Hindirocks
    • Home
    • News
    • Fashion
    • Health
    • Sports
    • Technology
    • Tips
    • Travel
    • More
      • Blogging
      • Education
      • Health & Fitness
      • Information
      • Money Making Ideas
      • Motivation
      • Self Improvement
      • Smart Tips
    Trending
    • Key Ingredients in Eye Creams
    • Craving Korean Noodles? Order Shin Ramyun Online in Just a Few Clicks
    • Complete Guide to Registration Requirements & Documents
    • User Always Choose Wingame: 5 Reasons Why
    • Mastering O3 API and Grok 3 API: Optimized API Strategies for Intelligent Applications
    • The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools
    • Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience
    • Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats
    Hindirocks
    Home»Health & Fitness»रोज कितनी देर Exercise करे जल्दी Body बनाने के लिए
    Health & Fitness

    रोज कितनी देर Exercise करे जल्दी Body बनाने के लिए

    By Rose23/08/2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    Exercise कितनी देर करे बॉडी बनाने के लिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

    अगर आप Gym जाते हैं और जल्दी से जल्दी अच्छी Body बनाना चाहते हैं आप जरूर सोचते होंगे की हर रोज Exercise कितनी देर करे. ताकि आपको उसका अच्छा परिणाम मिले. इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं बढ़िया Muscles बनाने के लिए आपको Gym में कितनी देर Exercise या Workout करना चाहिए.

    वैसे तो हर व्यक्ति की Body अलग अलग होती है. इसलिए Daily कितने मिनट या कितने घंटे Exercise करनी चाहिए, इस प्रश्न का जवाब सबके लिए एक जैसा नहीं हो सकता. किसी का शरीर 1 Hour का Workout सहन कर सकता है और कोई Daily 2 Hours भी Exercise करता है.

    लेकिन हम यहाँ Body के हिसाब से नहीं बल्कि Time और Weight के हिसाब से आपको बताएँगे की जल्दी से जल्दी अच्छी Muscles बनाने के लिए आपको Gym में कितना वक़्त बिताना चाहिए.

    आपने देखा होगा की जब शुरू शुरू में कोई जिम join करता है तो उसके ऊपर Exercise करने का भूत सवार हो जाता है. शुरू शुरू में इतना जोश होता है की बस जैसे सारी कसरत आज ही कर लें. इसी जोश के चक्कर में लड़के देर देर तक Workout करने में लगे रहते हैं.

    उन्हें इस चीज़ का बिलकुल भी नहीं पता होता है की अपनी Body और Requirement के हिसाब से Exercise कितनी देर करे. ये गलत बात है, हमें ये देखने की जरुरत है की हमारा शरीर कैसा है, हमारा वजन कितना है, हम क्या करना चाहते हैं और Gym Join किये हुए हमें कितना समय हुआ है.

    इन्ही सब बातों को समझने के बाद निर्णय लिया जाता है की आपको व्यायाम या Exercise कितनी देर करे. अगर फिर भी आप पता नहीं कर पाएं हैं तो चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं.

    Gym में Daily कितनी देर Workout करना चाहिए

    सबसे पहली बात, अगर आपने Gym अभी अभी Join ही किया है तो शुरू के 15 दिन आप जिम में केवल 45 Minutes ही बिताएं. 10 मिनट Warm Up और Streching को दें और बाकी की 30 मिनट अपनी Main Exercise करने में बिताएं.

    Exercise कितनी देर करे बॉडी बनाने के लिए

    ध्यान रखें की सबसे पहले हमें अपनी Body को Heavy Exercises करने के लिए तैयार करना होता है. Body के हर Part को तैयार होने के लिए कम से कम 15 दिन का समय जरूर दें. और 30 मिनट की Exercises के दौरान ज्यादातर Machines का ही इस्तेमाल करें.

    Free weight को कम रखें, और हर 3-4 din में धीरे धीरे करके बढायें. जो Exercise मशीन वाली नहीं होती वो Free Weight की Category में आती है. तो जिम की शुरुआत करने वालों को समझ में आ गया होगा की शुरू शुरू में Workout कितनी देर करना चाहिए.

    Exercise कितनी देर करे बॉडी बनाने के लिए

    अब बात करते हैं उन लोगों की जो बहुत पतले और कमज़ोर से होते हैं. जिनको अपना वजन भी बढ़ाना है और Muscles भी बनानी हैं. ऐसे लड़कों के लिए हमारा ये कहना है की आपको तो Exercise Time Limit वाला नियम जरूर Follow करना है. आप Body बनाने के लिए बहुत ज्यादा Exercise ना करने लग जाएँ.

    आपको बतादें की Body बनाने के लिए सबसे पहली जरूरी चीज़ Diet है, Exercise नहीं. अगर आप ज्यादा Time Exercise करेंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ पायेगा, आप पतले ही रहोगे. क्योंकि जितनी Calories आपने खाने के द्वारा ली होंगी वो तो Workout करने में ही खर्च हो जायेंगी.

    इसलिए आपके लिए हमारा सुझाव ये है की आप Exercise कम करें और खाने की मात्रा बढायें. जब लगातार 4-5 महीने आप ऐसा करोगे तो आपको आपकी Body में काफी अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा और आपका वजन भी बढ़ चुका होगा. तो ऐसे लोगों को Gym में 1 घंटे से ज्यादा Exercise नहीं करनी चाहिए.

    अब बारी आती है ऐसे लड़कों की जो मोटे होते हैं, जिनका Weight ज्यादा होता है. ऐसे लड़कों का मकसद Muscles बनाने के साथ अपना वजन कम करना भी होता है. ऐसे लड़कों को Gym में ज्यादा समय बिताने की जरुरत होती है.

    ऐसे लोग अगर हमसे पूछते हैं की Exercise कितनी देर करे, तो उनके लिए हमारा जवाब होगा की आप लोग कम से कम 1 घंटा 30 मिनट आप Workout करें. इसका कारण ये है की आपको अपना मोटापा भी कम करना होता है, जिसके लिए आपको ज्यादा Calories Burn करनी होती हैं.

    जितनी ज्यादा देर आप Exercise करते हैं, उतनी ही ज्यादा आपकी Calories खर्च होती हैं. तो ज्यादा वजन वालों को भी समझ आ गया होगा की उनको Exercise कितनी देर करनी चाहिए Daily.

    अब आप सोच रहे होंगे की हम सबके लिए अलग अलग Time बता रहे हैं, तो दोस्तों आपको बतादें की Exercise आपको अपनी Body Shape के अनुसार ही करनी चाहिए. चलिए अब सबको मिलाकर Exercise करने का एक Average Time निकालते हैं.

    सभी Gym करने वाले लड़कों से हमारा कहना है की आप सब के लिए 1 घंटे से लेकर 1 घंटा 40 मिनट का तक का Time सबसे Best रहेगा. पर बहुत से ऐसे Bodybuilders होते हैं, जिन्हें अपनी Body का हर Part Perfection के level तक पहुँचाना होता है.

    तो ऐसे कई लड़के जिम में 2 घंटे से भी ज्यादा समय बिताते हैं. लेकिन उनका लेवल अलग है. आप लोगों को अभी ऊपर जितना Time बताया गया है उसको Follow करें. अंत में आपसे यही कहेंगे की Exercise जितनी भी देर करें, पूरी सिद्दत से करें. संयम रखें और हमेशा खुश रहे.

    आजकल Gym के दौरान Heart Attack के मामले भी सामने आते रहते हैं जिसके लिए Over Exercise काफी हद तक जिम्मेदार है. अपने शरीर और स्टैमिना के हिसाब से ही Workout करें.

    ये था हमारा लेख Exercise कितनी देर करे Body बनाने के लिए – Gym Workout कितनी देर करना चाहिए Daily. उम्मीद है पोस्ट आपको पसंद आई होगी और आपको आपके सवाल का जवाब भी मिल गया होगा.

    इन्हें भी पढ़ें –

    • बॉडी बनाने के लिए रोज कितना प्रोटीन लें
    • प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर कैसे बने
    • हमें रोज कितनी कैलोरीज लेनी चाहिए
    • वार्मअप क्या है और इसके क्या फायदे हैं
    • Body ना बनने के प्रमुख कारण

    कुछ भी पूछना हो तो Comment box में Comment करें. धन्यवाद. अगर आप हमारे साथ जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करें व् हमें Subscribe जरूर कर लें. और हाँ इस पोस्ट को Like और Share जरूर कीजियेगा ताकि ये जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुँच सके. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
    Rose
    • Website

    Hi there! I'm Rose, a passionate blogger and the author behind Hindirocks.com. Blogging has always been an integral part of my life, and I created this platform to share my love for Hindi Blogs with fellow enthusiasts like you.

    Related Posts

    Massage Therapy Enhances Rehabilitation Following Injury or Surgery

    31/10/2023

    What Are the Ways to Reduce Stress?

    06/10/2023

    What is the Success Rate of Liver Transplants?

    18/09/2023
    Search Any Post Here..
    Most Popular

    The Evolution of Interactive Panels: From Touchscreens to Smart Collaboration Tools

    29/01/2025

    Indo777: Easy Registration and Login Process for the Latest Online Gaming Experience

    19/11/2024

    Palworld Adventure: A Guide to Effective Cheats

    03/09/2024

    Professional boxing shoes for men

    29/08/2024
    About Us

    Welcome to Hindirocks.com, your ultimate destination for everything related to Hindi music and entertainment! We are passionate about promoting and celebrating the rich cultural heritage of Hindi music and its impact on popular culture.

    For Any Inquiries
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Fashion

    Can Rare Carat Help with Diamond Investment Advice? 

    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Sitemap
    Hindirocks.com © 2025 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.