Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    • Professional boxing shoes for men
    • Advantages of the Horow T20Y: A Superior Toilet with Heated Bidet Toilet Seat
    • LivCam: Your Gateway to Authentic Cam to Cam Chat Experiences
    • Expert Tips to Prevent Chances Of Workplace Injuries
    Hindirocks
    Home»Motivation»Breakup से कैसे निपटे | अचानक हुए ब्रेकअप से कैसे उबरें
    Motivation

    Breakup से कैसे निपटे | अचानक हुए ब्रेकअप से कैसे उबरें

    By Rose15/07/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    ब्रेकअप से कैसे निपटें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    अचानक प्यार में धोखा मिल जाए और अलगाव हो जाये तो व्यक्ति टूट सा जाता है. इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं Breakup से कैसे निपटे? अचानक से हुए Breakup से कैसे उबरें? तो चलिए शुरू करते हैं इस लेख को और जानते हैं ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे संभालें और ब्रेकअप के बाद होने वाले दर्द से छुटकारा कैसे पायें.

    Breakup शब्द का अर्थ वे लोग भली-भांति जानते हैं, जिनका ब्रेकअप हो चुका है. क्योंकि ब्रेकअप की पीड़ा सहन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। ब्रेकअप के समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है एवं सोच समझकर कार्य करना चाहिए.

    क्योंकि ब्रेकअप के समय व्यक्ति का मस्तिष्क सही ढंग से कार्य नहीं करता है। हमेशा वह ख्यालों में खोए रहते हैं और उन यादों को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं. वर्तमान समय में Breakup का चलन ज्यादा हो चुका है क्योंकि आज के समय में लोग अपने तरीके से रहना चाहते हैं, अपने तरीके से जीना चाहते हैं.

    इसीलिए दो प्यार करने वाले लोगों के बीच अनबन हो जाती हैं और वे एक दूसरे का साथ छोड़ने का फैसला कर लेते हैं। हालांकि किसी भी रिश्ते को हमेशा हमेशा के लिए भूल जाना काफी मुश्किल होता है। भले ही वे खुद अपनी इच्छा से क्यों ना ब्रेकअप कर रहे हों.

    पर ऐसा करने से पहले ही ये समझ लेना चाहिए की Breakup से कैसे निपटें. क्योंकि ये एक ऐसा दर्द होता है जिसे कोई दूसरा महसूस नहीं कर सकता, देख नहीं सकता. ब्रेकअप होने के बाद लोग खुद ही दूसरों को इस बात का एहसास नहीं होने देते हैं कि उनका ब्रेकअप होने के बाद उनका क्या हाल है?

    Breakupहोने के बाद वे किस दुविधा से गुजर रहे हैं, उनके ऊपर क्या बीत रही हैं। लेकिन वे अंदर ही अंदर घुट-घुट कर जी रहे होते हैं। दर्द को अपने अंदर संजोए रहते हैं। इसीलिए यह दर्द उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, उन्हें डिप्रेशन पहुंचा सकता है।

    आमतौर पर आपको ब्रेकअप होने के बाद कुछ कार्य करने चाहिए, कहीं पर आपका ध्यान भटकाना चाहिए, जिससे आपको ब्रेकअप का दर्द कम लगें। ब्रेकअप होने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले उन सभी वस्तुएं और चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए, जिनसे उन्हें हर समय ब्रेकअप की याद आए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती हैं।

    इसके अलावा घूमना, टहलना, खुद को व्यस्त कर देना, कुछ कार्य करना, इसके अलावा खुद को खुश रखने के लिए होने वाले हर संभव प्रयास करना जरूरी है। ब्रेकअप के बाद आमतौर पर कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं जबकि देश में हर रोज ब्रेकअप से मरने वालों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है. तो चलिए जानते है Breakup से कैसे उबरें.

    ब्रेकअप से उबरने के तरीके – Breakup से कैसे निपटे

    अपने मन को समझाएं

    ब्रेकअप होने के बाद सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने मन को जितना जल्दी हो सकें, उतना जल्दी यह समझाने की कोशिश करें कि वह इंसान आपके लिए था ही नहीं। आप उस इंसान से कहीं गुना अधिक बेहतर हैं। इसीलिए आपको उस इंसान के बारे में याद नहीं करना चाहिए और उस इंसान के बारे में याद करके अपने आप को कष्ट नहीं देना चाहिए.

    • मन शांत करने के उपाय और तरीके
    • Tension Free कैसे रहे

    ऐसा करने से आप ही का नुकसान होगा, उस व्यक्ति को कुछ भी नहीं होने वाला है। मन को समझाने के लिए आप उस व्यक्ति के बारे में नकारात्मक सोचे और नकारात्मकता विचार प्रकट करें, जिससे आपका ब्रेकअप हुआ है। ऐसा करने से आपके मन पर सकारात्मक असर पड़ेगा और आपका मन विचलित नहीं है।

    आपका मन यह जानने लग जाएगा कि हां आपका ब्रेकअप हुआ यह सही हुआ है। वह व्यक्ति वास्तव में गलत था, आपके लिए नहीं बना था। इसीलिए उसके साथ ब्रेकअप करने के बाद आप खुश हैं, आपका जीवन सुधर चुका है।

    पुरानी यादों को भुलाना

    जाहिर सी बात है, आपने जिससे प्यार किया है उनके साथ आपकी अनेक सारी यादें रही हुई होगी। आपने खूब मौज मस्ती की होगी, कहीं पर घूमने के लिए गए होंगे, रोमांस किया होगा, प्यार किया होगा, कुछ गिफ्ट दिए होंगे, कुछ ऐसी बातें की होंगी, जो आपको हर समय याद आती हैं।

    ये आपके जीवन के महत्वपूर्ण लम्हों में शामिल है। उन बातों को भुलाना काफी मुश्किल है, लेकिन अब आपका ब्रेकअप हो चुका है। इसलिए वे यादें आपके किसी काम की नहीं है। उन यादों से सिर्फ और सिर्फ आपको दुख पहुंच सकता है, कष्ट मिल सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी ब्रेकअप होने के बाद आप अपनी पुरानी यादों को भूल जाए.

    Breakup से कैसे उबरें

    पुरानी यादों को भूलने के लिए जरूरी है कि आपके एक्स द्वारा दिए गए गिफ्ट अपने घर में ना रखें या आपके सामने ना रहने दें, जिससे आपको हर समय उसकी याद नहीं आएगी। इसके अलावा आप उन जगह, विषय या व्यक्तित्व के बारे में भी सोचना बंद कर दे, जो आपकी पुरानी यादों से जुड़े हुए हैं।

    उन्हें याद करके या उन्हें सामने देखकर आपको अपने एक्स की याद आती है या आपके गुजरे हुए समय की याद आती हैं। अगर आप ऐसा करने में सक्षम हुए तो आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं की Breakup के दर्द को कैसे दूर करें. क्योंकि कुछ ही दिनों में आप Normal हो जायेंगे.

    नई जगह पर निवास करें

    ब्रेकअप होने से पहले आप जिस जगह पर रह रहे हैं, उस जगह पर आपके पुरानी यादें जुड़ी हुई हो सकती हैं। जाहिर सी बात है कि आपने जिसके साथ समय व्यतीत किया है, जिससे प्यार किया है। तो उसके साथ हर समय आपने किसी न किसी जगह पर कभी ना कभी रोमांस किया होगा, कभी ना कभी कुछ बातें की होगी, कुछ मौज मस्ती की होगी.

    कुछ न कुछ ऐसी क्रिएटिविटी जरूर की होगी, जिससे आपको पुराने समय की याद आ जाए। इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उस जगह को ही छोड़ दें। कुछ समय के लिए आप कहीं दूर चले जाएं। दूसरी जगह पर रहें। दूसरी जगह पर कोई कमरा ले कर रहे हैं या घर लेकर रहे या फिर आप घूमने के लिए चले जाएं।

    वहां पर आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। आपका मन विचलित नहीं होगा। नई जगह जाने से आपका ध्यान भी भटक जाएगा और हर समय पुरानी यादें पुरानी तस्वीर पुरानी जगह दिखाई नहीं देगी। तब आप धीरे-धीरे अपने एक्स को भुलना शुरू हो जाएगी और आपकी पुरानी यादें खत्म हो जाएगी, इससे आपको ब्रेकअप में सहायता मिलेगी।

    किसी भी तरह का कार्य करें

    अगर आप सोच रहे हैं की Breakup से कैसे निपटे तो इसके लिए कोई काम शुरू करें. ब्रेकअप से उबरने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको कुछ कार्य करना चाहिए। क्योंकि कार्य करने से आपका ध्यान भटक जाएगा, आप व्यस्त हो जाएंगे।‌ जिससे आपको पुरानी यादें नहीं सताएगी।

    अपने एक्स की याद नहीं आएगी। इसीलिए आपको किसी भी तरह का कोई भी कार्य करना शुरू कर देना चाहिए। यह कार्य आपके ब्रेकअप में काफी मदद करने वाला है. कुछ ऐसा कार्य जो आपको पसंद है या कोई ऐसा नया कार्य जिसे आप आजमाना चाहते हैं। उस कार्य को करने से ब्रेकअप के समय आराम मिलेगा।

    ब्रेकअप के समय यादों को भूल जाएंगे, मस्तिष्क पर सकारात्मक असर पड़ेगा। शरीर में सकारात्मकता देखने को मिलेगी, ऐसा कुछ दिनों तक होने के बाद आप पूरी तरह से ब्रेकअप से बाहर निकल जाएंगे और आपको ब्रेकअप एवं पुरानी यादों से संबंधित कोई भी समस्या नहीं रहेगी।

    ब्रेकअप के समय दूसरों से रिश्ता

    ब्रेकअप से उबरने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप ऐसे लोगों से रिश्ता बनाएं, जो आपको खुशी दें। आपके साथ समय व्यतीत करें। लेकिन आप ऐसे लोगों से बिल्कुल भी रिश्ता ना बनाएं, जिससे आप प्यार कर सकें या वह भी आपको प्यार कर सकें.

    क्योंकि यदि आपको सही जीवनसाथी नहीं मिला, तो आपको एक और ब्रेकअप झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति आपके शरीर के लिए आपके जीवन के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसीलिए आप अपने रिश्तेदारों के साथ ही रहे और जितना हो सकें उतना उनके साथ समय व्यतीत करें।

    ब्रेकअप से कैसे निपटे

    जिससे आपको पुरानी यादें भुलने में मदद मिलेगी एवं ब्रेकअप से निपटने में सहायता प्रदान होगी। आमतौर पर ब्रेकअप से उबरने के लिए आपको आपके रिश्तेदार और ऐसे परिवार के खास लोगों के साथ बैठना चाहिए, बातचीत करनी चाहिए।

    जो बातें करने में माहिर है या हंसाने के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपको ब्रेकअप में बेहतरीन फायदा देखने को मिलेगा। आप खुश और मस्त रहने लगेंगे.

    खुद की देखभाल करें

    ब्रेकअप से निपटने के लिए या ब्रेकअप से उबरने के लिए, सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी खुद की देखभाल करें। इस बात का ध्यान रखा है कि आपको कोई नुकसान हुआ है या नहीं। आपके शरीर में कौन कौन सी कमी आई है, क्योंकि ब्रेकअप के समय व्यक्ति को ना भूख लगती है ना प्यास लगती है।

    यह भी पता नहीं चलता कि कब दिन हुआ है कब रात हुई है। इसीलिए अगर आपके शरीर पर कोई इफेक्ट हुआ है, कोई नुकसान हुआ है, तो आपको पता नहीं चलेगा। इसलिए आपको खुद की देखभाल करनी है एवं स्वयं का ध्यान रखना जरूरी है।

    ब्रेकअप के दौरान 8 से 9 घंटे की भरपूर नींद लें, जो भी आपको खाना पसंद है, वह खाना खाए। ज्यादा से ज्यादा ताजे फल सब्जियों का सेवन करें एवं ठंडा पानी एवं ठंडे स्थान पर निवास करें।

    इससे आपके मस्तिष्क को सकारात्मकता मिलेगी एवं शरीर में भी ब्रेकअप से निकलने का असर देखने को मिलेगा। ब्रेकअप के बाद ब्रेकअप से उबरने के लिए अपने शरीर को आराम देना जरूरी है, खुद की देखभाल करना जरूरी है।

    घूमने के लिए जाएं

    ब्रेकअप से उबरने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका ध्यान भटक जाए, आप कुछ नया देखें या आपको कुछ ऐसा देखने को मिलें, जिससे आपका मन खुश हो जाए और आप पुरानी बातें भूल जाए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप कहीं पर घूमने के लिए जाए।

    • Jogging करने के बेहतरीन फायदे

    खास तौर पर ऐसी जगह जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र होती हैं। ऐसी जगह खूबसूरत और लाजवाब होती हैं। जहां पर जाने से एक बार के लिए आप सब कुछ भूल जाएंगे, यदि ऐसा होता है तो आपकी पुरानी यादें कम हो जाएंगे एवं ब्रेकअप से उबरने में आपको सहायता प्रदान होगी।

    ब्रेकअप से निपटने के लिए आपको प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व वाली जगह पर जरूर जाना चाहिए। खासतौर पर ऐसी जगह जहां पर प्रकृति का सौंदर्य देखने को मिलता है। प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है।

    वहां पर चलने वाली साफ-सुथरी हवाएं, नदियों से बनने वाला पानी शांत, समुद्र, झरने, पहाड़ी क्षेत्र, वन, गार्डन, बगीचे, पेड़-पौधे, पशु-पक्षीयो के चहकने महकने की आवाज, आपको स्वर्ग का एहसास कराएंगे। कुछ समय के लिए आप भूल जाएंगे कि आपकी कोई यादें हैं, या आपका ब्रेकअप हुआ है। इसीलिए ऐसे स्थान पर आने से आपकी यादें कम होने लगती हैं।

    अपने दोस्तों का साथ करें

    अगर आप सोचते रहते हैं की Breakup से कैसे निपटे तो आपको अपने बचपन के फ्रेंड्स या फिर घर के आस-पास वाले फ्रेंड के साथ कुछ समय के लिए रहना चाहिए। उनके साथ घूमने के लिए जाएं, कहीं पर भ्रमण करने के लिए जाए, ऐसा करने से आपको ब्रेकअप से निकलने में मदद मिलेगी, ब्रेकअप से उबरने में मदद मिलेगी।

    • नए दोस्त कैसे बनाये

    परंतु ध्यान रहे कि यदि आप लड़की हैं तो आपको अपनी सहेली के साथ ही रहना चाहिए, क्योंकि लड़के के साथ रहने से हो सकता है कि आपको फिर से तैयार हो जाएं।‌ क्योंकि ब्रेकअप के समय आपको किसी के साथ की जरूरत होती हैं।

    खासतौर पर ऐसे व्यक्ति की, जो आपका ध्यान रखें, आप को प्यार करें, इसीलिए हमेशा आपको ब्रेकअप के समय प्रेम करने वालों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप लड़के हैं दो आपको अपने बचपन, स्कूल, कॉलेज, या घर के आस-पास वाले फ्रेंड्स में लड़कों के साथ रहना चाहिए। कुछ समय व्यतीत करना चाहिए।

    उनके साथ घूमने के लिए जाना चाहिए। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं या सुबह के समय पर जा सकते हैं।‌ दोपहर के समय आप दोस्त के घर पर जा सकते हैं, जहां पर आप कुछ खेल खेल सकते हैं या उनके साथ बातें कर सकते हैं। इस तरह से आप टाइम पास कर सकते हैं।‌

    परंतु आपको अपने लड़की फ्रेंड के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ब्रेकअप के बाद व्यक्ति को प्यार करने वाले की अत्यंत आवश्यकता होती है।‌ इसीलिए हो सकता है कि आपस में प्यार हो जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    नियमित रूप से व्यायाम करें

    Breakup होने के बाद आपको हर रोज जल्दी उठकर व्यायाम करना चाहिए। योगा करना चाहिए, ऐसा करने से आपको ब्रेकअप से उबरने में मदद मिलेगी। क्योंकि योगा करने से शरीर में अनेक तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

    • Exercise करने से मिलते हैं ये 15 बड़े फायदे

    व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। नए-नए हार्मोन उत्पन्न होते हैं, शरीर में ऊर्जा देखने को मिलती है तथा मस्तिक से पर सकारात्मक असर पड़ता है।‌ यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो ब्रेकअप से निपटने में जरूर मदद मिलेगी।

    दिनचर्या की शुरुआत बदलें

    ब्रेकअप से निपटने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने दिनचर्या की शुरुआत को ही बदल दें। क्योंकि ब्रेकअप से पहले जाहिर सी बात है, आप अपने प्रेमी से बातें करते थें, उनके साथ प्यार करते थे, तो सुबह उठते ही उन्हें प्यार करते हैं या उनके साथ बातें करने लग जाते।

    अब इस आदत को आप को बदलना होगा, क्योंकि आपका ब्रेकअप हो चुका है।‌ ब्रेकअप के समय शरीर को पीड़ा नहीं देने के लिए, खुद को खुश रखने के लिए एवं ब्रेकअप से निपटने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको अपने दिनचर्या की शुरुआत ही बदल देनी है।

    दिनचर्या की शुरुआत बदलने के लिए आपको उठते ही सबसे पहले ऐसी कोई खूबसूरत तस्वीर या सुंदर दृश्य देखना है, जो देखने में अत्यंत खूबसूरत और लाजवाब हो। उसके बाद सुबह-सुबह थोड़ी देर तक टहलना है व्यायाम करना है योगा करना है और खासतौर पर ऐसे संगीत सुनना है, जो आपके मन को शांति पहुंचाते हैं।

    इसके अलावा आप सुबह-सुबह ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो आपको हंसाते हैं या उनके साथ मिलकर आपको अच्छा लगता है। इसके अलावा आप गार्डन में घूमने के लिए जा सकते हैं। सुबह-सुबह गार्डन में घूमना अत्यंत शुभ होता है, शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

    ये भी पढ़ें

    • दिल को छू जाने वाला लव लैटर
    • प्यार क्या है और क्यों होता है
    • लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं
    • शादी कैसी लड़की से करनी चाहिए
    • तलाक (Divorce) होने के क्या कारण हैं

    ये था हमारा लेख Breakup से कैसे निपटे – ब्रेकअप से कैसे उबरें. जिसमें हमने आपको बताया की ब्रेकअप के दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए. अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे Like और Share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करें व् हमें Subscribe भी कर लें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    जीवन के लिए 100 बेहतरीन अनमोल वचन (Anmol Vachan)

    13/06/2023

    बच्चों में Confidence कैसे बढ़ाये | बच्चे का आत्मविश्वास बढाने के तरीके

    21/05/2023

    Motivational Quotes In Hindi | Best सकारात्मक (Positive) विचार

    15/03/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    Advantages of the Horow T20Y: A Superior Toilet with Heated Bidet Toilet Seat

    26/08/2024

    LivCam: Your Gateway to Authentic Cam to Cam Chat Experiences

    31/07/2024

    Expert Tips to Prevent Chances Of Workplace Injuries

    19/06/2024

    The World of BDG Games: Your Gateway to Winning

    28/05/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Business

    Cryptocurrency And Its Pros And Cons For Investment

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.