Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Diabetes क्या है और क्यों होता है | Diabetes से कैसे बचें
    Health & Fitness

    Diabetes क्या है और क्यों होता है | Diabetes से कैसे बचें

    By Rose12/08/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Diabetes क्या है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    मधुमेह रोग का नाम तो आपने सुना ही होगा जिसे हम इंग्लिश में Diabetes कहते हैं. यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं की Diabetes क्या है और क्यों होता है. आपको विस्तार से बताएँगे की मधुमेह क्या है? इसके कारण, लक्षण और बचाव क्या क्या हैं. ताकि आप लोग समय रहते समझ पायें की Diabetes से कैसे बचें.

    Diabetes रोग वर्तमान समय में भारत में काफी ज्यादा ही प्रचलित हो रहा है। आज के समय में हर रोज शादी-ब्याह या किसी ना किसी तरह का कोई भी उत्सव होता ही है। हमारे भारतीय समाज में प्रत्येक उत्सव और शुभ समाचार पर मिठाई खिलाने का प्रचलन चला आ रहा है।

    वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या के कारण हमें हर रोज शादी विवाह बर्थडे पार्टी या किसी पार्टी एवं इवेंट में जाना होता है, जहां पर अनेक तरह के मीठे व्यंजन होते हैं। तरह-तरह की मिठाइयां होती हैं। लोग भरपेट मिठाई खाते हैं, जिससे अनेक तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है। आमतौर पर अधिक मीठा खाने से मधुमेह रोग होता है।

    ज्यादातर लोगों को पता होता है की Diabetes क्यों होता है. फिर भी आज के समय में लोग काफी ज्यादा मात्रा में मीठा खाना खाते हैं। इसलिए उन्हें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें जीवन में अनेक तरह की कठिनाइयों और परेशानियां का सामना करना पड़ता है।

    ज्यादा मीठा खाना खाने से पेट एवं दातों में कीड़े पड़ने की भी संभावना होती है। इसके अलावा अनेक तरह की भयंकर बीमारियां भी हो जाती है। इसीलिए लोग ज्यादा मीठा खाने से बचते हैं। डॉक्टर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक पर मीठा खाना खाने से परहेज रखने के लिए कहते हैं।

    जिन लोगों को पता चल जाता है की Diabetes क्या है वो समय रहते संभल जाते हैं और मीठा खाना बंद कर देते हैं. आज के समय में गलत खानपान एवं गलत रहन-सहन के कारण लोगों की जीवन शैली पूरी तरह से बदल चुकी है।

    आज के समय में लोग तरह-तरह के व्यंजन खाते हैं। ज्यादातर लोग होटल एवं शादी पार्टियों का खाना खाते हैं। जिससे उन्हें अन्य तरह की परेशानी हो जाती है क्योंकि यहां पर अत्यंत मीठा खाना होता है।

    अनेक तरह की मिठाइयां होने की वजह से थोड़ा थोड़ा खाने से भी मीठा खाना ज्यादा हो जाता है। अधिक मीठा खाना खाने से मधुमेह रोग हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि मधुमेह रोग क्या है? और Diabetes से कैसे बचें.

    मधुमेह रोग क्या है – Diabetes क्या है

    मधुमेह एक तरह की बीमारी है जो अत्यधिक मीठा खाना खाने से हो जाती है चटपटे, मसालेदार एवं तले हुए व्यंजन खाने से भी मधुमेह रोग होता है। अंग्रेजी में मधुमेह रोग को डायबिटीज कहते हैं। डायबिटीज शब्द तो आपने जरूर ही सुना होगा।‌ बता दें कि जब हम मीठा खाना खाते हैं, तो खाना हमारे शरीर में टूटना शुरू हो जाता है।

    तभी उस मिठाई खाने से ग्लूकोज निकलना शुरू हो जाता है, वहीं दूसरी तरफ हमारे शरीर में मौजूद अग्नाशय इंसुलिन हार्मोन छोड़ना शुरू कर देता है। ताकि ग्लूकोज के माध्यम से पूरे शरीर में रक्त का संचार किया जा सकें। रक्त का संचार शरीर के लिए जरूरी एवं उपयोगी होता है।

    परंतु अत्यधिक मीठा खाने की वजह से अग्नाशय से इंसुलिन उचित मात्रा में नहीं निकलता है। तो ऐसी स्थिति में खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसीलिए मधुमेह रोग होता है।

    ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति मीठा खाना खाता है तो उसे गंभीर मधुमेह रोग हो सकता है। लेकिन यदि आप मीठा खाना छोड़ देते हैं, तो धीरे-धीरे फिर से आपके शरीर से मधुमेह रोग कम हो जाता है। हालांकि इस दौरान आपको इलाज की भी जरूरत होती है।

    मधुमेह रोग (Diabetes) कितने प्रकार का होता है?

    ज्यादातर लोगों को पता नहीं है लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, कि भारत में मधुमेह दो प्रकार का होता है। दोनों ही अलग-अलग तरह से कार्य करता है। मधुमेह जिसे आमतौर पर डायबिटीज भी कहते हैं। यह रोग वंशानुगत भी हो सकता है।

    अगर आपके माता-पिता या किसी पूर्वजों को Diabetes की बीमारी थी, तो आपको यह बीमारी होना लाजमी है। मधुमेह को 2 तरीकों से जाना जाता है। पहला Diabetes Type 1 एवं दुसरा– Diabetes Type 2. तो आइए जानते हैं की Type 1 और Type 2 Diabetes क्या है.

    Diabetes – Type 1

    मधुमेह टाइप 1 यह एक सामान्य मधुमेह रोग है, इसमें व्यक्ति के शरीर को ज्यादा प्रभावित नहीं किया जाता है। लेकिन फिर भी इसका समय पर उपचार करवाना जरूरी है। आमतौर पर मधुमेह का यह प्रकार वंशानुगत तरीके से ही उत्पन्न होता है।

    लेकिन कभी कबार ज्यादा मीठा खाने वाले लोगों को भी मधुमेह का सामान्य प्रकार जकड़ लेता है। आम तौर पर कम उम्र के लोगों को मधुमेह टाइप 1 बीमारी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इसका कोई भी इलाज नहीं है। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए।

    Diabetes Type 2

    Diabetes का यह प्रकार मुख्य रूप से छोटे बच्चों में पाया जाता है। इस रोग से कम उम्र में बच्चों का शरीर बड़ा हो जाता है।‌ वे मोटापे का शिकार हो जाता है। इसीलिए उन्हें समय रहते अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए और खानपान में विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर गर्भवती महिलाओं को भी मधुमेह का यही प्रकार देखने को मिलता है।

    गर्भवती महिलाएं आमतौर पर एक ही जगह पर विश्राम करती है और अत्यधिक मीठा खाना खाती है। इसलिए उन्हें मधुमेह या का यह टाइप-2 रोग हो जाता है इसका खतरा बना रहता है। खून में शुगर की मात्रा अधिक होने पर भी मधुमेह रोग टाइप 2 का खतरा बना रहता है।

    Causes Of Diabetes – Diabetes रोग के कारण

    मोटापा – आज के समय में गलत खानपान और गलत जीवनशैली के चलते मोटापा होना आम बात है। लगभग भारत के आधे से ज्यादा लोग मोटापे का शिकार हैं। लोग मोटापे से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं क्योंकि मोटापा ने तरह की बीमारियों को आमंत्रित करता है। उनमें मधुमेह रोग भी शामिल है।

    वंशानुगत – ऐसी अनेक सारी बीमारियां हैं जो वंशानुगत चलते जाती है।‌उन बीमारियों में मधुमेह रोग भी शामिल है।‌अगर आपके माता-पिता नाना नानी या किसी पूर्वजों को मधुमेह रोग की बीमारी थी, तो भी आपको मधुमेह रोग होना लाजमी है।

    शारीरिक क्रिया – वर्तमान समय की गलत लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। इसीलिए मधुमेह रोग होने की भी संभावना बनी रहती है। ज्यादातर लोग एक जगह बैठे रहते हैं या बिना हिले-डुले कार्य करते हैं। अगर आप सोच रहे हैं की Diabetes से कैसे बचें तो शरीर को हरकत में रखें.

    Diabetes क्या है

    मसालेदार खाना – आज के समय में लोग ज्यादातर तेल से तला हुआ एवं मसालेदार खाना खाते हैं क्योंकि इस तरह के व्यंजन काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। आमतौर पर हमें सड़क किनारे या रेस्टोरेंट में इसी तरह का खाना देखने को मिलता है। इस तरह के खाना खाने से मधुमेह रोग की संभावना बढ़ जाती है।

    धुम्रपान करना – धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस तरह की चेतावनी धूम्रपान के ऊपर लिखी हुई होती है फिर भी जो लोग धूम्रपान का सेवन करते हैं उन्हें मधुमेह की समस्या से गुजरना पड़ता है। बता दें कि धूम्रपान करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी होती है।

    • Smoking के खतरनाक नुकसान

    गर्भावस्था – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनेक तरह के कस्ट एवं पीड़ा का सामना करना पड़ता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान अनेक तरह के हार्मोन बनते हैं, जिसकी वजह से कभी कबार कुछ छोटी बड़ी बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान मधुमेह रोग होना भी आम बात है।

    मीठा खाना – मधुमेह रोग होने का मुख्य कारण मीठा खाना ही है क्योंकि मीठा खाना से उत्सर्जित रस रक्त के अंदर मिल जाता है जो शरीर के लिए परेशानी उत्पन्न कर देता है। इसी कारण से मीठा खाना खाने से मधुमेह रोग होता है।

    • ज्यादा मीठा खाने के नुकसान

    त्वचा की समस्या – जिन लोगों को तपस्या की समस्या है उन्हें भी मधुमेह रोग हो सकता है। ऐसे लोगों को अपने विशेष रूप से खानपान पर ध्यान देना चाहिए। वैसे त्वचा से संबंधित अनेक तरह की बीमारियां हो सकती है। लेकिन आमतौर पर खुजली या त्वचा का रंग बदलने जैसी समस्या आम बात नहीं है‌।

    उच्च रक्त चाप – जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि मीठा खाना खाने वाले लोगों का रक्तचाप ऊंचा हो जाता है।‌ इसीलिए उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी मधुमेह रोग होने की संभावना बनी रहती है।

    पेशाब की समस्या – अगर आपको पेशाब की समस्या है तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है क्योंकि इस तरह की समस्या वाले लोगों को मधुमेह रोग होता है। अगर आपको पेशाब की समस्या है, जिसमें अचानक से पेशाब आता है या दिन में बार बार पेशाब लगता है। तो आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, नहीं तो मधुमेह रोग हो सकता है।

    शराब पीना – शराब का सेवन तो काफी लोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा शराब पीने से मधुमेह रोग होता है। बता दें कि ज्यादा शराब पीने से ना केवल मधुमेह रोग बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।

    • शराब पीने के 10 बड़े नुकसान
    • Cold Drink पीने के घातक नुकसान

    कोल्ड ड्रिंक – आज के समय में लगभग सभी लोग कोल्ड ड्रिंक तो पीते ही होंगे। वर्तमान समय में कोल्ड ड्रिंक का मार्केट कैप काफी ज्यादा बढ़ चुका है क्योंकि खासतौर पर गर्मियों के मौसम में लोग कोल्ड ड्रिंक से अपने कलेजे को ठंडक पहुंचाते हैं। परंतु आपको यह बात जान देनी चाहिए कि एक कोल्ड्रिंक से अनेक तरह की छोटी बड़ी बीमारियां उत्पन्न हो सकती है, जिनमें मधुमेह रोग भी शामिल है।

    लाल मांस – भले ही कुछ लोग मांस खाने की सलाह देते हो या मांस को शरीर के लिए फायदेमंद बताते हो। परंतु मांस शरीर के लिए हमेशा नुकसानदायक ही साबित होता है। यदि आप लाल मांस का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मधुमेह रोग हो सकता है।

    Symptoms Of Diabetes – मधुमेह रोग के लक्षण

    ज्यादा पेशाब आना – अगर आपको ज्यादा पेशाब लगता है, तो यह मधुमेह रोग का लक्षण हो सकता है। इस तरह का लक्षण मिलते ही सावधान हो जाएं। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें एवं डॉक्टर के पास जाएं।

    गला सुखना – अगर आपको गला बार बार सूख जाता है। हर समय गला सुखा सुखा सा लगता है, तो यह भी मधुमेह रोग का लक्षण हो सकता है। इस तरह का लक्षण दिखाई देने पर सावधान हो जाना चाहिए।

    बार-बार प्यास लगना – अगर आपको दिन में बार-बार प्यास लगती है। तो यह भी मधुमेह रोग का लक्षण होता है। बार-बार पानी पीने के बाद भी ऐसा लगता है कि फिर से प्यास लगी है। इस तरह का महसूस होने पर डॉक्टर के पास जाए।

    थकान महसूस होना – यदि आपको बिना कारण थकान महसूस होती है? तो यार आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। क्योंकि इस तरह के लक्षण मधुमेह रोग के होते हैं। समय पर अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें एवं डॉक्टर के पास जाएं।

    कम दिखाई देना – अगर आपको अचानक से कम दिखाई देना शुरू हो गया है। अगर आपको धुंधला धुंधला दिखाई दे रहा है, तो समय पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि यह मधुमेह रोग का लक्षण है।

    • आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये
    • मात्र 30 दिन में वजन बढ़ाने का तरीका

    अचानक से वजन घटना – कम समय में अचानक से वजन बढ़ जाना मधुमेह रोग का लक्षण होता है। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दे, तो जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं और अपने खाने पर नियंत्रण रखें। चिकित्सक आपको अच्छे से समझा देंगे की Diabetes क्या है और ये किस प्रकार वजन घटाती है.

    बार-बार पेशाब आना – अगर आपको हर समय बार-बार पेशाब की समस्या है। तो सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि यह मधुमेह रोग का लक्षण है। पेशाब करने के बाद से फिर से पेशाब करने का मन होता है। तो मधुमेह रोग के लक्षण को समझकर डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

    ज्यादा उल्टियाँ आना – अगर आपको अचानक से उल्टियां होनी शुरू हो जाती है और ज्यादा उल्टियां आती है।‌ तो समय रहते डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि यह मधुमेह रोग का लक्षण है।

    मधुमेह रोग से बचाव – Diabetes से कैसे बचें

    योग करें – नियमित रूप से योगा करना या व्यायाम करना शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन इससे मधुमेह रोग को भी नियंत्रित किया जाता है। अगर आपको मधुमेह रोग है या मधुमेह रोग के लक्षण नजर आते हैं, तब आप को नियमित रूप से योगा या व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिए।

    • योग करने के 10 जबरदस्त फायदे

    कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखें – अगर आपको मधुमेह रोग की बीमारी है या मधुमेह रोग के लक्षण दिखाई देते हैं। तब आपको अपना रक्त का प्रेशर सामान्य रखना चाहिए और कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी नियंत्रण में रखना चाहिए। इससे मधुमेह रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।

    वजन को काबू में रखें – मधुमेह रोग से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अपने वजन को काबू में रखें अगर आपका शरीर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो आप को समय पर सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि बढ़ता हुआ वजन अनेक तरह की बीमारियों को आमंत्रित करता है, जिसमें मधुमेह रोग भी शामिल है। ये सबसे असरदार Diabetes से बचने का तरीका है.

    ताजा खाना खाए – मधुमेह रोगियों को हमेशा ताजा खाना खाना चाहिए। ताजी सब्जियां और ताजे फलों का ही सेवन करना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं करने वाले मधुमेह रोगियों को अत्यधिक तकलीफ हो सकती है।

    धुम्रपान एवं शराब – अगर आप नियमित रूप से धूम्रपान का सेवन करते हैं या अत्यधिक शराब पीते हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत घातक साबित हो सकता है क्योंकि मधुमेह रोग के मरीजों को शराब एवं धूम्रपान से दूरी बना कर रखना चाहिए।

    लंबे समय तक भूखा न रहें – जिन लोगों को मधुमेह कि शिकायत है। उन्हें हमेशा दिन भर कुछ न कुछ जरूर खाते रहना चाहिए, क्योंकि पेट खाली रहने से और पाचन तंत्र फ्री रहने से मधुमेह का संक्रमण बढ़ता है।

    शरीर की सफाई रखें – जिन लोगों को मधुमेह रोग है और वे अपने शरीर की सफाई नहीं रखते हैं, तो उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि मधुमेह रोग के दौरान शरीर की साफ-सफाई नहीं रखना। आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें

    • पेट साफ़ करने के उपाय
    • खून साफ़ करने के उपाय
    • सिर दर्द का इलाज कैसे करें
    • बवासीर क्या है और क्यों होता है
    • Depression का इलाज और दवा

    तो ये था हमारा लेख Diabetes क्या है और क्यों होता है जिसमें हमने आपको बताया की Diabetes से कैसे बचें. उम्मीद है आपको Diabetes के कारण, लक्षण और बचाव वाला ये आर्टिकल काफी पसंद आया होगा. तो फिर इस लेख को Like और share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करें व् हमें Subscribe कर लें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.