Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»भीगे हुए चने खाने के फायदे | Health Benefits Of Gram In Hindi
    Health & Fitness

    भीगे हुए चने खाने के फायदे | Health Benefits Of Gram In Hindi

    By Rose17/02/2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    भीगे हुए चने खाने के फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    Soaked Gram Benefits In Hindi लेख में आप जानेंगे अंकुरित यानी भीगे हुए चने खाने के फायदे. जितने भी प्रकार के अनाज हम अपने खाने के रूप में इस्तेमाल करते हैं, चना (Chickpeas) उन सबमें सबसे ज्यादातर ताकतवर माना जाता है. और ये सच भी है, इसीलिए चने को ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है.

    चने के बेमिशाल लाभ ही इसे सबसे अलग बनाते हैं. बात करें चने में पाए जाने वाले पौषक तत्वों की तो इसमें वो हर वो चीज़ मौजूद है जो सेहत के लिए जरूरी है और शरीर को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी है. Vitamins, Minerals, Fibre और Protein लगभग हर महत्वपूर्ण तत्व इसमें मौजूद है.

    हम पुराने समय से सुनते और देखते आ रहे हैं की किस प्रकार पहलवान लोग अपना शरीर बनाने और ताकत बढ़ाने में इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं. चना वास्तव में शारीरिक कमजोरी को कुछ ही दिन में दूर कर सकता है.

    हम आपको 100 ग्राम चने का उदाहरण देकर समझाते हैं की 100 ग्राम चना खाने से आपको कौन कौन से पौष्टिक तत्व मिलेंगे. 100 ग्राम चने खाने से आपको लगभग 350 Calories मिलेंगी, 19 ग्राम Protein, Vitamin A, B6, C और Minerals में Iron, Magnisium और Potassium मिलते हैं.

    इसमें थोड़ी Fat भी होती है, 100 ग्राम चने से आपको लगभग 6 ग्राम Fat मिलती है जो कुछ ज्यादा नहीं है. चना न सिर्फ हमें Powerful बनाता है, बल्कि ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है. Body बनाने में भी इसका उपयोग किसी से छुपा नहीं है.

    Gym जाने वाले शख्स इसे शाम को भिगोकर रखते हैं और सुबह खाते हैं. भीगे हुए चने खाने के फायदे लेने वालो में उनका नाम सबसे आगे रहता है. क्योंकि Body बनाने के लिए उन्हें Protein चाहिए और चने में High Quality Protein पाया जाता है.

    भीगे हुए चनों का स्वाद भी बड़ा अच्छा होता है, ये खाने में भी बड़े स्वादिष्ट लगते हैं. चने को लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं. जैसे चने को भूनकर खाना, भिगोकर खाना, बेसन के रूप में, दाल के रूप में और इसका आटा बनाकर चपातियों का प्रयोग करना.

    आप चाहे चने को किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल करें, चने के स्वास्थ्य लाभ आपको जरूर मिलेंगे. चलिए अब सीधा Point पर चलते हैं और जानते हैं की रोज सुबह चना भीगोकर खाने से हमें कौन कौनसे लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

    Soaked Gram Benefits In Hindi – भीगे हुए चने खाने के फायदे

    (1) एनर्जी और स्फूर्ति बढ़ाये– रोज सुबह 1 मुट्ठी भीगे चने खाने से ये आपकी Energy और स्फूर्ति बढाते हैं. कई लोग शारीरिक रूप से बहुत कमजोर होते हैं और उनमें कुछ भी करने की उर्जा बिलकुल होती ही नहीं है.

    तो ऐसे में आप रोज शाम को थोड़े से चने भिगोकर रख दें, सुबह उनका पानी निकालकर उसमें थोडा सा निम्बू और अदरक मिलाकर खाएं, आपको जबरदस्त लाभ होगा.

    (2) पेट साफ़ करने में सहायक– भीगे हुए चने खाने के फायदे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते है. अगर पेट सही से साफ़ नहीं होता है, या आपको गैस और कब्ज़ जैसी बीमारियाँ रहती हैं तो Soaked Chickpeas खाएं.

    इसमें मौजूद Fibre आपका पेट पूरी तरह से साफ़ कर देगा, आपकी आँतों की सफाई हो जायेगी. ये आपकी कब्ज़ को ख़त्म करेगा और आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे.

    • पेट साफ़ करने के आसान उपाय

    (3) शुक्राणु वृद्धि– पुरुषों के लिए भीगे हुए चने खाना बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि ये उनके पौरुषत्व में वृद्धि करते हैं. जी हाँ ये सच है हर रोज थोड़ी सी मात्रा में भीगा हुआ चना खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं में वृद्धि करता है.

    इसके लिए आपको चने खाली पेट ही खाने हैं और धीरे धीरे चबाकर खाने होते हैं. इससे पुरुष धातु के पतलेपन की समस्या भी दूर होती है. लेकिन इसके लिए आपको कम से कम 1 से 2 महीने तक इनका सेवन करना होगा.

    भीगे हुए चने खाने के फायदे

    (4) Immunity बढ़ाने में कारगर– भीगे हुए चने खाने के सैकड़ों लाभ हैं जिनमें से एक है रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना. अगर आपकी Immunity भी काफी कम है तो आज से ही चने खाना शुरू करें.

    जिन लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियाँ जल्दी जल्दी और बार बार लग जाती हैं उनको रोज थोड़े भीगे हुए चने खाने चाहिए. इनमें Immunity बढ़ाने के लिए जो जरूरी Vitamins और Minerals चाहिए होते हैं, वो सब पाए जाते है.

    (5) Body बनाने में कारगर– सुदृढ़ शरीर बनाने के लिए भीगे हुए चने के फायदे बादाम और अखरोट वगैरह से किसी भी तरह से कम नहीं हैं. इनसे ना सिर्फ आपको बेहतर गुणवत्ता वाला Protein काफी अच्छी मात्रा में मिलेगा बल्कि ये आपको कुछ ही दिन में आपकी ताकत को डेढ़ गुना तक बढ़ा सकते हैं.

    Bodybuilding करने वाले लोग रोज सुबह खाली पेट कम से कम 50 ग्राम चने जरूर खाएं. चने से आपको काफी सारे ऐसे पौषक तत्व मिलेंगे जो आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं.

    • जल्दी से जल्दी Body कैसे बनाये

    (6) Diabetes में लाभदायक– अगर आप या आपका कोई भी करीबी Diabetes जैसी बीमारी से जूझ रहा है तो रोज सुबह खाली पेट भीगे चने जरूर खाइए. Diabetes से बचने के लिए भी आप भीगे चने खा सकते हैं.

    Research में ये सामने आया है की भीगा हुआ चना खाने से आपके अन्दर डायबिटीज के लक्षण कम होते हैं या फिर Diabetes पूरी तरह से दूर भी हो सकती है. हालांकि इस बात का हमारे पास कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन Sources ऐसा बताते हैं.

    (7) मोटापा कम होता है– अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खायेंगे तो ये आपका वजन कम करने में सहायक होगा. इसका कारण ये है की कच्चे चने को पचाना शरीर के लिए इतना आसान नहीं होता.

    इसको पचाने में बहुत सारी Calories Burn होती है जिससे आपका मोटापा कम होता चला जाता है. दूसरा कारण ये है की खाली पेट भीगे चने खाने से आपकी भूख भी कम हो जाती है.

    (8) दिल को रखे स्वस्थ– हमारा दिल हमारा सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. चने खाने के फायदे आपके दिल को भी मिलते हैं.

    चने में Antioxidents, Fibre और Maignisium पाए जाते हैं जो की दिल को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं. भीगे हुए चने नियमित रूप से इस्तेमाल करने से दिल की बीमारियाँ दूर रहती हैं.

    • दिल को मजबूत कैसे बनाये

    (9) खून की कमी दूर करे– जो लोग Anemia की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें चने अपने आहार में जरूर शामिल करने चाहिए. Iron की कमी के चलते एनीमिया रोग होने की संभावना बढ़ जाती है.

    चने में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है और ये किसी भी व्यक्ति में खून की मात्रा बढ़ा सकता है. चने का इस्तेमाल करने से Himoglobin का Level बढ़ता है.

    (10) घाव जल्दी भरने में– अगर आप हर रोज मुट्ठीभर चने भी खाते हैं तो आपको होने वाला किसी भी प्रकार का घाव बहुत ही जल्दी भर जाता है. चने में मौजूद Vitamin C और Amino Acids ऐसा करने में सहायक होते हैं. शरीर को किसी भी प्रकार की कमजोर स्थिति से जल्दी से जल्दी उबारने में अंकुरित यानी भीगे हुए चने बहुत मददगार होते हैं.

    इन सबके अलावा नियमित रूप से भीगे हुए या अंकुरित चने का सेवन करने से आपकी यौन दुर्बलता में भी कमी आती है. भीगा चना खून बढाने के साथ साथ आपके शरीर में रक्त परिसंचरण को सही करता है. जिससे शरीर के हर अंग तक खून पर्याप्त मात्रा में पहुँचता है.

    ये भी पढ़ें –

    • अखरोट खाने के 15 ख़ास फायदे
    • बादाम खाने के जबरदस्त फायदे
    • देसी घी खाने के कमाल फायदे
    • कीवी फल खाने के फायदे
    • बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए
    • चिया के बीज के जबरदस्त फायदे

    तो ये थी हमारी पोस्ट अंकुरित यानी भीगे हुए चने खाने के फायदे – Gram Benefits In Hindi. उम्मीद है चने के लाभ आपको काफी पसंद आये होंगे. पोस्ट पसंद आई हो तो Like और Share जरूर करें. हमारे Facebook Page को Like कर लें और फेसबुक पर भी हमारे साथ जुड़ जाएँ.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.