Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    •   The Data Grid: Reengineering Football Media for the Mobile-First Generation
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Dexona Tablet In Hindi | Dexona Tablet के खतरनाक नुकसान
    Health & Fitness

    Dexona Tablet In Hindi | Dexona Tablet के खतरनाक नुकसान

    By Rose01/10/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Dexona Tablet Use, Benefits, And Side Effects In Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    Dexona Tablet In Hindi : Bodybuilding के क्षेत्र में बाहरी दवाओं का हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है. इन्हीं Medicines के क्रम में Dexona का नाम भी जुड़ गया है. इस लेख में हम आपको बताएँगे की Dexona Tablet क्या है, किसलिए Use की जाती है और इसके फायदे व नुकसान क्या हैं.

    Dexona Tablet For Weight Gain In Hindi पोस्ट में आपको इस Medicine इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है. इस दवा के अवैध होते हुए भी Gym करने वाले लड़के धडल्ले से Dexona Tablet का इस्तेमाल अपना Weight Gain करने के लिए कर रहे हैं. हालांकि ये किसी भी तरह से कोई वजन बढ़ाने की Special दवा नहीं है.

    लेकिन इसके Side Effects ही कुछ ऐसे हैं की ये आदमी को मोटा कर ही देती है. बस इसके इन्हीं Side Effetcs के चलते ये लोगों में Popular होती जा रही है. दुबले पतले लोगों का भी वजन ये आसानी से बढ़ा देती है. Weight Gain करने के लिए Dexona Tablets का Use सरासर गलत है.

    वैसे तो नियम ये है की बिना Doctor के लिखे यानी बिना Prescription के कोई भी Medical Store वाला ये दवा किसी को दे नहीं सकता. लेकिन हमारे देश की लचर व्यवस्था के चलते हर कोई इसे आसानी से हासिल कर ही लेता है.

    हम आपको पहले ही बता दें की इस दवा का Muscles बनाने से या सुरक्षित तरीके से Weight बढाने से कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है. ये Medicine कई और रोगों के लिए बनायीं गयी है. चलिए जानते हैं की Dexona Tablets क्या होती है और किस प्रकार की दवा है.

    Dexona Tablet क्या है पूरी जानकारी – What Is Dexona Tablet In Hindi

    जैसा की हमने आपको बताया ये दवा Body बनाने के लिए नहीं बनायीं गयी है. ये दवा आँखों से सबंधित दिक्कतों, Allergy, Blood Related Diseases, Arthritis, Asthma या फिर Harmonal Problems के लिए बनायीं गयी है. इस दवा का इस्तेमाल इन रोगों के निवारण के लिए किया जाता है.

    लेकिन लोगों ने Dexona Tablets का Use तेजी से Weight Gain करने के लिए करना शुरू कर दिया.  ये दवा Dexamethasone नाम की दवा का ही एक Brand है. इसका मतलब ये हुआ की ये भी एक Steroid है और किसी भी आदमी को मोटा करना, यानी उसका वजन बढ़ा देना इसकी खासियत नहीं, बल्कि इसका एक बड़ा Side Effect है.

    ये आदमी के Metabolism को प्रभावित करती है और Water Retention यानी व्यक्ति के शरीर में पानी को इकठ्ठा करके रोक कर रखती है. यही वजह है की आदमी का वजन भी बढ़ता है और शरीर में पानी इकठ्ठा होने के कारण व्यक्ति मोटा भी दिखने लग जाता है.

    ऐसा हो तो जाता है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी बहुत भयंकर हैं. कई बार Dexona के Side Effects तुरंत दिखाई नहीं देते. लेकिन इसका ये मतलब नहीं की आपको कोई नुकसान नहीं हुआ. इसके नुकसान सालों बाद भी देखने को मिल सकते हैं.

    Dexona Tablet Use, Benefits, And Side Effects In Hindi

    अगर बात करे इसके Use यानी Dose की तो लोग 5 mg से 10mg तक प्रतिदिन तक इसका इस्तेमाल करते हैं. हम किसी भी तरह से आपको ये दवा इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते. ये एक Steroid है और इसके Side Effects बहुत ही गंभीर हैं. चलिए जानते हैं की किस तरह से आपका शरीर खराब कर सकती है ये दवा.

    Dexona Tablet Side Effects In Hindi – Dexona Tablet के नुकसान

    (1) मधुमेह (Sugar) इस दवा का एक सबसे बड़ा Side Effect है, जी हाँ ये दवा भोजन से बनने वाले Glucose को शरीर में इकठ्ठा करने का काम करती है, जिससे Weight तो Gain होता है लेकिन Diabetes का खतरा बढ़ जाता है.

    (2) शरीर में पानी अधिक मात्रा में इकठ्ठा होने के कारण आपका मुहं बहुत ज्यादा फूल सकता है. यहाँ तक की अत्यधिक Fat जमा होने के चलते आपको गर्दन इधर उधर घुमाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

    (3) Dexona Tablet लीवर के लिए बहुत ही खतरनाक होती है. सभी Oral Steroids यानी जिन स्टेरॉयड को हम अपने मुहं के द्वारा लेते हैं, वो सब Lever पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं, यहाँ तक की Lever Fail भी हो सकता है.

    (4) यह हमारे के नाज़ुक अंगों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव डालती है, जैसे आँखों और दिल पर. इससे दिल से सम्बंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती है. थोड़ी सी मेहनत का काम करते ही आपकी धडकनें बेहिसाब बढ़ सकती हैं.

    (5) अगर Dexona Tablet का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो ये Bood Pressure को भी बढ़ा देती है. इससे दिल का दौरा पड़ने तक की संभावना हो जाती है. लगातार High Blood Pressure कई प्रकार की समस्याओं को जन्म दे सकता है.

    (6) Dexona Tablet के नुकसान आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हैं. पेट से सम्बंधित कई प्रकार की समस्याओं को ये दवा जन्म देती है. जैसे की गैस बनना , पेट का बिलकुल Tight हो जाना, पेट का बहुत ज्यादा फूल जाना और पेट में भयंकर दर्द होना.

    (7) इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके Mood को पूरी तरह से बदल सकता है, आपका व्यव्हार पूरी तरह से बदल सकता है. आप अचानक से कभी खुश हो सकते हैं और अगले ही पल उदास. ये दिमाग से सम्बंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.

    (8) Dexona Tablet In Hindi में अब जानिये किस प्रकार इस दवा का Misuse आपको Depression का शिकार बना सकता है. लम्बे समय तक इस दवा का इस्तेमाल करते रहने से ये हमारे Harmonal System को असंतुलित कर देती है.

    इससे दिमाग में भी Harmones का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे आदमी Depression का शिकार हो जाता है. यह मष्तिष्क में ऐसे Harmones के Level बढ़ा सकती है जो आपको मानसिक रूप से परेशान रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं.

    (9) ये दवा हमारी हड्डियों को भी कमजोर बनाने में कोई कसर नहीं छोडती. ये दवा हमारे खून में Potassium और Calcium के स्तर को कम करती है, जिससे Bone Density घटती है. अत: हमें सावधानी बरतने की जरुरत है.

    (10) ये दवा आपकी भूख को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है, जिससे आप बेहिसाब खाना शुरू कर देते हैं और कुछ ही दिनों आपकी हालत ऐसी हो जाती है की आपको हिलने डुलने में भी आलस आने लगता है.

    देखा आपने Dexona Tablet इस्तेमाल करने के नुकसान कैसे कैसे हैं. सिर्फ मोटा होने के लिए इतने खतरों से खेलना हमारे हिसाब से बिलकुल भी सही नहीं है. मोटा होना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसके लिए इस प्रकार की दवाओं का इस्तेमाल कदापि ना करें.

    जो भी करना है बिलकुल Natural तरीके से करें. अच्छा खाएं, थोडा ज्यादा खाएं, Workout करें और अच्छी नींद लें. ऐसा करने पर आपका वजन कुछ दिनों में अपने आप ही बढ़ जाएगा. Dexona Tablets के Side Effects झेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी आपको.

    अगर आपको सच बताएं तो Dexona Tablet का निर्माण मोटा होने या Body बनाने के लिए किया ही नहीं गया है. इस दवा को किन्ही अन्य बिमारियों के लिए बनाया गया है. ये दवा आपके Harmones के साथ छेड़छाड़ करती है.

    जिसके कारण आपको कई Serious परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. हो सकता है इस दवा के सेवन से आपका वजन बढ़ जाए, लेकिन सच्चाई ये है की इसका लगातार सेवन आपके शरीर को खोखला ही बनाता है.

    ये एक Steroid है और स्टेरॉयड हमेशा ही खतरनाक होते है. ये Post Publish करने का हमारा एक मात्र मकसद आपको Dexona Tablet की पूरी जानकारी देना है. हम किसी भी तरह से आपको इसका इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते.

    इन्हें भी पढ़ें –

    • Body ना बनने के कारण या वजह
    • Milk Thistle के फायदे और नुकसान
    • बॉडी बनाने में एमिनो एसिड्स के फायदे
    • ग्लूकोस पाउडर के फायदे और नुकसान
    • मात्र 30 दिन में वजन बढ़ाने का तरीका

    तो ये थी हमारी पोस्ट Dexona Tablet In Hindi – Dexona Tablet के फायदे और नुकसान की जानकारी. आशा है आपको Dexona Tablet के Side Effects की पूरी Information मिल गयी होगी.

    पोस्ट आपको कैसी लगी Comment करके जरूर बताएं. पोस्ट को Like और Share करना बिलकुल ना भूलें. अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करें व् हमें Subscribe जरूर कर लें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications

    14/05/2025

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.