Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Height Kaise Badhaye | तेजी से हाइट (लम्बाई) बढ़ाने का तरीका
    Health & Fitness

    Height Kaise Badhaye | तेजी से हाइट (लम्बाई) बढ़ाने का तरीका

    By Rose03/01/2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Height Kaise Badhaye
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    जिन लोगों की लम्बाई यानी कद Age के हिसाब से कम रह जाती है वो अक्सर सोचते रहते हैं की अपनी लम्बाई यानी Height Kaise Badhaye. आबादी का एक बड़ा हिस्सा आजकल Height Badhane Ka Tarika या उपाय खोजने में लगा हुआ है. लोग अपने बच्चों के लिए जानना चाहते हैं की वो अपनी Height बढाने के लिए क्या खाए?

    इन्टरनेट पर आपको बहुत से लम्बाई बढ़ाने के तरीके मिल जायेंगे. लेकिन उनमें से सिर्फ 10% ही काम के हैं. छोटा कद आपकी प्रगति के रास्ते में रुकावट बनता है इसलिए समय रहते ये जानना बहुत ही जरूरी है की अपनी लम्बाई/कद कैसे बढ़ाएं और उसके लिए कैसा आहार (Diet) लें.

    सिर्फ 1 कारण नहीं है, बहुत से ऐसे कारण हैं जिनके चलते बहुत से लोग अपनी ऊँचाई को लेकर चिंतित होते हैं और हमेशा सोचते रहते हैं की जल्दी से अपनी या बच्चों की Height Kaise Badhaye. लेकिन आप चिंतित ना हों अगर आपने ये लेख पूरा पढ़ा और बातों पर अमल किया तो आप जान जायेंगे की अपनी लम्बाई कैसे बढ़ाये.

    अगर आप एक अच्छी Personality के मालिक बनना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी चीज़ Height है, अगर आपका कद छोटा है तो आप कितने ही पैसे वाले क्यों ना हो, आप एक मज़ाक के पात्र बनकर रह जायेंगे.

    Height बढ़ाने के तरीके तो वैसे बहुत से हैं, लेकिन इसकी एक सबसे बुरी बात ये है की 80% तक ये आपकी आनुवंशिकता पर निर्भर करता है की आपका कद कितना रहेगा. मतलब समझे आप, अगर नहीं समझे तो समझा देते हैं.

    हमारे कहने का मतलब ये है की 70% Chances ये रहते हैं की आपके माँ-बाप की जितनी Height है, उसी के अनुसार आपकी भी लम्बाई होगी. मतलब अगर आपकी Height आनुवंशिक कारणों से कम रह गयी है तो कोई भी लम्बाई बढ़ने के तरीके और टिप्स आपके लिए काम नहीं कर पाएंगे.

    लेकिन उदास ना हों, अभी हमारे पास 30% Chance हैं हाइट बढ़ाने के. हम अभी भी हम सोच सकते हैं की अपनी ऊँचाई कैसे बढ़ाएं. ये कोई 100% जरूरी नहीं की अगर आपके माँ-बाप दोनों की लम्बाई कम है तो आपकी भी हाइट कम रहेगी ही रहेगी.

    बहुत सारे उदाहरण आप देख सकते हैं जिसमें किसी किसी के माँ-बाप दोनों की Height कम है लेकिन उनकी खुद की हाइट बढ़िया है. तो ऐसे में समय रहते कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखकर और थोडा सा अतिरिक्त प्रयास करके आप अपनी Height सामान्य कर सकते हैं.

    How To Increase Height In Hindi – Height Badhane Ka Tarika

    यहाँ हम जो कद बढ़ने के तरीके बताने वाले हैं वो Height बढाने में आपकी मदद कर सकते हैं. हम ये नहीं कह सकते की ये गारंटिड आपकी Height को बढ़ा ही देंगे. हाँ लेकिन इतना पक्का है की ये उपाय आपकी Height बढ़ने की प्रकिया को तेज कर सकते हैं.

    आज के समय में अच्छी Height का होना बहुत ही जरूरी है. आज आप देखते हैं लगभग सभी प्रकार की सरकारी नौकरियों के लिए अच्छी लम्बाई को जरूरी कर दिया गया है. मतलब अब कम Height आपके Career में भी रुकावट बन सकती है.

    इसके अलावा आजकल कम हाइट वाले लोगों की शादी होने में भी परेशानी आती है, चाहे वो लड़का हो या लड़की. और ये तो आपको पता ही है की जिन लोगों की हाइट कम रह जाती है उनमें आत्मविश्वास की हमेशा कमी बनी रहती है. छोटे कद वाले लोग समाज में सबके साथ घुल मिलकर रहने से कतराते हैं.

    Height Badhane Ka Tarika

    उन्हें हमेशा ये डर रहता है की कहीं कोई उनके कद को लेकर ऐसा वैसा Comment ना करदे, ऐसे में उसकी बहुत बेईज्ज़ती हो जाएगी. ऐसे बहुत से कारण है जिनके चलते Height Kaise Badhaye एक बहुत ही Popular Topic बन गया है. आपने देखा होगा की सभी Heroes और Heroins अच्छी Height वाले ही होते हैं.

    और तो छोडिये आजकल तो Security Guard जैसी साधारण सी नौकरी के लिए भी अच्छे कद की मांग करते हैं. Height Badhane Ka Tarika खोजते खोजते लोग बहुत सारी Fraud Companies के जाल में भी खूब फंस रहे हैं.

    आपने देखा होगा की आजकल Market में बहुत सारी नकली हाइट बढ़ाने की दवाएं धडल्ले से बिक रही हैं. ये लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं. जितने भी लोग हमारी ये पोस्ट पढ़ रहे हैं हम उनको बताना चाहेंगे की आजतक ऐसी कोई हाइट बढ़ाने की दवा बनी ही नहीं है जो आपकी लम्बाई बढ़ा सके.

    इसलिए कभी भी इनके चक्कर में ना पड़ें. आप इसके बारे में अपनी Knowledge बढाइये और पता लगाइए की Height बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए या फिर ऐसे कौनसे तरीके हैं जो आपकी लम्बाई बढ़ा सकते हैं.

    हमें लगता है की अब पोस्ट को ज्यादा लम्बा ना करते हुए आपको बताना चाहिए की Height बढ़ाने के उपाय कौन कौनसे हैं और कैसे काम करेंगे. अब हम आपको जो भी Tips बताने जा रहे हैं उन पर आप अमल कीजियेगा, हमें पूरा विश्वास है की आप अपनी हाइट बढ़ाने में जरूर कामयाब रहेंगे.

    Lambai Badhane Ke Tarike – Height Kaise Badhaye

    Start Exercise For Getting Good Height

    (1) Exercise करना शुरू करें– अगर आपकी उम्र अभी कम है और आपको लग रहा है की आपकी हाइट सही से नहीं बढ़ रही है तो आप Exercise करना शुरू करें. जरूरी नहीं की आप Gym ही जाएँ, आप कहीं भी रोज आधे घंटे के लिए व्यायाम कर सकते हैं.

    इससे होता ये है की आपके शरीर में HGH यानी Human Growth Harmone का Production बढ़ जाता है. रोज सिर्फ थोड़ी देर के लिए किया गया व्यायाम आपके HGH प्रोडक्शन की मात्रा 30% तक बढ़ा देता है.

    और ये तो आप सब को पता ही होगा की हमारी हाइट बढ़ाने में ये Harmones कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जितना अधिक आपका HGH होगा उतनी ही जल्दी आपकी हाइट निकलेगी. ये एक विश्व-विख्यात Height Badhane Ka Tarika है.

    Always Stay Active If You Love Height

    (2) शरीर को हमेशा Active रखें– आजकल के बच्चे क्या कर रहे हैं बस टी.वी, मोबाइल और लैपटॉप में अपना सारा समय व्यतीत कर रहे हैं, इसीलिए आजकल के बच्चों की शारीरिक संरचना खराब होती जा रही है. पहले वाले खेल तो अब बच्चे खेलते ही नहीं हैं जिनमें पूरे शरीर की कसरत हो जाती थी.

    अगर आपको अपनी लम्बाई बढानी है तो अपने शरीर को हरकत में रखें. कुछ ऐसे खेल खेलें जिनमे थोडा दौड़ना पड़ता हो, जिनसे आपकी सांस फूलती हो. हाइट बढ़ाने के लिए आप रस्सी कूदना या फिर Jumping करना जैसे खेल खेलें.

    इनसे आपको काफी मदद मिलेगी. अगर आप रोज 4-5 मिनट के लिए लटकते हैं तो आपकी Height बहुत जल्दी बढ़ सकती है. शरीर को हरकत में रखने से रक्त संचरण सही होता है जो लम्बाई बढाने के लिए जरूरी है.

    Your Quality Of Sleep Will Determine Your Height

    (3) अच्छी नींद लेना जरूरी है– देखिये नींद एक ऐसी चीज़ है जो आपके शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है, चाहे वो Muscles बनाना हो या फिर Height बढ़ाना. आपने सुना होगा की हमारे शरीर में हर प्रकार का Repairing का काम गहरी नींद के दौरान ही हो पाता है.

    • अच्छी नींद के लिए 15 घरेलू उपाय

    इसका मतलब ये हुआ की हमारी Height तब ज्यादा बढती है जब हम गहरी नींद में होते हैं. तो इसके लिए जरूरी है की आप समय से सोयें और कम से कम 8-9 घंटे की नींद जरूर लें.

    अगर आपके बच्चे को किसी प्रकार की समस्या है नींद के बारे में, तो हमारी सलाह है की आप उसे Doctor को जरूर दिखाएँ, क्योंकि लगातार खराब नींद का अनुभव उसकी लम्बाई बढ़ने में रुकावट पैदा कर सकता है.

    Take Care About Your Nutririons For Good Height

    (4) पौष्टिक भोजन लें – हमारे शरीर का विकास हमारे खाने पर निर्भर करता है, अगर आपका खाना पौष्टिक है तो आपका शारीरिक विकास सही से होगा. लेकिन अगर आपका खाना पौष्टिक नहीं है, और उससे शरीर को कुछ भी पौषक तत्व नहीं मिल रहे हैं तो आपका विकास भी रुक जायेगा.

    • सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

    जब हम युवा होते हैं तो हमें इसीलिए ज्यादा भूख लगती है क्योंकि उस समय हमारा शरीर विकासशील होता है. ऐसे में ये आपकी ज़िम्मेदारी बनती है की आप शरीर तक पौष्टिक भोजन पहुंचाए और लगातार ऐसा करते रहें.

    और ये सोचना बिलकुल बंद कर दीजिये की अपनी Height Kaise Badhaye क्योंकि पौष्टिक भोजन आपकी लम्बाई अपने आप बढ़ा देगा. आजकल के युवाओं की लम्बाई कम रहने का कारण Junk Foods ही हैं, इनसे उनको किसी भी प्रकार का पोषण नहीं मिलता. तो ऐसा खाना छोड़ दीजिये.

    Water Is The Best Remedy For Everything

    (5) जी भरके पानी पीयें – हमने खुद बहुत से ऐसे बच्चे और युवा देखे हैं जो पूरा पूरा दिन पानी पीते ही नहीं हैं, या फिर बहुत ही कम पीते हैं. पानी को साधारण सी चीज़ समझने वाले लोग जरा इस बात पर ध्यान दें.

    आपको बता दें की हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी ही है. अब आप हिसाब लगा सकते हैं की जो चीज़ हमारे शरीर को बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती हो वो साधारण कैसे हो सकती है. शारीरिक विकास के लिए पानी बहुत ही आवश्यक है.

    युवा अवस्था में पीया गया पानी बहुत कुछ आपके कद को प्रभावित करता है. इसके अलावा पानी शरीर से ऐसे तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है जो की आपकी लम्बाई बढ़ने में बाधा बनके खड़े हो जाते हैं. इसलिए आज से ही भरपूर पानी पीना शुरू कर दें.

    Stay Tension Free Always, Foget Everything

    (6) तनाव, चिंता को भूलें – Height बढ़ाने के Tips में अब बात करते हैं की तनाव किस तरह से आपकी लम्बाई बढ़ने से रोक सकता है. असल में होता क्या है की जब आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं या चिंता फ़िक्र में डूबे रहते हैं तो ये आपके Harmones के संतुलन को बिगाड़ देता है.

    • तनाव (Tension) दूर करने की दवा

    जो Harmones आपके शरीर का विकास करते हैं वो कम हो जाते हैं और तनाव बढ़ाने वाले ज्यादा. इसलिए आपको ध्यान रखना है की पूरा दिन हंसी ख़ुशी के साथ बिताएं. इसीलिए तो कहा जाता है की जो लोग खा-पीकर मस्त रहते हैं किसी प्रकार की चिंता नहीं करते वो हमेशा स्वस्थ रहते हैं और उनका शारीरिक विकास भी जबरदस्त तरीके से होता है.

    Dont Let Down The Minerals and Vitamins In Your Body

    (7) Multivitamins और Minerals का ध्यान रखें – जिस प्रकार Protein मांसपेशियां बनाने का काम करता है, उसी प्रकार Vitamins और Minerals आपकी Height बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाते हैं. आप हमेशा ध्यान रखें की आप ऐसी चीज़ें खाते रहें जिनसे आपको प्रचुर मात्रा में Vitamins मिलते रहें.

    • मिनरल्स के फायदे और इस्तेमाल

    अगर शरीर में इनका संतुलन बना रहेगा तो निश्चित ही आपकी लम्बाई बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. अगर आपको लगता है की आप जिस तरह का खाना खा रहे हैं उससे आपको मिनरल्स और विटामिन्स नहीं मिल रहे हैं.

    Height Kaise Badhaye

    या फिर किसी बीमारी के कारण आपके शरीर में इनकी कमी हो गयी है तो आप Vitamins और Minerals के Supplements भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपकी हाइट को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करेंगे. Calcium का आपको ख़ास ध्यान रखना है, इसकी कमी नहीं होनी चाहिए.

    Increase Your Immune Power For Increasing Height

    (8) अपनी Immunity को बढ़ाएं – देखिये अगर आपको अपनी हाइट बढानी हैं तो आपको हमेशा स्वस्थ रहना होगा, तभी आपका शारीरिक विकास अच्छे तरीके से हो पायेगा. अब ये तो आपको पता ही है की अगर स्वस्थ रहना है तो हमें अपनी Immunity बढ़ानी होगी.

    • इम्युनिटी बढाने के उपाय व् घरेलू नुस्खे

    अगर आपका शरीर ज्यादातर स्वस्थ रहेगा तो आपकी लम्बाई बढ़ने में कोई भी रुकावट नहीं आएगी. लेकिन लम्बे समय तक बिलकुल स्वस्थ रहना तभी संभव हो पाता है जब हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो. ये ऐसा Height Badhane Ka Tarika हैं जिस पर अमल करना जरूरी है.

    Say Bye Bye To Alcohol and Smoking Etc

    (9) नशा कदापि ना करें– देखिये हमारी हाइट बढ़ाने में एक चीज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और वो है हमारा रक्त परिसंचरण तंत्र. हमारे शरीर के हर हिस्से के विकास के लिए उस हिस्से में अच्छी मात्रा में खून का पहुंचना बहुत जरूरी है. लेकिन नशा इसमें बाधा उत्पन्न कर देता है.

    • शराब पीने के 10 बड़े नुकसान
    • गुटखा खाने के 12 भयंकर नुकसान

    आजकल के युवा नशे के चक्कर में फंसकर अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. अगर आप युवा हैं, आपकी लम्बाई कम है और किसी प्रकार का नशा करते हैं तो सोचना छोड़ दीजिये की अपनी Height Kaise Badhaye. ऐसे में सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दें. भगवान आपको जिस Height से नवाजें आप उसी से खुश रहें.

    या फिर आप नशा छोड़ दें, अगर Seriously अपना कद बढ़ाना चाहते हैं तो. कुछ लोग कहेंगे की ये सब बकवास है, लेकिन आप किसी भी प्रतिष्ठित डॉक्टर से जाकर अगर पूछेंगे तो वो आपको यही बताएँगे की किसी भी प्रकार का नशा आपकी हाइट बढ़ने से रोकता है.

    Dont Sleep In Tight Wearables at Night

    (10) रात को ढीले कपडे पहनकर सोयें – अगर आप अभी युवावस्था में हैं तो कोशिश करें की ज्यादा Tight कपडे ना पहनें. ज्यादा तंग कपडे आपके शरीर के विकास में विघ्न डालते हैं. खासकर रात को समय तो इस बात का ख़ास ध्यान रखें की हमेशा ढीले कपडे पहनकर ही सोना है.

    क्योंकि हमारे शरीर का 70% विकास रात को सोते समय ही होता है. आपकी हाइट भी ज्यादातर रात को ही बढती है. इसलिए अपने शरीर को पूरा फैलने का मौका दें और ढीले वस्त्र धारण करें.

    Vitamin D always Promotes Good Height

    (11) सूर्य की रौशनी का महत्व – आपकी हाइट बढ़ाने में Vitamin D आपकी काफी ज्यादा सहायता करता है. एक तो ये विटामिन तनाव और चिंता को दूर करने में सहायक होता है जिससे शरीर का विकास निरंतर चलता रहता है.

    दूसरा ये आपके Human Growth Harmone को Promote करता है जिससे आपकी लम्बाई बढ़ना शुरू हो जाती है. तो हमेशा कुछ देर सूर्य की किरणों का आनंद जरूर लें.

    Take Care About Your Posture

    (12) अपने ऊठने-बैठने-चलने का तरीका सुधारें – आप जिस तरीके से बैठते हैं या चलते हैं उसका सीधा असर आपकी Height पर पड़ता है. ये बात 100% सत्य है. जो लड़के लड़कियां बैठते समय या चलते समय अपनी कमर को सीधा नहीं रखते हैं उनको अपनी हाइट बढ़ाने में दिक्कत हो सकती है.

    इसलिए ध्यान रखें की बैठते समय या फिर चलते समय हमेशा अपनी कमर को सीधा रखें. आपने महसूस किया होगा की जब भी हम अपनी कमर को ज्यादा देर तक झुका कर रखते हैं तो रीड की हड्डी में थोडा दर्द होना शुरू हो जाता है.

    ऐसा रीढ़ की हड्डी पर Load बढ़ने के कारण होता है. आपकी हाइट बढ़ाने में रीढ की हड्डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जितना ज्यादा इसका विकास होगा उतनी ही आपकी लम्बाई बढ़ेगी. इसलिए हमेशा अपना Posture सही रखें.

    Avoid Lifting Heavy Weights

    (13) ज्यादा वजन ना उठायें – हम यहाँ आपको ये सलाह नहीं दे रहे की आपको Gym में Workout करते समय Heavy Weights नहीं लगाने चाहिए. बल्कि हमें अपने सिर पर ज्यादा वजन नहीं रखना चाहिए.

    खासकर जैसे हम अपने सिर पर वजन लादकर इधर से उधर जाते हैं तो ये सब चीज़ें 12 से 18 साल की उम्र में गहरा प्रभाव डालती हैं. अगर आपको लगता है की आपके बच्चे की Height उसकी Age के हिसाब से नहीं निकल रही है तो उसका सिर पर वजन रखना बंद करवाइए.

    ये सब ज्यादातर गाँवों में होता है जहाँ लड़के और लड़कियों दोनों को काफी सारे ऐसे काम करने पड़ते हैं जिनमें उनको दिन में बार बार अपने सिर पर वजन रखना पड़ता है. तो इस चीज़ का थोडा ध्यान रखें. अपने बच्चों को ज्यादा वजन से थोडा दूर ही रखें.

    Some Ayurvedic Medicines Can Really Help You

    (14) आयुर्वेदिक दवाओं से Height कैसे बढ़ाएं -आप अपनी लम्बाई बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी सहारा ले सकते हैं. कुछ आयुर्वेदिक दवाएं जैसे अश्वगंधा आपकी हाइट बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है. इसके अलावा भी कुछ अच्छी Medicines हैं आयुर्वेद में.

    • आयुर्वेद के फायदों की पूरी जानकारी

    आप किसी अच्छे Doctor से उनके बारे में पता करें और अच्छे खाने के साथ उन्हें लेना चालु करें. ये आयुर्वेदिक दवाए आपके शरीर में पौषक तत्वों की कमी नहीं होने देती हैं साथ में ये Anxiety और Depression जैसी समस्याओं से निपटने में भी हमारी मदद करती है जो की हमारी हाइट को रोकने का प्रयास करती हैं.

    Height बढाने के लिए क्या खाए – लम्बाई बढाने के लिए कैसा आहार (Diet) लेना चाहिए

    लम्बाई बढाने के लिए आपको खुद को या अपने बच्चों को ऐसा आहार देना होगा जिसमें Vitamins, Minerals, Fibre, Carbs और Protein काफी अच्छी मात्रा में हों. 4 साल से लेकर 14 साल तक की उम्र बहुत अहम् होती है, इस उम्र में ही बच्चे ज्यादातर उतना बढ़ चुके होते हैं, जितना उन्हें बढ़ना हो.

    तो इन 10 सालों में अपने Kids को पौषक तत्वों से भरपूर खाना देना बहुत ही जरूरी है ताकि उसकी लम्बाई बढ़ने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो. Calcium,Vitamin A, D और Protein ये चारों Height बढाने के लिए बहुत ही जरूरी हैं. इसके अलावा HGH यानी Human Growth Harmone का महत्व तो सबसे बड़ा होता ही है.

    तो जो लोग जानना चाहते हैं की अपना कद, ऊँचाई या लम्बाई बढाने के लिए क्या खाना चाहिए? उन्हें अपने आहार में वो चीज़ें जरूर शामिल करनी चाहिए जिनसे ये पौषक तत्व मिलते हों. हम यहाँ आपको 7-8 ऐसी खाने की चीज़ें बता रहे हैं जो आपके बच्चों की Height बढाने में पूरी तरह से मददगार साबित होंगी.

    (1) दूध – लम्बाई बढाने के लिए दूध बहुत ही अच्छा आहार है जिससे Calcium और Protein दोनों काफी अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं.

    (2) सभी तरह की दालें – दाल चाहे किसी भी तरह की हो वो बच्चे का कद बढाने में सहायता करती ही है. बच्चे को बदलकर बदलकर दाल खिलाते रहें, इससे उन्हें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और कई तरह के विटामिन्स मिलते रहेंगे.

    (3) बादाम – बात चाहे किसी भी प्रकार के शारीरिक विकास की हो, बादाम उसमें बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. बादाम में वो सारे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो Human Growth Harmone को बढाते हैं.

    (4) शलजम, ब्रोक्कोली और पालक – ये तीनों सब्जियां लम्बाई बढाने में बहुत ही ज्यादा अच्छी होती हैं. इन तीनों में वो हर तरह के जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और Growth Harmone को बढाने वाले तत्व मिलते हैं. इसलिए जिन लोगों का कद अपनी उम्र के हिसाब से कम है, उन्हें इसे अपने आहार (Diet) में जरूर शामिल करना चाहिए.

    (5) सोयाबीन – सोयाबीन भी प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर होती है. अगर किसी लड़की को अपनी Height तेजी से बढानी है तो उसे सोयाबीन जरूर खानी चाहिए.

    (6) गाजर,मटर व् पत्तागोभी – आप चाहें तो इन सब्जियों को कच्चा भी खा सकते हैं या इन्हें पकाकर भी. इनसे आपको जरूरी पौषक तत्व मिलेंगे जो आपकी Height बढ़ने में आपकी मदद करेंगे.

    (7) Apricot, Watermelon, Mango, Papaya, Grapes And Banana – अगर Height बढाने की बात हो तो Fruits का नाम आता ही आता है. ये कुछ ऐसे Fruits हैं जिनमें Height बढाने वाले पौषक तत्व पाए जाते हैं. जब भी मौका मिले, ये Fruits जरूर खाएं.

    (8) अंडे – Sunday हो या Monday रोज खाएं अंडे. जी हाँ बढती उम्र में बच्चों के लिए ये बात सटीक बैठती है. अंडा Height बढाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ये बच्चे के पूरे शारीरिक विकास को तेज करता है. चाहे बच्चे की Height बढ़नी हो, Weight बढ़ना हो या फिर दिमाग का विकास होना हो.

    (9) दही, पनीर और टोफू – दही और पनीर जैसी चीज़ों से आपको पर्याप्त मात्र में प्रोटीन मिलता रहता है जिससे आपकी Height बढ़ने में आसानी होती है. अत: इन चीज़ों का सेवन करते रहना चाहिए.

    ये भी पढ़ें –

    • इन 10 एक्सरसाइजेज से बढ़ाएं लम्बाई
    • जल्दी से जल्दी Body कैसे बनाये
    • जल्दी बॉडी बनाने की आयुर्वेदिक दवा
    • बॉडी में Testosterone Level कैसे बढ़ाये
    • बालों को सफ़ेद होने से रोकने के 15 उपाय

    ये थी हमारी पोस्ट Height Kaise Badhaye – Height Badhane Ka Tarika. उम्मीद हैं की हमने जितने भी कद या लम्बाई बढ़ाने के तरीके उपाय आपको बताये हैं वो आपको जरूर पसंद आये होंगे. साथ ही हमने आपको ये भी बताया की Height बढाने के लिए क्या खाए, कैसा आहार (Diet) लें.

    बस पोस्ट को Like और Share करना मत भूलियेगा. अगर आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल है तो Comment करके हमसे जरूर पूछें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करें व् हमें Subscribe जरूर कर लें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.