Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Gym Karne Ka Tarika | सही तरीके से जिम की शुरुआत कैसे करे
    Health & Fitness

    Gym Karne Ka Tarika | सही तरीके से जिम की शुरुआत कैसे करे

    By Rose12/09/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Gym Karne Ka Tarika
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    इस लेख में आप जानेंगे Gym Karne Ka Tarika यानी Gym की शुरूआत कैसे करे. बदलते दौर में अब लड़के लड़कियां अपनी Body और Health पर ध्यान देने लगे हैं. सबकी इच्छा होती है की उनकी भी Fit Body हो. इसलिए लोगों का रूझान Gym की तरफ बढ़ा है. लेकिन लोग काफी Time तो ये सोचते हुए बिता देते हैं की जिम शुरू कैसे करे.

    इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की Gym Kaise Kare और आपको जिम Join करने से पहले और Join करने के ठीक बाद किन किन चीज़ों का ध्यान रखना है. जानेंगे की वो कौन कौन सी बातें हैं जो की Gym के अन्दर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण हैं. आप इस लेख में Exercise करने का तरीका भी जानेंगे.

    सबसे पहले आपके साथ एक बात Share करना चाहेंगे. बहुत से लोग ऐसे हैं जो सालों से सोच रहे हैं की बस अब जल्दी ही Exercise शुरू करूँगा, Gym जाऊंगा और Body बनाऊंगा. लेकिन कल कल करते हुए वो अपने दिन बर्बाद करते जा रहे हैं. आप ऐसा ना करे, अगर आपको Fit रहना है तो आलस छोड़ें और Gym शुरू करें.

    Gym में Exercise कैसे करे और Gym Karne Ke Tarike क्या है उन सब चीज़ों की फ़िक्र आप सब छोड़ दीजिये. ये सब बातें जब आप जिम में घुसेंगे तो आपको स्वत: ही पता चल जायेंगी. और उससे भी पहले हम हमारी इस पोस्ट में आपको Gym शुरू करने को लेकर सारी महत्वपूर्ण बातें बता ही रहे हैं.

    Starting Gym Tips In Hindi – जिम की शुरुआत कैसे करे

    मान लेते हैं की आपने Gym शुरू करने का फैसला कर लिया है. अब आप सबसे पहले ये ध्यान रखिये की जिम की दूरी आपके घर से बहुत ज्यादा ना हो. Gym जितना नज़दीक होगा आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा. Gym दूर होने के कारण कभी ना कभी आपकी Regularity टूट ही जाती है.

    आप लाख कोशिश करते हो की मुझे Regular रहना है लेकिन कभी न कभी आपको पहुँचने में दिक्कत जरूर हो जाती है. इसलिए नज़दीक का Gym चुनें. इसका एक फायदा ये भी है की हमें अपने ही Area के लोग दोस्त बनाने को मिल जाते हैं. जो कभी ना कभी हमारे किसी ना किसी काम आ ही जाते हैं.

    दूसरा आप ये देखें की उस Gym में कोई Instructor जरूर हो. इसकी आपको शुरुआत में बहुत जरुरत पड़ती है. Gym Karne Ke Tarike होते हैं, और हमें वो तरीके बताने वाला शुरू में कोई ना कोई होना चाहिए. बिना Instructor वाला Gym Join करने की गलती ना करें.

    जिम की शुरुआत कैसे करे

    हर Starter के मन में आना लाजिमी है की जिम शुरू कैसे करे, इसलिए अपने आस पास के ऐसे लड़कों से बात करें जो Exercise करते है या जिन्होंने पहले Exercise की हो. उन्हें पता होता है की कौनसा Gym सही है और कौनसा नहीं.

    क्योंकि माहौल एक बड़ी चीज़ है, और आपको ऐसी ही Gym Join करनी चाहिए जिसका माहौल अच्छा हो. बहुत सी ऐसी Gym होती हैं जिनमे अनुशाशन नाम की चीज़ नहीं होती, ऐसी किसी भी Gym से बचें, क्योंकि वहां लोग Exercises पर कम ध्यान देते हैं और बकवासबाजी पर ज्यादा.

    इन सबके बाद आपको ये ध्यान देने की जरुरत होती है की, आप Exercise के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं या नहीं. हमारा मतलब है की एक बार अपनी Health पर गौर करें. आपको कोई बीमारी या शरीर के किसी हिस्से में दर्द तो नहीं है? पूरी तरह से Fit होने के बाद ही Gym शुरू करें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है.

    अब चलिए मान लेते हैं की आपने एक अच्छा सा Gym चुन लिया है. आप Gym में Enter होने को तैयार हैं. यहाँ से हमें बरतनी होती है सावधानियां, क्योंकि हमने अभी Gym शुरू ही किया है. हमें नहीं पता होता है की कैसे क्या करना है, किन चीज़ों का ध्यान रखें? आप मायूस ना हों, हम आपको वो सारी बातें बताएँगे.

    Gym Kaise Kare – Gym Karne Ka Tarika

    (1) मान लीजिये आपका पहला दिन है, Gym में जाते ही Weights उठाना शुरू ना कर दें. बहुत से लड़के ऐसा करते हैं, वो दुसरे लड़कों को ऐसा करते हुए देखते हैं, और जोश जोश में वैसा ही करना शुरू कर देते हैं.

    ऐसा भूलकर भी ना करें. अगर Gym में Instructor है तो उनसे बात करें और बताएं की आपका पहला दिन है. वो आपको बताएँगे की आपको क्या और कैसे करना है. क्योंकि पहले सभी Exercise करने का सही तरीका जानना अत्यंत जरूरी है.

    (2) अगर Instructor नहीं है तो पहले 10 मिनट खड़े होकर देखें की कौन कौन सी Machines है वहां. क्योंकि शुरू में आपको हल्की Exercise करनी होती हैं. तो मशीन वाली Exercise आपके लिए Best रहेंगी, क्योंकि इनमें आपको संतुलन बनाने में परेशानी नहीं होगी.

    (3) मशीन देखने के बाद आप अपना एक Exercise Plan बना लें की आज मुझे ये ये Exercises करनी हैं. हमारी सलाह है की आप किसी एक Body Part की Exercise चुनने के बजाये शुरू के 10 दिन Mix Exercise ही करें. ताकि आपके शरीर के सारे Muscles Heavy Weights उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएँ.

    (4) अब आपने अपने मन में अपना Exercise Plan बना लिया है, लेकिन सीधा Workout शुरू ना करें. पहले थोडा Warm Up करें, वार्म अप और Streching करना जरूरी होता है. इससे Muscles लचीली हो जाती हैं जो की बाद में भारी भारी Weights को आसानी से Manage कर लेती हैं.

    Warm Up के बाद ही अपनी Exercise शुरू करें, यही सही Gym Karne Ka Tarika होता है. बिना शरीर को गर्म किये आपको Workout का पूरा फायदा नहीं मिलता है और ऊपर से इससे नुकसान भी हो सकता है.

    (5) हमने आपको पहले भी बताया है की किसी को बहुत ज्यादा Weight लगाते हुए देखकर उसकी Copy कभी ना करें. इससे आप चोटिल हो सकते हैं या Muscles फट सकती हैं. हमेशा ध्यान में रखें की जो लड़के बहुत ज्यादा Weight लगा रहे होते हैं वो असल में बहुत दिन से Exercise कर रहे होते हैं.

    उन्होंने भी अपनी Capacity को धीरे धीरे ही Weight Increase करके बढाया है. तो अपनी Body का ख्याल रखें और वजन को हर 3-4 दिन में थोडा थोड़ा करके बढ़ाना है. एक ना एक दिन आप भी उस मुकाम तक पहुँच जाओगे, जब आप भी बहुत Heavy Weights लगा रहे होंगे.

    (6) जब हम Gym शुरू करते हैं तो हमारे शरीर में उतनी Energy और Power नहीं होती है. हमारी सलाह है की अगर आप नए हैं तो Exercises के बीच में एक केला खा सकते हैं. इससे Energy Level थोडा बढेगा और आप अपनी Exercises को आसानी से पूरा कर पायेंगे.

    (7) हमारा Next Point है  Exercise Time का,  मतलब Gym की शुरुआत में कितनी देर Exercise करनी चाहिए? हमारी सलाह है की आप शुरू के 10-15 दिन अपना Exercise Time कम ही रखें. आप 45 मिनट ही Exercise करें. उसके बाद थोड़ा थोड़ा समय बढायें.

    Gym Karne Ka Tarika

    (8) Gym में Exercise करते समय अपनी Position हमेशा सही रखें. बहुत से लड़के ज्यादा Weight लगाने के चक्कर में कमर को टेढ़ी कर लेते हैं. जो की गलत है. इससे Exercise का सही फायदा नहीं मिल पाता है. अपनी Form हमेशा सही रखें, ये बहुत ही महत्वपूर्ण Gym Karne Ke Tarike हैं.

    (9) पानी हमारे लिए बहुत जरुरी है, खासकर तब, जब हम पसीना बहाने वाला काम कर रहे हों. Exercise करने के दौरान बीच बीच में पानी पीना बहुत जरूरी है. इसलिए थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहे. इससे आप Dehydration का शिकार भी नहीं होंगे.

    (10) अपने शरीर की सुनें, जी हाँ कभी कभार ऐसा होता है की हमारा शरीर Exercise करने में हमारा साथ नहीं दे रहा होता है. ऐसा किसी दर्द , अकडन या फिर Muscles के खिंच जाने से होता है. तो बेहतर यही होता है की आप उस दिन Exercise ना करें.

    (11) Gym की शुरुआत कैसे करें में अगला Tip है सफाई का. थोडा साफ़ सफाई पर ध्यान देने की भी जरूरत होती है. जब भी आप Exercise करते हैं तो आपको पसीना आता है. उसको पोंछने के लिए आपको रुमाल वगैरह की जरूरत होती है. बेहतर यही होगा की आप अपना अलग से एक Towel साथ लेकर जाएँ.

    (12) अपने Nutritions का ध्यान रखें. ऐसा ना हो की आप Exercise करने के बाद घर जाएँ, लेकिन वहां आपको कोई Healthy चीज़ खाने को ना मिले तो आप भूल ही जाएँ. ऐसा ना करें, हमेशा Nutritions का इंतजाम करके रखना ही बेहतर होता है.

    (13) आप Body बनाने के लिए Gym में आये हैं, हमेशा Motivated रहे. ऐसा ना हो की 20-25 दिन Exercise करने के बाद आपके मन में Negative विचार आने लगें की कुछ नहीं हो पा रहा है. Body बनाने में समय लगता है. इसलिए हमेशा Motivated रहे.

    (14) Gym Karne Ka Tarika कोई काम का नहीं यदि आपने Regularity को नहीं अपनाया तो. Regular रहेंगे तो आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा. अगर 5 दिन Exercise करने के बाद 5 दिन Exercise नहीं की तो इससे कुछ फायदा नहीं होने वाला है. हमेशा Regular रहने की कोशिश करें.

    (15) आपने देसी भाषा में सुना होगा की लंगोट का प्रयोग Exercise करते वक़्त जरुरी है. इसका कारण ये है की जब हम भारी Weight लगाते हैं तो हमारी निचली नसें खिंचती हैं. उनका खिंचाव कम करने के लिए ही लंगोट का प्रयोग किया जाता है. आप भी इसका प्रयोग जरूर करें.

    (16) जब आप भारी Exercises की और जाएँ तो उससे पहले उन Exercises को सीखें. किसी भी Senior लड़के से उसके बारे में बात करें. अगर Exercise को अच्छी तरह सीखने के बाद उसको सही तरीके से करेंगे तभी वो 100% Result देगी.

    (17) जल्दी Body बनाने के चक्कर में मौसम का ख्याल रखना ना भूल जाएँ. आपको साल में कुछ दिन लगातार Rest लेना चाहिए. वो तब, जब बहुत ज्यादा अधिक गर्मी हो और बहुत ज्यादा अधिक सर्दी हो.

    ऐसे मौसम में Gym करना कभी कभी नुकसानदायक साबित हो जाता है. क्योंकि इस तरह के मौसम में हमारा शरीर जल्दी से वैसी प्रतिक्रियाएं नहीं दे पाता जो Gym करने के लिए जरूरी होती हैं. यानी हमारा शरीर ऐसे हालात का सामना करने के लिए तैयार नहीं हो पाता.

    (18) आखिर में एक सबसे महत्वपूर्ण बात, शुरुआत में अनाप शनाप Supplements या दवाओं के चक्कर में ना पड़ें. इससे आपकी Health बिगड़ सकती है. बहुत से लड़के होते हैं जिन्हें Supplements की अच्छी जानकारी नहीं होती, लेकिन फिर भी बिना सोचे समझे वो उसे लेने लगते हैं. ऐसा कभी भी न करें.

    हमने यहाँ कोशिश की है की जो भी चीज़ें शुरुआत में ध्यान रखना चाहिए, उन सब को यहाँ Cover किया जाए. हमारा मकसद आपकी सहायता करना रहा है और हमेशा रहेगा. उम्मीद है जिम शुरू कैसे करे आप अच्छी तरह से समझ गए हैं. इन बातों को ध्यान में रखकर Exercise की शुरुआत कर दीजिये.

    इन्हें भी पढ़ें –

    • प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर कैसे बने
    • जिम करने से हो सकते हैं ये 10 नुकसान
    • मात्र 30 दिन में वजन बढ़ाने का तरीका
    • बॉडी बनाने के लिए बेस्ट पाउडर
    • योग करने के 10 जबरदस्त फायदे

    यहाँ आपने हमारा लेख Gym Karne Ka Tarika – Gym Kaise Kare या इसकी शुरुआत कैसे करे पढ़ा. उम्मीद है लेख आपको काफी पसंद आया होगा. तो फिर इस पोस्ट को Like व Share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करें व हमें Subscribe करलें. Thanks.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.