Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»Non Veg खाने के फायदे और कुछ नुकसान
    Health & Fitness

    Non Veg खाने के फायदे और कुछ नुकसान

    By Rose28/09/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Non Veg Khane Ke Fayde Aur Nuksan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    आप में से कुछ लोग ऐसे होंगे जो मीट मांस को हाथ तक नहीं लगाते होंगे और कुछ ऐसे जो नॉन वेज खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. आज की हमारी पोस्ट Health Benefits And Side Effects Of Non Veg In Hindi में हम आपको मीट मांस यानी Non Veg Khane Ke Fayde Aur Nuksan दोनों ही बताने वाले हैं.

    अगर आप माँसाहारी है तो ये पोस्ट आपके बहुत ज्यादा काम की होने वाली है. भारत देश की आबादी एक बड़ा हिस्सा नॉन वेज खाने का शौक़ीन है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे इस्तेमाल करने से पहले मांसाहार के लाभ और साइड इफेक्ट्स अच्छी तरह से जान लेना चाहते हैं.

    जैसे बहुत से जिम जाने वाले लड़के होते हैं जो शाकाहारी होते हैं, लेकिन जल्दी Body बनाने के लिए उन्हें मीट मांस यानी नॉन वेज खाने की सलाह कई लोगों द्वारा दी जाती है. ऐसे में वो कंफ्यूज हो जाते हैं की करें तो क्या करें. उन्हें बढ़िया बॉडी भी बनानी है जल्दी से जल्दी और नॉन वेज भी नहीं खाना.

    हारकर वो लोग मांसाहारी बनने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन जैसा की हमने बताया पहले वो इस पर रिसर्च कर लेना चाहते हैं की कहीं मांसाहारी चीज़ें या नॉन वेज खाने से नुकसान तो नहीं होते. आज की हमारी पोस्ट का मकसद भी यही है.

    Benefits And Side Effects Of Eating Non Vegetarian Food In Hindi

    पहले हम आपको मांसाहार यानी Non Veg Khana Khane Ke Fayde बताएँगे और पोस्ट के आखिर में इसके साइड इफेक्ट्स. दोनों में से आपको जिसका पलड़ा भारी लगे आप चुन सकते हैं. निर्णय लेना पूरी तरह से आपके हाथ में हैं, की आप शाकाहारी बने रहना चाहते हैं या फिर आपको नॉन वेज खाने में कुछ benefits दिख रहे हैं.

    इस बात पर पुराने समय से बहस चलती आ रही है की शाकाहार और मांसाहार में से कौनसा बेस्ट है, खासकर जब मसला Health का हो. देखिये इसमें कोई दो राय नहीं की माँसाहारी खाना बहुत ही लज़ीज़ होता है. और ना सिर्फ लज़ीज़ बल्कि इनमें पाए जाने वाले पौषक तत्व ज्यादातर शाकाहारी चीज़ों से बेहतर और ज्यादा हैं.

    लेकिन इसका ये मतलब भी बिलकुल नहीं है की शाकाहारी खाने में कोई दम ही नहीं है या वो स्वादिष्ट भी नहीं होती. सबका अपना अलग नजरिया होता है, और उसी के हिसाब से वो अपने फैसले लेता है. खैर मुद्दे पर आते हैं और चलिए सबसे पहले जानते हैं Non- Vegetarian खाना खाने से हमें कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं, क्या क्या benefits हैं इनके.

    Non Veg Benefits In Hindi – Non Veg Khane Ke Fayde

    (1) खून की पूर्ती– आपको शायद पता नहीं होगा की सभी मांसाहारी चीज़ों में Iron बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है की जो लोग मांसाहारी होते हैं उनमें कभी खून की कमी नहीं होती. ये मांसाहारी चीज़ें खाने के बड़े फायदों में से एक है.

    आये दिन हम सुनते रहते हैं की खून की कमी के कारण किसी गर्भवती स्त्री की मौत हो गयी या किसी को एनीमिया हो गया. खून की कमी एक बहुत बड़ा रिस्क फैक्टर हैं. लेकिन यदि आप पूरी तरह से मांसाहारी हैं या फिर हफ्ते में एक दो बार भी नॉन वेज खाते हैं तो आपको इस चीज़ की चिंता करने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है.

    (2) विटामिन-मिनरल्स की पूर्ती – जैसा खाना हम खाते हैं, मतलब शाकाहारी लोग जो खाना खाते हैं उससे शरीर को प्रयाप्त मात्रा में Vitamins और मिनरल्स मिलना बहुत मुश्किल है. हम ये नहीं कहते की मिल ही नहीं सकते, लेकिन हमारे अनुभव के आधार पर इनकी कमी शरीर में रह ही जाती है.

    क्योंकि जो नार्मल चीज़ें हम लोग खाते हैं उनमें इतने Nutrients एक साथ होते ही नहीं हैं. लेकिन मांसाहार में ये पौषक तत्व आपको आसानी से और ज्यादा मात्रा में मिल जाते हैं.

    तो मांसाहारी खाने से आपके शरीर में इन पौषक तत्वों की कभी कमी नहीं होती और शरीर अपना पूरा काम कुशलता के साथ करता है. इनकी कमी से शरीर में एनर्जी की कमी, थकान, डिप्रेशन या इनसोमनिया जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

    (3) प्रोटीन का भण्डार– Daily Non Veg Khane Ke Fayde आपके शरीर को बहुत ही ज्यादा बलिष्ठ बनाने का माद्दा रखते हैं. एनिमल Protein बहुत ही उच्च क्वालिटी का प्रोटीन होता है जिससे कई तरह के एमिनो एसिड्स बनते हैं.

    ये बहुत ही पावरफुल होते हैं और मांसपेशियों को 2 गुना तक ज्यादा सुदृढ़ बना सकते हैं. आप इस प्रोटीन की तुलना किसी अन्य प्रोटीन से मत करें. ये बहुत ही जानदार और ख़ास प्रोटीन होता है जो पूरे शरीर को हील करने का काम करता है.

    Non Veg Khane Ke Fayde Aur Nuksan

    यही कारण है की मांसाहारी चीज़ों का सेवन करने वाले लोग बहुत ही कम समय में जबरदस्त बॉडी बना लेते हैं. क्योंकि नॉन वेज खाने से उन्हें ना सिर्फ ज्यादा प्रोटीन मिलता है बल्कि उच्च क्वालिटी का प्रोटीन मिलता है.

    (4) पौरुषत्व बढाता है – पुरुषों के लिए नॉन वेज खाने के लाभ और भी ज्यादा शानदार हो सकते हैं. नॉन वेज खाने से आपको कुछ ख़ास और पुरुषों के लिए बहुत ही जरूरी पौषक तत्व जैसे सेलेनियम, विटामिन B,E और जिंक मिलते हैं.

    जो उनकी पौरुष शक्ति को हमेशा बरक़रार रखते हैं. या फिर आप ये भी कह सकते हैं की ये Stamina बढ़ाने में बड़े ही कारगर हैं और लम्बे समय तक जवान बनाये रखते हैं.

    (5) मज़बूत हड्डियाँ – जिन लोगों की हड्डी मज़बूत होती हैं वो लम्बे समय तक मज़बूत बनकर रह सकते हैं. बहुत से शाकाहारी लोग हैं जिनमें कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से सम्बंधित रोग पनप जाते हैं.

    लेकिन Non Veg का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको कभी ये दिक्कत नहीं आ सकती. क्योंकि इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाये रखता है.

    (6) फोस्फोरस की पूर्ती – बहुत से लोगों को शायद पता नहीं होगा की कैल्शियम के बाद फोस्फोरस की भी हमारे शरीर को उतनी ही जरूरत होती है. यह शरीर के अन्दर चलने वाली कई क्रियाओं में अपनी भूमिका निभाता है. ये तत्व मीट मांस में काफी अच्छी मात्रा में होता है जिससे नॉन वेजीटेरियन लोगों को कभी इसकी कमी की समस्या नहीं होती.

    (7) शारीरिक शक्ति बढती है– आप आजमाकर देख लीजिये की मीट मांस खाने वाले लोग शाकाहारी लोगों से ज्यादा ताकतवर पाए जाते हैं. हालांकि शाकाहारी लोग भी ताकतवर हो सकते हैं. लेकिन नॉन वेजीटेरियन खाना जितनी जल्दी आपकी शारीरिक शक्ति यानी बल को बढ़ा सकता है उतना कोई और नहीं बढ़ा सकता.

    आपको पता चल ही गया होगा की इनमें हर प्रकार के जरूरी पौषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, Amino Acids और क्रिएतीन वगैरह भर भर के होते हैं. जो बहुत ही कम समय में आपका बल बढ़ा देते हैं.

    तो ये थे कुछ बेहतरीन मीट मांस खाने के लाभ या नियमित रूप से Non Veg Khane Ke Fayde जो आपको मिलेंगे. लेकिन अब बारी आती है इसका दूसरा पहलु जानने की. यानी मांसाहारी खाने के नुकसान और साइड इफेक्ट्स जानने की. तो चलिए अब वो भी जान ही लेते हैं.

    मांसाहारी खाने के नुकसान Non Veg Khane Ke Nuksan

    Non Vegetarian पर रिसर्च में ये सामने आया है की हर रोज मीट मांस खाने से किसी भी व्यक्ति में कैंसर की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसके कई वैज्ञानिक कारण है, तो अगर नॉन वेज खाना है तो रोज नहीं, हफ्ते में 1 या 2 बार बस.

    कई लोगों का शरीर ऐसा होता है जो एक साथ प्रोटीन की ज्यादा क्वांटिटी को बर्दाश्त नहीं कर पाता. ऐसे लोग यदि लगातार मांसाहार का सेवन करते रहते हैं तो उनके लिए खतरा बढ़ जाता है. बगैर पचे हुए प्रोटीन की अधिकता से शरीर में गंभीर रोग हो सकते हैं.

    नॉन वेज खाने के नुकसान सबसे ज्यादा तब होते हैं जब आप उन्हें तेल में फ्राई करके खाते हैं. Fried नॉन वेज सबसे ज्यादा खतरनाक होता है जो Blood Pressure को एक दम से हाई कर देता हैं जिस से दिल पर दबाव बढ़ता है.

    रोज रोज मीट खाना Heart Attack का कारण बन सकता है. जी हाँ ये खतरा हमेशा बना रहता है क्योंकि नॉन वेज खाना खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ता है जो आपके दिल के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है.

    मांसाहार खाने पर शोध होते रहते हैं, और इनके अनुसार शाकाहारी लोग मांसाहारी लोगों के तुलना में लम्बा जीवन जीते हैं. अब इस तर्क के क्या आधार हैं आप खुद Search करके देख सकते हैं.

    मांसाहारी लोगों को पेट सम्बन्धी विकारों का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है. हर किसी का Digestive System इतना मजबूत नहीं होता जो इनको अच्छे से हैंडल कर सके.

    अगर आप किसी शॉप से मांस खरीदकर या फिर किसी होटल में जाकर नॉन वेज खाते हैं तो जरूरी नहीं है की वो पूरी तरह से Hygienic हो. और हो सकता है जिस किसी प्राणी का भी वो मांस हो उसे कोई गंभीर बीमारी रही हो. तो ऐसे में आपको भी बहुत ज्यादा खतरा हो सकता है.

    ये भी पढ़ें

    • मटन खाने के बेहतरीन फायदे
    • चिकन खाने के 7 ख़ास फायदे
    • Fish (मछली) खाने के फायदे
    • चिया के बीज के जबरदस्त फायदे
    • अंडे खाने के 12 लाजवाब फायदे

    तो कैसी लगी आपको हमारी पोस्ट Non Veg Khane Ke Fayde Aur Nuksan यानी Non-Veg Benefits And Side Effects In Hindi हमें comment करके बताएं. पोस्ट को Like और Share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए Facebook Page को Like कर लें और हमें सब्सक्राइब करलें. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.