज से ही रोज 2 गिलास गन्ने का रस पीना शुरू कर दें. इससे आपको काफी अच्छी Calories मिल जाती हैं. इसके अलावा इसमें आपको Natural Sugar ही मिलेगी.

    (12) मौसमी का जूस – मौसमी का जूस भी काफी हद तक आपका वजन बढाने में सहायक है. ये भी प्राकृतिक तरीके से आपका वजन बढाता है. हर रोज 4 से 5 मौसमियों का जूस निकालकर जरूर पीयें.

    (13) चिकन या मटन – अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो वजन बढाने के लिए अपने आहार में चिकन या मटन जरूर शामिल करें. इनसे आपको काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है जिससे आपका Muscle Mass बढेगा.

    ये भी पढ़ें –

    • मात्र 30 दिन में वजन बढ़ाने का तरीका
    • जल्दी से जल्दी Body कैसे बनाये
    • सिक्स पैक एब्स बनाने का तरीका
    • Endura Mass के फायदे और नुकसान
    • शारीरिक शक्ति (Physical Power) कैसे बढ़ाये
    • स्वस्थ रहने के लिए 40 नेचुरल टिप्स

    तो ये था हमारा लेख Mota Hone Ka Tarika –  Mota Hone Ke Upay. आशा करते हैं की पोस्ट को पूरा पढने के बाद आप समझ गए होंगे की आसानी से मोटे कैसे हों. पोस्ट को Like और Share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करें और हमें Subscribe जरूर कर लें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.