Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Body बनाने में कितना Time लगता है | Body कितने दिन में बनती है
    Health & Fitness

    Body बनाने में कितना Time लगता है | Body कितने दिन में बनती है

    By Rose04/09/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Body बनाने में कितना Time लगता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    Gym जाने वाले युवा लड़कों के मन में हमेशा एक सवाल रहता है की Body बनाने में कितना Time लगता है. जी हाँ, ये एक ऐसा सवाल है जिसका उत्तर हर वो बंदा जानना चाहता है जो इसके लिए मेहनत कर रहा है या फिर मेहनत शुरू करने वाला है. Body बनाने में कितना समय लगेगा, इस बात को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं.

    अभी कुछ ही दिन पहले किसी ने हमसे पुछा था की Sir ये बताइए की Body कितने दिन में बनती है, सच बताएं तो इसका जवाब देना बहुत ही मुश्किल है. क्योंकि ये बहुत सारी चीज़ों पर निर्भर करता है, जैसे आपका वजन, आपकी Diet और आपका Exercise करने का तरीका.

    ये सारी बातें तय करती हैं की आपको Body बनाने में कितना Time लगेगा. पर हमने तो आपसे वादा किया हुआ है की आपका सवाल चाहे जो भी हो हम आपको जवाब जरूर देंगे. हम आपको किसी भी सूरत में हमारी Website से खाली हाथ नहीं जाने देंगे.

    तो चलिए यहाँ मान लेते हैं की आपका Weight आपकी Height के हिसाब से ठीक ठाक है. उसके बाद आपको ये निर्धारित करना है की आप किस प्रकार की Body की बात कर रहे हैं. एक तो होता है ठीक ठाक Muscles बन जाना, दूसरा होता है अच्छी Muscles बन जाना.

    तीसरा होता है जबरदस्त Muscles बनाना और चौथा होता है Competition Level की यानी Professional Body बनाना. अब आपकी सोच कौनसी Body बनाने की है वो तय कर लें. Body बनाने में कितने दिन लगेंगे? इस प्रश्न का जवाब देने के लिए हम इन चारों Types की Body को ध्यान में रखते हुए आपको उत्तर देंगे.

    आशा करते हैं की आपको भी अपना उत्तर इनमे मिल जाएगा. तो चलिए ज्यादा Time न लेते हुए आपको बताते हैं किस Type की Body बनाने में कितने महीने या साल लगते हैं और उसके लिए आपको क्या करना होगा.

    अच्छे Muscles बनाने में कितने दिन लगते है

    जैसा की हमने आपको 4 तरह की Body यहाँ बताई है हम उन सब को अलग अलग लेकर उनके बारे में आपको बताते हैं. आपको ये तो पता ही है की आपको इनमे से कौनसी Body बनानी है, अब आपको ये भी पता चल जायेगा की आपको वैसी Body बनाने में कितना Time लगेगा.

    इस बात का ध्यान रखें की हम ये मान रहे हैं की आपने कभी Gym इससे पहले किया ही नहीं है. ये आपकी शुरुआत है और अच्छी बॉडी बनाने में लगने वाला समय पहले से जान लेना चाहते हैं. आपको इस Field में बिलकुल नया मानकर हम इन सब बातों का जवाब दे रहे हैं.

    बॉडी बनाने में कितना समय लगता है

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आपने पहले कभी 2-3 महीने Exercise की हो और फिर Gym छोड़ दिया. अब आपको नयी शुरुआत करनी है और अपनी इच्छा के अनुसार Body बनानी है.

    (1) ठीक ठाक बॉडी बनाने में कितना Time लगता है– जी हाँ सबसे पहले जान लेते हैं की ठीक ठाक सी Body बनाने में कितने दिन या महीने लग जाते हैं . ठीक ठाक Body से हमारा मतलब ये है की आपकी Chest थोडा उभरी हुयी हो, Biceps का Size ठीक हो, मतलब नजर में आ जाती हों, और आपका पेट Flat हो.

    • बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए
    • Body बनाने के लिए कौनसे Supplement लें

    अगर आप हफ्ते में 5 दिन Exercise करते हैं और आपकी Diet भी ठीक ठाक है तो आपको इस तरह की Body बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. आपको बस Exercises तरीकों के अनुसार करनी है और आराम का भी पूरा ख्याल रखना है.

    बहुत से लोगों की चाहत सिर्फ ठीक ठाक Body की ही होती है, उनका कहना होता है की हमें क्या करना है, बस Fit दिखें और कपडे सही जचें. बस यही उनकी कामना होती है. तो आपको बतादें की ऐसी ठीक ठाक Body बनाने में आपको कम से कम 6 महीने का समय लगेगा. और वो भी तब जब आप हमेशा Regular रहेंगे.

    (2) अच्छी बॉडी बनाने में कितना समय लगता है– ठीक ठाक के बाद नंबर आता है अच्छी Body का. अच्छी Body से मतलब ये है की आपकी बढ़िया Chest हो, Biceps का साइज़ 14 इंच से कम न हो और आपके Shoulders भी दिखाई देने लगें. इसके अलावा आपका पेट बिलकुल समतल हो और उसमे कुछ हलकी सी Abs की Muscles दिखाई दे रही हों.

    ऐसी Body बनाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती है. अपनी Diet पर Focus  करना पड़ता है और Rules को Follow करना पड़ता है. ऐसी Body बनाने के लिए आपको कम से कम 1 साल का समय देना, तब जाकर आपकी ये इच्छा पूरी हो पायेगी. इसमें भी आपको नियमित तो रहना ही होगा.

    (3) जबरदस्त बॉडी बनाने में कितने दिन लग जाते हैं – अच्छी Body के बाद बात आती है जबरदस्त Body की. जबरदस्त Body बनाने से हमारा मतलब एक ऐसी Body से है जिसमे बढ़िया Cuts वाली Chest हो, Biceps का Size 17 इंच से ज्यादा हो, आपकी Back “V Shape” में हो, बढ़िया Shoulders हों और आपके Abs अच्छी तरह से दिखाई दें.

    ऐसी Body बनाने के लिए बहुत मेहनत चाहिए होती है. इसके लिए आपको अपनी तलब को मारना पड़ता है, अपने आप को Control में रखना पड़ता है और परेहज भी करने होते हैं. ऐसी Body के लिए आपको सही समय पर सही Supplements की भी जरूरत होती है.

    • जल्दी बॉडी बनाने की आयुर्वेदिक दवा
    • एक Professional Bodybuilder कैसे बने

    ऐसी Body बनाने में आपको कम से कम 2 साल का समय लगेगा. जो लोग 3 महीने Exercise करके Arnold जैसी Body बनाना चाहते हैं वो इस पर ध्यान दें. Body बनाना कोई बच्चों का काम नहीं है, इसमें समय लगता है.

    Body बनाने में कितना Time लगता है

    Professional Body बनाने में कितना Time लगता है

    सबसे आखिर में बात आती है Competition Level की Body बनाने की. आप लोग खुद देखते होंगे की जो Professional Body Builders होते हैं वो कितनी मेहनत करते हैं और कितने समय से वो इससे जुड़े हुए होते हैं. एक बहुत लम्बा समय गुजर जाता है उन्हें कड़ी मेहनत करते करते, तब जाकर वो इस प्रकार की Body बना पाते हैं.

    उन्हें इसके लिए बहुत से त्याग करने पड़ते हैं. इस Level की Body का मतलब समझते हैं न आप? वो जबरदस्त Biceps जिसकी हर नस चमक रही होती है और जिन पर से नज़रें हटाये नहीं हटती. वो धांसू Chest जो बिलकुल 2 भागों में बटी हुयी नज़र आती है, वो बिलकुल साफ़ दिखने वाले Six Pack Abs, और वो Bison जैसी Thighs.

    उनके शरीर पर किसी भी हिस्से में चर्बी नाम की कोई चीज़ नहीं होती. ऐसी Body बनाने के लिए आपको सब कुछ भूलकर बस यही दिमाग में रखना होता है की मुझे ऐसी Body बनाना है. इसके लिए आपको Expert बनना पड़ता है. आपको Bodybuilding की हर तरह की जानकारी होनी चाहिए.

    सभी तरह के Supplements का बारे में पता होना चाहिए. ऐसी Body बनाने में आपको कम से कम 3 साल का समय तो देना ही देना होगा. बल्कि इससे कुछ ज्यादा समय भी लग सकता है. ऊपर के सारे Points पढ़कर आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा की किस तरह की Body बनाने में कितना समय लग सकता है.

    अब ये आप सोच लीजिये की आप किस तरह की Body बनाने की बात कर रहे थे. आप अपना उत्तर इन में से चुन लीजिये और मेहनत करना शुरू कीजिये. धीरे धीरे ही सही लेकिन एक ना एक दिन आप अपने लक्ष्य तक पहुँच ही जाओगे.

    क्योंकि बॉडीबिल्डिंग एक ऐसी Process है जिसमे लगातार मेहनत की आवश्यकता होती है. अगर आप इसमें बड़े बड़े Gaps देंगे तो आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में काफी ज्यादा समय लग जायेगा.

    ये भी पढ़ें –

    • बॉडी बनाने की 8 बेस्ट एक्सरसाइजेज
    • एक्सरसाइज करने के जरूरी नियम
    • जल्दी बॉडी बनाने का आसान तरीका
    • एक्सरसाइज करने के 15 बड़े फायदे
    • Body ना बनने के प्रमुख कारण

    ये थी हमारी पोस्ट Body बनाने में कितना Time लगता है – बढ़िया Muscles बनाने में कितना समय लगता है. आशा करते है की आपको अपना जवाब मिल गया होगा. पोस्ट को Like और Share करना बिलकुल ना भूलें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.