Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Education»पानी का रंग कैसा होता है | Water Colour का सबसे सटीक जवाब
    Education

    पानी का रंग कैसा होता है | Water Colour का सबसे सटीक जवाब

    By Rose26/08/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    पानी का रंग कैसा होता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    पानी रे पानी तेरा रंग कैसा? एक गाने की इस Line को लोग आज भी गुनगुनाते रहते हैं. लेकिन अब तक हर कोई इस बात को लेकर Confuse है की पानी का रंग कैसा होता है? तो आज हमारी पोस्ट Which Colour Of Water Is In Hindi में ये जानने की कोशिश करेंगे की पानी किस रंग का होता है. ये वाकई रंगीन है या फिर बेरंग?

    पानी, जिसके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है. जिसके दर्शन हम दिन में कई बार करते हैं और कई सालों से करते आ रहे हैं. लेकिन आजतक हमें Water Colour का पता नहीं चल पाया की Water का Colour कौनसा होता है. कोई कहता है पानी का रंग सफ़ेद है और कोई नीला बताता है. आखिर सच्चाई क्या है.

    अगर हम विज्ञान के हिसाब से चले तो Science की हिसाब से सिर्फ वही चीज़ रंगीन हो सकती है जो किसी निश्चित Wavelength के  प्रकाश को परावर्तित कर सके. इस हिसाब से देखा जाए तो पानी का रंग है भी और नहीं भी. क्योंकि कभी पानी Wavelength को परावर्तित करता है और कभी नहीं.

    ये निर्भर करता है पानी किस स्थिति में है. यानी पानी कम है या ज्यादा? पानी शुद्ध है या मटमैला और पानी एक जगह पर कितने दिन से एक जगह पर इकठ्ठा हुआ पड़ा है. ये सारी बातें पानी के रंग को अलग अलग बनाती हैं. तो आखिर पानी का रंग कैसा होता है, कैसे पता करे?

    पानी कभी पारदर्शी दिखाई देता है तो कभी नीले नीले रंग का. इसका मतलब ये हुआ की इस सवाल का कोई एक जवाब नहीं है. अलग अलग Situations में पानी का रंग अलग अलग होता है. ऐसा हम देखते भी है. चलिए समझने की कोशिश करते हैं की आखिर मामला क्या है.

    Water Colour In Hindi 

    जब कभी आप Glass में पानी पीते हैं तो क्या आपने पानी को कभी ध्यान से देखा है? अगर नहीं तो देखिएगा जरूर. क्योंकि इससे आपको इस बात का पता चलेगा की पानी किसी दूसरी चीज़ के Colour को अवशोषित करता है और हमें लगता है की पानी वैसे ही रंग का है.

    Water Colour In Hindi

    मान लीजिये आपने किसी ऐसे कप में पानी लिया है जिसका रंग अन्दर से लाल है. तो होता क्या है की एक तो पानी उस कप के रंग को अवशोषित करता है और दूसरा पारदर्शी होने के कारण हमें वो खुद भी लाल रंग का ही दिखाई देने लगता है. इससे ये साबित होता है की पानी बेरंग होता है.

    ये जिस भी चीज़ के संपर्क में आता है उसी का रंग अपना लेता है. जैसे आप पानी में शराब डालते हैं तो वो शराब के रंग का ही हो जाता है. यही बात सुंदर के पानी पर भी लागू होती है. समुद्र बहुत बड़ा होता है और वहां पानी बहुत ज्यादा होता है. पारदर्शी होने के कारण समुद्र पर पड़ी आसमान की परछाई के कारण हमें समुन्द्र का पानी नीला दिखाई देता है.

    क्योंकि आसमान का रंग नीला होता है और पारदर्शी पानी में से हमें आसमान को देख सकते हैं. यही कारण है समुद्र का पानी भी नीले रंग का दिखाई देने लगता है. तो पानी का रंग कैसा होता है समझ आया आपको? पानी पारदर्शी होने के साथ साथ बेरंग होता है. ऐसा हम मान सकते हैं. लेकिन बात अभी पूरी नहीं हुई है.

    चलिए कुछ और उदाहरण लेते हैं. आप बहुत दिन से कहीं इकठ्ठा हुआ पानी जब देखते हैं तो वो कुछ अलग ही रंग का होता है. गन्दा पानी दिखने में काला काला दिखाई देता है. क्योंकि उसमें ऐसी गंदगी मिली हुयी होती है जो काले रंग की हो चुकी होती है. इसी तरह जिस पानी में मिट्टी मिली हुयी होती है वो भूरे रंग का दिखाई देता है.

    जब पानी थोड़ी मात्रा में होता है तो सफ़ेद पारदर्शी मतलब बेरंग Colourless दिखाई देने लगता है. जब एक जगह पर बहुत ज्यादा पानी इकठ्ठा होता है जैसे जोहड़, तालाबों और समुन्द्रों में पानी नीला देखाई देता है. कहने का मतलब ये है की पानी जिस स्थिति में होता है और जितनी मात्रा में होता है, उसी के हिसाब से उसका रंग दिखाई देता है.

    पानी का रंग कैसा होता है

    तो फिर आखिर पानी का रंग क्या है या कौनसा होता है? निष्कर्ष पर तो हमें पहुंचना ही पड़ेगा. ऊपर बताई गयी बातों से तो ये स्पष्ट हो जाता है की पानी बेरंग ही होता है और इसका कोई रंग होता ही नहीं है. चलिए अब इसके बारे में Final Decision लेने का वक़्त आ गया है.

    पानी का रंग कैसा होता है

    किसी चीज़ का जवाब जानने के लिए हम अपने विवेक का सहारा ले सकते हैं. हम हमेशा गलत भी नहीं होते, मतलब जो हमें जैसा दिखता है वैसा ही तो होता है. लेकिन इस मामले में हम विज्ञान को भी गलत नहीं ठहरा सकते. विज्ञान के अपने कुछ तर्क हैं.

    Science के अनुसार पानी के हर अणु में नीले रंग का एक हल्का सा टिंट होता है. लेकिन शर्त ये है की वो पानी बिलकुल शुद्ध होना चाहिए. तो क्या अब मान लिया जाए की ये नीला होता है? पानी किस रंग का होता है ये जानने के लिए हमें शुद्ध पानी ही लेना होगा.

    कई बार हम जब किसी गड्ढे में भरे पानी का रंग देखते हैं तो वो हमें किसी और ही रंग का दिखाई देता है. ऐसा होने पर हम फिर से Confuse हो जाते हैं. इसलिए हम यहाँ सिर्फ शुद्ध पानी को ही लेकर चल रहे हैं.

    प्रदूषित पानी में कई तरह के विकार आ जाते हैं. उसमें लेड, सेलेनियम, मरकरी, आर्सेनिक और नाइट्रेट वगैरह मिल जाते हैं जो उसे किसी और ही Colour का बना देते हैं. तो विज्ञान के अनुसार पानी में हलके नीले रंग का टिंट होता है जिसे हम सीधा नहीं देख पाते.

    कुछ प्रयोग करने पर ही हमें इस बात का साफ़ साफ़ पता चल सकता है. लेकिन आखिर में विज्ञान का भी यही कहना है की बिलकुल हल्का नीला होने के बावजूद पानी पारदर्शी होने के कारण अपने रंग को छोड़कर किसी दूसरी चीज़ का रंग अवशोषित कर लेता है.

    यही कारण है पानी को नीला भी नहीं कहा जा सकता. इसलिए अब विज्ञान भी इस बात से ही सहमत है की पानी बेरंग (Colourless) और पारदर्शी है. न तो सफ़ेद रंग का है, न नीला और ना ही भूरा. आशा करते हैं की आप भी हमारी इस बात से सहमत होंगे.

    वैसे आगे भी इस बात को लेकर बहस और Researches जारी रहेंगी. लेकिन पानी के Colour का जवाब हमारे ख्याल से यही रहेगा जो हमने आपको अभी दिया है. पानी का Exact रंग बता पाना हर किसी के लिए बहुत ही मुश्किल काम होगा. क्योंकि आगे चलकर इसके बारे में लोगों की अलग अलग राय हो सकती हैं.

    इन्हें भी जरूर पढ़ें –

    • Rock, Rocks, व Rocking का हिंदी अर्थ
    • मोबाइल का अविष्कार किसने किया था
    • वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है
    • Computer का अविष्कार किसने किया था
    • भूकंप क्या है, क्यों और कैसे आता है

    यहाँ आप पढ़ रहे थे की पानी का रंग कैसा होता है – Water Colour In Hindi. उम्मीद है पानी के रंग को लेकर आपका सारा Confusion दूर हो गया होगा. अगर आपका कोई सवाल है या कोई सुझाव है तो Comment box में comment करके हमें बताएं.

    हमारी पोस्ट को Like और Share जरूर करें. आपके द्वारा Share की गयी हमारी Post हमारा उत्साह बढ़ाती है और हमें ज्यादा अच्छा काम करने की प्रेरणा देती है. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like करलें और हमें Subscribe करलें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    How to Share PDFs: A Simple Guide

    01/03/2024

    What is the Importance of Discipline In Student Life?

    21/02/2024

    How Do I Improve My Language Skills to Ace IELTS and PTE?

    17/01/2024
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.