Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»हल्दी के 15 जबरदस्त फायदे | Health Benefits Of Turmeric In Hindi
    Health & Fitness

    हल्दी के 15 जबरदस्त फायदे | Health Benefits Of Turmeric In Hindi

    By Rose05/03/2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    हल्दी के फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    आप में से जिन जिन लोगों को हल्दी के फायदे नहीं पता, वो आज की हमारी पोस्ट Turmeric Benefits In Hindi को पढ़कर जरूर हैरान होंगे. जी हाँ एक साधारण सी चीज़ यानी हल्दी खाने के या किसी भी तरह इस्तेमाल करने के लाभ इतने अद्भ्युत हो सकते हैं आपको यकीन नहीं होगा.

    लेकिन ये सच है की इसके औषधीय गुण बड़ी बड़ी दवाओं को पीछे छोड़ सकते हैं. आप सब ने हल्दी तो देखी ही होगी, आप उसे सब्जी में इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन हल्दी हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितनी कारगर हो सकती है ये नहीं पता होगा आपको.

    असल में हल्दी एक पौधे की जड़ होती है जिसका नाम करकुमा लौंगा है. इसी पौधे की जड़ों को पहले सुखाया जाता है और फिर उन्हें अच्छे से पीसकर हल्दी पाउडर तैयार किया जाता है. Turmeric का Use सिर्फ खाने की चीज़ों में नहीं किया जाता है बल्कि इसे एक औषधि के रूप में जमकर इस्तेमाल किया जाता है.

    अगर आपको अपना बचपन याद है तो ध्यान कीजिये कभी आपको चोट वगैरह लगी होगी, और घरवालों ने आपको दूध में हल्दी मिलकर पिलाया भी होगा. जी हाँ दूध में हल्दी मिलकर पीने के फायदे भी बेहतरीन होते हैं जो चोट पर तुरंत असर करते हैं.

    इसी प्रकार और भी बहुत से रोगों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है. आयुर्वेद में हल्दी के औषधीय गुणों के बाते में विस्तार से बताया गया है. आपको शायद पता नहीं होगा की बहुत सारी आयुर्वेदिक मेडिसिन में हल्दी का प्रयोग किया जाता है.

    इसका कारण यही है की हल्दी खाने के फायदे आपके शरीर से कई रोगों को बाहर करने का काम करते हैं. हल्दी सिर्फ खाने में ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि बाह्य तौर पर भी इसका प्रयोग कई तरह से किया जाता है.

    जैसे जितने भी Natural Beauty Products होते हैं उन सब में हल्दी का प्रयोग जरूर किया जाता है. आपने देखा होगा की शादी वगैरह में भी इसका प्रयोग रंग निखारने के लिए हमेशा किया जाता रहा है. भारत में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका प्रयोग किया जाता है.

    आयुर्वेद के अनुसार सब्जी वगैरह में इसका इस्तेमाल करने से ये सब्जी का स्वाद तो बढाती ही है, बल्कि ये सब्जी को रोगों को काटने वाला भोजन भी बना देती है. हल्दी की तारीफ़ करने को आप कितनी भी कर सकते हैं लेकिन चलिए मुद्दे पर आते हैं और जानते हैं हल्दी के कुछ हैरान कर देने वाले गुण और स्वास्थ्य लाभ.

    Turmeric Benefits In Hindi – हल्दी के फायदे

    (1) वजन कम रखती है

    हल्दी के ऊपर कई प्रकार के शोध हुए हैं और उनमें पाया गया है की ये मोटापे को कम करने या रखने में सहायक है. हल्दी में Anti Inflammatory गुण पाए जाते हैं. यदि आप अपने खाने में रोज हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके Metabolism को बढ़ाने का काम करती है.

    मेटाबोलिज्म बढ़ने से खाना तेजी से पचता है और चर्बी जमा होने का सवाल ही पैदा नहीं होता. यही कारण है की हल्दी का नियमित रूप से प्रयोग करने वाले लोगों का वजन अचानक से नहीं बढ़ता.

    (2) शरीर को Detox करती है

    बेकार और Unhealthy खाने के चलते हमारे शरीर में बहुत ज्यादा गन्दगी जमा हो जाती है. कई प्रकार के विषैले तत्व शरीर के आंतरिक अंगों को जैसे Lever वगैरह को जकड लेते हैं.

    ऐसे में हल्दी के गुण आपके काम आते हैं और पूरे शरीर को Detox करते हैं. जहरीले तत्व समय समय पर हल्दी के इस्तेमाल के कारण आपके शरीर से बाहर निकलते रहते हैं.

    Health Benefits Of Turmeric In Hindi

    (3) रोग प्रतिरोधक क्षमता

    हल्दी में Immunity बढ़ाने के जबरदस्त गुण होते हैं. ये साबित हो चुका है की जो लोग हल्दी का खाने में नियमित रूप से सेवन करते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उन लोगों से ज्यादा होती है जो हल्दी का सेवन करना पसंद नहीं करते.

    साधारण सी दिखने वाली हल्दी में कर्क्युमिनोइदडस नामक यौगिक होता है जो हमारे Immune System को लगातार मज़बूत बनाने का काम करता है.

    • इम्युनिटी बढाने के उपाय व् घरेलू नुस्खे
    (4) Antioxidents का भण्डार

    हल्दी में Anti Oxident पाए जाते हैं, और ये हमारे शरीर में विभिन्न क्रियाओं को संतुलित करने के लिए काफी जरूरी होते हैं. ये हमारे शरीर से Free Redicals को खत्म करने का काम करते हैं.

    इसके अलावा हमारी शरीर को Iron को भी Manage करते हैं. ये आयरन की कार्यप्रणाली यानी इसके प्रभाव के संतुलन को बनाये रखने का काम करते हैं.

    (5) पाचन क्रिया

    खाने में हल्दी इस्तेमाल करने के फायदे आपको बेहतर पाचन क्रिया के रूप में मिलते हैं. ये पाचन क्रिया सुधारने का काम बहुत अच्छे से करती है. कई लोगों को गैस, अपच और बदहजमी की समस्या हमेशा रहती है.

    Research में पाया गया है हल्दी का नियमित रूप से सेवन करने पर ये समस्या बहुत कम हो जाती है या रहती ही नहीं है. Anti Oxidents और Anti Inflammatory गुणों के कारण ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.

    (6) दिमागी स्वास्थ्य

    हल्दी हमारे दिमाग यानी मस्तिष्क के लिए भी काफी लाभदायक है. इसमें पाए जाने वाले यौगिक करक्यूमिन और टरमरोन दिमाग की कोशिकाओं को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाते हैं और दिमाग की नयी कोशिकाओं के बनाने में मदद करते हैं.

    आपको शायद पता नहीं होगा की हल्दी खाने से शरीर में Oxygen का संचरण ज्यादा होता है, जिससे हमारे दिमाग तक ज्यादा ओक्सीजन पहुँच पाती है. इस कारण से दिमाग की कार्यक्षमता बढती है और आप अपने आप को हमेशा Active Feel करते हैं.

    (7) रंग निखारे

    हल्दी के लाभ और गुण इसे त्वचा के लिए भी ख़ास बना देते हैं. हल्दी में वो सारे गुण पाए जाते हैं जो हमारी Skin को चमकदार, जानदार और हमेशा जवान बनाये रखने के लिए चाहिए होते हैं.

    ये Free Redicals को खत्म करती है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा इसका Facebook बनाकर इस्तेमाल करने से ये आपका रंग भी साफ़ कर देती है.

    • रंग गोरा करने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    जैसा की हमने आपको बताया इसे कई प्रकार के Beauty Products में इस्तेमाल किया जाता है. आप घर पर ही इसका इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को झुर्रियों, दाग धब्बों और कील मुहांसों से बचा सकते हैं. इसके लिए इसका इस्तेमाल कैसे करना है, आप Internet पर Search कर सकते हैं.

    (8) दर्द निवारक

    जब बहुत पहले Doctors नहीं होते थे तब से हल्दी को Pain Killer के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. चोट लगने पर या शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने पर हल्दी का इस्तेमाल दूध में मिलाकर किया जाता रहा है.

    और ये काफी असरदार भी होता है. हल्दी का प्रयोग दर्द में राहत प्रदान करता है. इसके साथ ही ये एक प्राकृतिक Anticeptic भी है जिसमें Anti Becterial गुण भी पाए जाते हैं.

    (9) Anti Cancer Remedy

    हल्दी में पाए जाने वाले गुण कुछ बहुत ही बड़ी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक हैं. हल्दी के फायदे (Benefits) कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में पनपने से रोकते हैं या फिर उन्हें बढ़ने से रोकते हैं.

    जो लोग नियमित रूप से हल्दी का सेवन करते हैं उनका कैंसर से बचे रहने का Chance कुछ ज्यादा होता है. इसमें मौजूद करक्यूमिन कैंसर की रोकथाम करता है.

    हल्दी के फायदे

    (10) Testosterone बढ़ाने में

    पुरुषों के लिए हल्दी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभकारी है. आखिर ये उनके मुख्य हार्मोन Testosterone को जो बढ़ाती है जो उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है.

    ये पूरी तरह से साबित हो चुका है की हल्दी का नियमित रूप से थोडा ज्यादा मात्रा में सेवन आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढाता है. जिससे पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ने के अलावा कई तरह के लाभ होते हैं.

    • बॉडी में Testosterone Level कैसे बढ़ाये
    (11) पायरिया रोग में

    अगर किसी को पायरिया की समस्या है तो हल्दी का Use करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसे में सरसों के तेल में थोडा नमक और हल्दी मिलाकर एक तरह का Paste बना लेना चाहिए.

    अब उस Paste से हर रोज अपने दाँतों को अच्छे से साफ़ करने पर पायरिया रोग में राहत मिलती है. इसी के साथ मसूड़ों में रहने वाली सूजन भी दूर होती है.

    (12) हल्दी के लाभ सर्दी, जुकाम और खांसी में

    सर्दी के मौसम में अक्सर हमें इन छोटी छोटी बीमारियों से जूझना पड़ता है. ऐसे में हल्दी एक अचूक उपाय है Doctor से बचने का. 1 गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर रात को सोते समय पीयें. सुबह आपको अपने आप फर्क मालूम पड़ जाएगा. बच्चों को ये समस्या है तो भी आप ये नुस्खा आजमा सकते हैं.

    • सर्दी जुकाम का घरेलु इलाज
    (13) Sugar से बचाने में

    शुगर के मरीजों के लिए हल्दी का सेवन अच्छा माना जाता है. हल्दी के फायदे Diabetes को Control करने में सहायक है. अगर आप रोज हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने में करेंगे तो आपके Blood में Sugar की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ेगी.

    इसके अलावा यदि आप हल्दी के पाउडर में मेथी बीज का पाउडर भी Mix करके लेते हैं तो कभी भी आपके खून में शर्करा नहीं बढ़ेगी. Diabetes को Control करने में ये बेहद अच्छा काम करती है.

    (14) पेट के कीड़े साफ़

    कई बार बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं जो उन्हें बहुत ज्यादा बेचैन कर देते हैं. ऐसे में आपको थोडा सा Turmeric Powder भूनकर 1 गिलास पानी में मिलाना चाहिए और बच्चे को घूँट घूँट करके पिलाना चाहिए.

    ये ज्यादा से ज्यादा 1 घंटे का समय लेगी, उसके बाद आप पाएंगे की बच्चा शांत हो गया है. हल्दी पेट के कीड़े मारने में बहुत ही बढ़िया तरीके से काम करती है.

    (15) Gynecomastia करे ठीक

    ये ऐसा रोग है जिसके बारे में Gym जाने वाले अच्छी तरह जानते हैं. दरअसल इस रोग में लड़कों के स्तन बढ़ जाते हैं, उनमें गाँठ जैसा कुछ हो जाता है. जिससे उनकी Chest लड़कियों की तरह नज़र आने लगती है. ये रोग होने का कारण Steroid इस्तेमाल करना होता है. Estrogen Harmone का शरीर में स्तर बढ़ जाने के कारण ये रोग होता है.

    • गाइनेकोमेस्टिया के कारण, लक्षण और बचाव

    अगर रोग की शुरुआत है, या गाँठ छोटी है तो इसे हल्दी के इस्तेमाल से खत्म किया जा सकता है. क्योंकि हल्दी आपके शरीर में Testosterone बढाती है जिससे Estrogen कम हो जाता है. इससे गाँठ धीरे धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाती है.

    तो देखा आपने एक सामान्य सी लगने वाली चीज़ हल्दी आपको कितने स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है. वैसे जिन लोगों के शरीर में ज्यादा गर्मी रहती है उन्हें इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये बहुत गर्म तासीर वाली होती है और आपको कुछ नुकसान भी पहुंचा सकती है. वैसे एक Limit में इसका Use करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है.

    ये भी पढ़ें

    • मुल्तानी मिट्टी के गजब फायदे
    • एलोवेरा जूस के 20 लाजवाब फायदे
    • हरी सब्जी खाने के बिंदास फायदे
    • निम्बू पानी पीने के 10 बड़े फायदे
    • रोज दूध पीने के 10 बड़े फायदे
    • चिया के बीज के जबरदस्त फायदे

    ये था हमारा लेख हल्दी के फायदे – Turmeric Health Benefits In Hindi. अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो Like और Share जरूर करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को Like कर लें और हमें Subscribe कर लें. कुछ भी पूछने या बताने के लिए आप Comment box में Comment कर सकते हैं. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.