Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Maximizing Value: A Guide to Understanding Laptop Rental Prices
    • DLF Royale Residences Review
    • Creditworthiness Assessments: How Money Lenders Evaluate Risk
    • Male Breast Cancer: Symptoms, Signs & Treatment
    • How to Drive with a Baby in a Rental Car: A Guide for Luxury and Exotic Car Rentals
    • Fusion Styles – Merging Cultural Designs in Wedding Rings
    • Australia vs. India: India’s opening match at the World Cup
    • Inner Strength Tarot Reading: Tapping into Resilience
    Hindirocks
    Home»Information»लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं | Girls को किस तरह के लड़के अच्छे लगते हैं
    Information

    लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं | Girls को किस तरह के लड़के अच्छे लगते हैं

    By Rose17/10/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    युवा लड़कों के मन में इस बात को लेकर उधेड़बुन चलती ही रहती है की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं या Girls को किस तरह के लड़के (Boys) ज्यादा अच्छे लगते हैं. तो चलिए इस लेख में आपका Confusion  दूर करते हैं और बताते हैं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं.

    किसी भी लड़की के मन को पढना बहुत ही मुश्किल काम है. वैसे भी हर लड़की एक जैसी नहीं होती, सबकी अपनी एक अलग सोच होती है. इसलिए पक्के तौर पर तो ये कोई नहीं बता सकता की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं. पर कुछ Basic Points हैं जिन पर हर लड़की का ध्यान जाता है.

    अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हो और उसे अपना बनाना चाहते हो आपको भी उसे Purpose करने से पहले ही ये जान लेना चाहिए Girls किस Type के लड़कों को ज्यादा पसंद (Like) करती हैं. आप भी खुद में सुधार करके ठीक वैसा ही बनने की कोशिश कीजिये.

    इससे आपको एक Plus Point मिलेगा और लड़की की तरफ से “हाँ” की संभावना में इजाफा होगा. आप सोच रहे होंगे की लड़कियां लड़कों में क्या क्या देखती हैं? तो सुनिए, वो आपकी शक्ल सूरत देखें या ना देखें पर आपके गुणों को जरूर देखती है.

    अगर आपके पास बहुत ज्यादा पैसा नहीं है, या आप बहुत ज्यादा सुन्दर नहीं हैं तो चल सकता है. लेकिन अगर आपके गुण अच्छे नहीं हैं तो ज्यादातर लड़कियां आपको Reject ही करेंगी. तो चलिए जानते हैं की लड़कियां कैसे लड़कों को Like करती हैं और उन्हें लड़कों की कौन कौन सी खूबियाँ अच्छी लगती हैं.

    How Do Girls Like Boys In Hindi – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं

    (1) गजब के Sense Of Humour वाले – Sense Of Humour का मतलब होता है हास्यवृति. मतलब जो लड़के खुद भी हँसते मुस्कुराते रहते हैं व् अपने मजाकिया अंदाज़ और बातों से दूसरों को भी हंसाते रहते हैं वो लड़कियों को बहुत अच्छे लगते हैं.

    तनाव तो सबकी Life में होता है पर जो लड़का इसे Side में रखकर सदैव अपने चेहरे पर मुस्कान रखता है वो लड़कियों को जल्दी पसंद आता है. बहुत ज्यादा Serious किस्म के लड़के ज्यादातर लड़कियों को पसंद नहीं होते. इसलिए हंसी मजाक कीजिये, खुद भी हँसते रहिये और दूसरों को भी हंसाइये.

    (2) जिनका पहनावा अच्छा हो – अगर आप जानना चाहते हैं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं तो सबसे पहले अपने पहनावे पर ध्यान दीजिये. लड़कियों का ध्यान सबसे पहले किसी भी लड़के की Dressing Sense पर जाता है.

    अगर आप हमेशा यूँ ही ऐसे वैसे या मैले कुचैले कपडे पहनकर घुमते रहते हैं तो आप लड़कियों की पसंद नहीं हो सकते. क्योंकि लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो हमेशा अच्छे और साफ़ सुथरे कपडे पहनते हैं.

    (3) प्यार और परवाह करने वाले – Girls हमेशा कोई ऐसा लड़का ढूंढना चाहती हैं जिसका Nature बहुत ही Caring And Loving हो. जिन लड़कों के नाक पर हमेशा गुस्सा धरा रहता है और जो चिडचिडे स्वभाव के होते हैं, लड़कियां उनसे दूर ही रहना पसंद करती हैं.

    Girls को किस तरह के लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं

    अगर आप लड़कियों की पहली पसंद बनना चाहते हैं तो आपको लापरवाही छोडनी होगी और सबके साथ प्यार से पेश आना होगा. लड़कियां आपकी बोल चाल और आपके व्यवहार से पता लगा लेती हैं की आपका Nature कैसा है.

    (4) जो किसी प्रकार का नशा ना करे – 90% से ज्यादा लड़कियां किसी ऐसे लड़के के साथ दोस्ती करना चाहती हैं जो किसी प्रकार का नशा ना करता हो. नशा चाहे कैसा भी हो, चाहे वो शराब हो, बीडी सिगरेट हो या फिर गुटखा वगैरह.

    ये सब किसी भी लड़की को पसंद नहीं होता. अगर आप किसी प्रकार का नशा करते हैं तो उसे तुरंत छोडिये, तभी आप उस लड़की को Impress कर पायेंगे जिसे आप चाहते हैं.

    (5) Smart और Intelligent – अगर आप Smart और Intelligent हैं तो आपको सोचने की जरुरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं. क्योंकि यही वो गुण हैं जिन्हें लड़की हाथों हाथ लेती हैं.

    कहने का मतलब ये है की लड़कियां अपने BF में सबसे पहले यही खूबियाँ देखना पसंद करती हैं. बेवकूफ और बचकानी हरकतें करने वाले लड़कों के साथ कोई भी लड़की दोस्ती नहीं करना चाहती. जो लड़के Smart और Intelligent होते हैं उसके Chance अन्य लड़कों से बहुत ज्यादा हो जाते हैं.

    (6) Innocent लड़के – हालांकि लड़कियों को Smart और Intelligent लड़के पसंद हैं पर वो ऐसे लड़कों से भी बचने का प्रयास करती हैं जो बहुत ज्यादा दिमाग लगाते हैं. मतलब जो कुछ ज्यादा ही चालाक होते हैं और हर बात में अपनी चतुराई का नमूना पेश करने की कोशिश करते हैं.

    लड़कियां चाहती हैं की जिस लड़के के साथ वो जुड़े, वो दिल से उस रिश्ते को निभाए, दिमाग से नहीं. यही कारण है की Innocent लड़के लड़कियों को ज्यादा अच्छे लगते हैं. अगर आप Smart होने के साथ साथ Innocent भी हैं तो आप सही जा रहे हैं.

    (7) लम्बे कद वाले लड़के – ये सच है की ज्यादातर लड़कियों को अच्छी खासी Height वाले लड़के भाते हैं. जिन लड़कों का कद Average से भी कम रह जाता है उन्हें ज्यादातर लड़कियां पसंद नहीं करती. हालांकि इसमें दुखी होने वाली बात नहीं.

    क्योंकि अगर आपकी भी Height कम है तो अपने दूसरों गुणों को चमकाने की कोशिश कीजिये जिससे लड़की आपमें Intrest ले. जैसा की हम बता रहे हैं की लड़की किसी भी लड़के में सिर्फ 1 चीज़ नहीं देखती बल्कि कई बातों पर ध्यान देती हैं. तो Height एक Plus Point जरूर है पर सब कुछ नहीं.

    (8) जिनका व्यवहार अच्छा हो – अगर आप अक्सर सबके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो आपको इस विषय पर दिमाग लगाने की जरुरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं. क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों को बिलकुल भी पसंद नहीं करती.

    अगर आपको लड़कियों की पसंद बनना है तो अपने व्यवहार को सुधारना होगा. आपको छोटे बड़े सबके साथ सलीके से पेश आना होना. लड़कियां आपके बातचित करने के तरीके पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं. इसलिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें और बातचीत करने के तरीके में सुधार लायें.

    (9) जो डरपोक ना हों – लड़कियां ऐसे लड़कों से दोस्ती करना चाहती हैं जो बहादुर हों. किसी भी डरपोक लड़के के साथ कोई लड़की दोस्ती नहीं करना चाहेगी. क्योंकि हर लड़की चाहती है की जिस लड़के के साथ वो रहे वो उसके साथ अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करे.

    लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं

    लेकिन अगर लड़का पहले से ही डरपोक है तो वो लड़की को मुसीबतों से कैसे बचाएगा. यही कारण है की लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ जल्दी जुड़ जाती हैं जो उन्हें बहादुर और निडर लगते हों. Girls को इस Type के लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं.

    (10) जो घरेलू काम काज में Intrest लेते हों – अगर आपको छोटे मोटे घरेलू कामकाजों में Intrest है या आप करते रहते हैं तो ये आपके एक लिए Plus Point हो सकता है. क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़के पसंद करती हैं जो घर के काम काज में हाँथ बंटाते हैं.

    काम चाहे किसी भी तरह का हो, जैसे Kitchen के छोटे मोटे काम काज हों या फिर कुछ और. इससे लड़की को लड़के में एक सम्पूर्णता नज़र आती है और उसे लगता है की किसी भी परिस्थिति में ये लड़का उसे परेशान नहीं होने देगा.

    (11) फिट बॉडी वाले लड़के – Fitness किसी भी लड़के की Personality में चार चाँद लगाती हैं और लड़कियां भी इस चीज़ पर खूब ध्यान देती हैं. अगर आप बिलकुल Fit Body के मालिक हैं तो यकीन मानिए लड़की आपको मना नहीं कर पाएगी.

    क्योंकि ऐसा ही लड़का तो वो चाहती है. लड़कियों को ऐसे लड़के बिलकुल पसंद नहीं होते जिनकी तोंद बाहर निकली हुयी हो और जो चर्बी का भण्डार हो. आजकल तो वैसे भी Lean Body और Six Pack का जमाना है. चलिए ऐसी Body भले ही ना हो पर Flat Stomach और अच्छी Fitness जरूर होनी चाहिए.

    (12) जो Respect करना जानते हों – लड़के सोचते तो रहते हैं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं पर खुद के गिरेबान में झांककर नहीं देखते. अगर आप लड़कियों की इज्जत करना नहीं जानते और अक्सर लड़कियों के साथ अटपटी हरकतें करते रहते हैं तो आप उनकी पसंद कभी नहीं हो सकते.

    सबसे पहले लड़की की इज्जत करना सीखिए, उसकी भावनाओं की कद्र करना शुरू कीजिये. लड़की चाहे कोई भी हो, उसकी इज्जत उसके लिए सबसे पहले आती है. अगर आप लड़की का सम्मान नहीं करते और बार बार बेइज्जत करते हैं तो आप किसी लड़की को अच्छे लगने के हक़दार ही नहीं हैं.

    (13) जिनमें भरपूर Self Confidence हो – आत्मविश्वास वो चीज़ है जो आपको दूसरों लड़कों से अलग करता है. जिन लड़कों में Self Confidence की कमी होती है और जो हमेशा Negative बातें करते रहते हैं, ऐसे लड़कों से लड़कियां बचना चाहती हैं.

    लेकिन अगर आप Full Of Confidence हैं और ये हमेशा आपके चेहरे और बातों से झलकता है तो आप किसी भी लड़की को आसानी से पसंद आ सकते हैं, बस आपको उसे बताने की देर हैं. लड़कियों को अच्छा लगना चाहते हैं तो अपने Self Confidence को Boost करें.

    (14) दूसरों की मदद करने वाले – Helpful Nature वाले लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. उन्हें अच्छा लगता है ये देखकर की कोई लड़का सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है.

    लड़कों के इस गुण के कारण लड़कियों के दिमाग में उनकी Imaze अच्छी होती है और ये Plus Point साबित होता है. इसलिए आज से ही अपने घमंड को Side में रखकर दूसरों की मदद करने की प्रवृति को अपनाइए, इससे आपको काफी फायदा होगा.

    (15) अपने काम पर ध्यान देने वाले – जो लड़के आवारागर्दी करते फिरते हैं लड़कियां उन्हें बिलकुल पसंद नहीं करती. हालांकि अपने मन ही मन तो वो Don होते हैं पर असल में लड़कियां उन्हें टपोरी Type और चवन्नीछाप ही समझती हैं.

    लड़कियों को ऐसे पसंद होते हैं जिनका अपनी Life में कोई मकसद होता है. ऐसे लड़के जिनका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर होता है और जो उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. इसलिए आज से आवारागर्दी करना छोड़ दीजिये और ऐसे मित्रों का साथ भी जो आवारा हैं जिनका कोई मकसद नहीं.

    (16) पैसे वाले लड़के – आजकल ज़माना बदल चुका है और लड़कियां भी किसी लड़के के साथ जुड़ने से पहले ये जरूर देखती हैं की उसके पास पैसा है या नहीं. कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं होंगे पर अभी के समय की सच्चाई यही है.

    अगर आपके पास खर्च करने के लिए अच्छा पैसा है तो आप किसी भी लड़की को Purpose कर सकते हैं. अगर आप बहुत ही गरीब हैं और आपके पास किसी तरह की Job नहीं है तो लड़कियां आपसे दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझेंगी. हालांकि कुछ लड़कियां अपवाद भी साबित होती हैं.

    ये भी पढ़ें –

    • किसी भी लड़की को कैसे Impress करें
    • समझदार और होशियार कैसे बने
    • प्यार (Love) क्या है और क्यों होता है
    • गर्लफ्रेंड के लिए दिल छूने वाला लव लैटर
    • अच्छी जबरदस्त Personality कैसे बनाये

    ये था हमारा लेख लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं – Girls को किस तरह के लड़के अच्छे लगते हैं. पोस्ट को पढ़कर आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे की लड़कियां को कैसे Boys पसंद हैं.

    उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी, तो इसे Like और Share जरूर कर दीजिये. अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करें और हमें Subscribe जरूर कर लें. धन्यवाद्.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    अपनी सास (सासू माँ) को कैसे Impress करें

    16/03/2023

    जल्दी से जल्दी करोड़पति कैसे बने | Crorepati बनने के बेहतरीन तरीके

    15/03/2023

    सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? आवेदन, लाभ, पात्रता, फायदे

    12/03/2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Search Any Post Here..
    Most Popular

    Fusion Styles – Merging Cultural Designs in Wedding Rings

    24/09/2023

    Australia vs. India: India’s opening match at the World Cup

    23/09/2023

    Inner Strength Tarot Reading: Tapping into Resilience

    23/09/2023

    Taking Control of Your Sexual Health: Scheduling an HIV Test in Mumbai

    23/09/2023
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Sports

    IP surveillance camera: what is it, and how can it make your life easier?

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2023 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.