Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    •   The Data Grid: Reengineering Football Media for the Mobile-First Generation
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»सप्लीमेंट्स के नुकसान – Bodybuilding Supplements Side Effects In Hindi
    Health & Fitness

    सप्लीमेंट्स के नुकसान – Bodybuilding Supplements Side Effects In Hindi

    By Rose09/10/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    सप्लीमेंट्स के नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    Bodybuilding Supplements Side Effects In Hindi लेख में आप जानेंगे Body बनाने के लिए इस्तेमाल (Use) किये जाने वाले सप्लीमेंट्स के नुकसान. अपने पसंदीदा Hero या फिर Role Model को देखकर उनके जैसी Muscles बनाने की इच्छा बहुत से लोगों की होती है.

    जल्दी से जल्दी वैसी Body बनाने के चक्कर में तरह तरह के Bodybuilding Supplements का इस्तेमाल करते हैं. इन में से कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो Supplements Use करने के नुकसान जानते हुए भी इनका प्रयोग जरूर करते हैं. आम तौर पर पर देखा गया है की ज्यादातर लोग Protein Powder के साथ अपनी शुरुआत करते हैं.

    उसके बाद और भी बहुत से Supplements हैं जैसे Creatine, Multivitamins और यहाँ तक की Steriods तक का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते लोग. ये सच है की Body Building Supplements जल्दी Muscles बनाने में आपकी सहायता करते हैं. लेकिन ऐसा सिर्फ वो सप्लीमेंट करते हैं जो बिलकुल Original होते हैं.

    यही नहीं, उनको इस्तेमाल करने का भी एक सही तरीका होता है. तभी वो आपको बढ़िया Results दे पाते हैं. बहुत से लोग समझते हैं की अगर वो बहुत ज्यादा Protein पाउडर लेंगे तो उनकी Body और भी जल्दी बनेगी. ये सिर्फ ऐसे लोगों का वहम है.

    किसी भी Bodybuilding Supplement का ज्यादा इस्तेमाल करने के नुकसान भयावह हो सकते हैं. फिर फायदे की बात तो आप छोड़ ही दीजिये. हम आपको ये नहीं कहेंगे की आप Supplements का इस्तेमाल बिलकुल मत करें. पर अगर आपको Supplements लेने ही हैं तो पहले उसके बारे में पूरी छानबीन जरूर कीजिये.

    किसी Health Expert या फिर कम से कम किसी Senior बन्दे से इस बारे में बात जरूर कीजिये. हो सकता है वो आपको उस Supplement के Harmful Side Effects उसी वक़्त बता दें. क्योंकि वो आपसे Senior है और उसने भी तरह तरह के Bodybuilding Supplements का Use जरूर किया होगा.

    जैसे हम बिना Doctor की सलाह लिए कोई भी नयी दवाई नहीं खाते उसी तरह Supplements का Use करने से पहले भी सलाह जरूरी है. हर सप्लीमेंट को लेने का तरीका, सही मात्रा और सही समय ज्ञात होना जरूरी होता है. अगर सही जानकारी के साथ इस्तेमाल किये जाए तो Supplements के नुकसान कम किये जा सकते हैं.

    जैसे की शुरुआत करने वाले लड़के एक बहुत बड़ी गलती करते हैं. वो ये की जब वो Protein Supplement वगैरह लेना शुरू करते हैं तो Carbohydrates लेना बहुत कम कर देते हैं. ये एक बड़ी गलती है जो नहीं करनी चाहिए, खासकर शुरुआत में.

    इससे आपके शरीर को सही उर्जा नहीं मिल पाती. आप थके थके से रहना शुरू कर देते हैं और शरीर में कमजोरी सी आ जाती है. हालांकि आप Protein सप्लीमेंट ले रहे हैं. पर इतना तो समझिये की शरीर में Protein का काम प्रोटीन करेगा, और कार्बोहाइड्रेट्स का काम Carbs ही करेंगे.

    खैर मुद्दे पर आते हैं और जानते हैं की Bodybuilding Supplements लेने से या इस्तेमाल करने से हमें कौन कौन से नुकसान हो सकते हैं. हम आपको हर Supplement के नुकसान अलग अलग बता देता हैं. ये सारे नुकसान इनका MisUse करने से होते हैं.

    Side Effects Of Bodybuilding Supplements In Hindi – सप्लीमेंट्स के नुकसान

    (1) Protein Powder के नुकसान

    Protein Supplements में सभी तरह के प्रोटीन आ जाते हैं. जैसे Whey Protein, Soya Protein, Plant Protein और Egg Protein वगैरह. Protein Powder तब तक आपके लिए फायदेमंद होगा जब तक आपका पाचन तंत्र उसको सही से पचा रहा है.

    सप्लीमेंट्स के नुकसान

    जब आप इन्हें ज्यादा मात्रा में लेना शुरू करते हैं तो आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है. क्योंकि Protein को पचाने के लिए शरीर के भीतरी अंगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अपने द्वारा खाए हुए पूरे प्रोटीन को पचा लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

    यही कारण है Limit से ज्यादा Protein खाने पर फायदों से ज्यादा नुकसान होता है. अगर आप Soya Protein खा रहे हैं तो ये आपके Harmonal System के साथ छेड़छाड़ कर सकता है. Soya Protein का इस्तेमाल अगर ज्यादा कर लिए जाए तो आपके शरीर में Estrogen Harmone का स्तर बढ़ जाता है.

    जिससे पुरुषों में Harmones का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है. Protein सप्लीमेंट्स के नुकसान हमारे गुर्दों के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं. आपको शायद पता नहीं होगा की Protein खाने से हमारे शरीर में अमोनिया का उत्पादन होता है.

    इस अमोनिया को यूरिया में बदलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करने में Kidney पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. तो आप समझ जाइए की अगर प्रोटीन बहुत ज्यादा लेंगे तो Kidneys का क्या हाल होगा.

    Protein का ज्यादा सेवन Lever को भी खस्ताहाल कर सकता है. Protein Supplement के ज्यादा इस्तेमाल से हमारा शरीर Carbs से उर्जा नहीं बना पाता. क्योंकि ये Ketosis स्थिति में पहुँच जाता है जहाँ शरीर पहले वसा से उर्जा बनाने का काम करता है. इस काम को करने में Lever पर बहुत ज्यादा जोर आता है.

    जांच में पाया गया है की बहुत से Protein Powders में Heavy Metal जैसे लेड और आर्सेनिक होता है. ये धातुएं बहुत ही भारी और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली होती हैं. इसलिए प्रोटीन का लगातार लम्बे समय तक सेवन करने से कई तरह के रोग लग सकते हैं.

    Bodybuilding Supplements के Health Side Effects में अगला नाम है Dehydration का. Protein का ज्यादा और लम्बे समय तक इस्तेमाल आपके शरीर में पानी की कमी पैदा कर देता है. हालांकि इसका ये मतलब नहीं है की आपको बार बार प्यास लगेगी.

    हो सकता है आपको पता भी ना चले, लेकिन पानी की कमी होने से आपको कोई समस्या हो जाए. प्रोटीन लेने से आपके चेहरे पर कील मुहांसे हो सकते हैं. खासकर Whey Protein का ज्यादा इस्तेमाल करने से ये दिक्कत जरूर होती है.

    क्योंकि ये Protein हमारे शरीर में उस Harmone को बढाता है जो Insulin बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है. इन्सुलिन का स्तर बढ़ने से कील मुहांसों की समस्या अक्सर देखी जा सकती है.

    Protein Powder में कुछ ऐसी Toxic चीज़ें भी होती हैं जिनसे हमें कई तरह की दिक्कतें होती हैं. जैसे जी मिचलाना, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी आना, दस्त लगना या फिर कब्ज़ हो जाना .

    Creatine Powder सप्लीमेंट के नुकसान

    Creatine पाउडर सबसे ज्यादा नुकसान हमारे Lever और गुर्दों को पहुंचाता है. इसे पचाने की Process इतनी कठिन है की Lever और गुर्दों को पसीना आ जाता है. जिन लोगों को पहले से Lever या Kidney सम्बंधित बीमारी है उन्हें तो ये Supplement बिलकुल नहीं लेना चाहिए.

    Creatine हमारा वजन असामान्य तरीके से बढाता है. क्योंकि इसे लेने से शरीर में Water Retention की प्रक्रिया होती है जिससे फालतू वजन बढ़ जाता है. Creatine लेने से शरीर में पानी Store होना शुरू हो जाता है.

    ये सप्लीमेंट लेने से गर्मी के मौसम में आपको Cramps आना शुरू हो सकते हैं. क्योंकि इससे Dehydration की समस्या होना शुरू हो जाती है. यही कारण है की Creatine सप्लीमेंट लेने के दौरान पानी बहुत अधिक पीने की सलाह दी जाती है. Creatine सप्लीमेंट का प्रयोग लगातार करने से मुहं से बदबू आने की समस्या शुरू हो जाती है.

    Multivitamins Ke Nuksan – मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स के नुकसान

    • Multivitamins का ज्यादा लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से आपके शरीर या खासकर चहरे पर सूजन आ जाती है.
    • इनका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपका पेट खराब रहना शुरू हो जाता है.
    • इनके इस्तेमाल से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है.
    • मल्टीविटामिन लेने से आपके शरीर में विटामिन्स का संतुलन गडबडा सकता है.
    • इस सप्लीमेंट का प्रयोग करने से कई बार देखा गया है की लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुयी है.

    Steroids Side Effects For Health In Hindi

    वैसे Steroids को हम Bodybuilding Supplements में नहीं मानते. इनके नुकसान बड़े भयंकर हो सकते हैं जो हम पहले ही अपनी पोस्ट स्टेरॉयड लेने या इस्तेमाल करने के नुकसान में बता चुके हैं. आप इस पोस्ट को पढ़कर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

    Mass Gainers के नुकसान

    हम जितने भी Muscle Mass Gainer Supplements का Use करते हैं वो भी हमें किसी ना किसी तरह का नुकसान जरूर पहुंचाते हैं. ये हमारी पाचन क्रिया को तो थप करते ही हैं, साथ में Lever और Kidney वगैरह को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

    वैसे तो और भी बहुत से Supplements आजकल Body बनाने में इस्तेमाल किये जाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग जिनका इस्तेमाल करते हैं उनके बारे में हमने आपको बता दिया दिया है. अधिक जानकारी के लिए हमारी Website पर आते रहें.

    इन्हें भी पढ़ें –

    • स्टेरॉयड लेने या इस्तेमाल करने के नुकसान
    • Post Cycle Therapy क्या है
    • प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे और नुकसान
    • Dexona Tablet के खतरनाक नुकसान
    • Body ना बनने के प्रमुख कारण

    ये था हमारा लेख सप्लीमेंट्स के नुकसान – Bodybuilding Supplements Side Effects In Hindi. उम्मीद है आपको पसंद आई होगी. पोस्ट को Like और Share जरूर करें. ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके. हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like कर लें और हमें Subscribe कर लें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications

    14/05/2025

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.